प्रेग्नेंसी में शरीर में दिखते हैं ये बदलाव, ख्याल रखने ही होती है जरूरत

प्रेग्नेंसी का अनुभव किसी भी महिला के जीवन में सबसे महत्वपूर्ण और अद्वितीय होता है। इसका प्रारंभिक चरण अक्सर बेहद रोमांचक होता है, लेकिन इसके साथ ही शारीरिक और मानसिक परिवर्तनों की शुरुआत भी होती है।;

By :  स्टेट मिरर डेस्क
Updated On : 14 Oct 2024 1:01 AM IST

प्रेग्नेंसी का पहला संकेत होता है पीरियड्स का रुकना। अगर आपका पीरियड्स नियमित रूप से चल रही हो और अचानक से आपकी माहवारी रुक जाए, तो यह प्रेग्नेंसी का संकेत हो सकता है। हालांकि, यह हमेशा प्रेग्नेंसी का निश्चित लक्षण नहीं होता, क्योंकि अन्य कारणों से भी पीरियड्स में देरी हो सकती है, जैसे तनाव, वजन में बदलाव या हार्मोनल असंतुलन। इसके अलावा, गर्भधारण के बाद शरीर में हार्मोनल बदलाव होने लगते हैं। प्रोजेस्टेरोन और एस्ट्रोजन जैसे हार्मोन के बढ़ने से शरीर में कई छोटे-छोटे लक्षण दिखने लगते हैं।

प्रेग्नेंसी का अनुभव किसी भी महिला के जीवन में सबसे महत्वपूर्ण और अद्वितीय होता है। इसका प्रारंभिक चरण अक्सर बेहद रोमांचक होता है, लेकिन इसके साथ ही शारीरिक और मानसिक परिवर्तनों की शुरुआत भी होती है। जब एक महिला प्रेग्नेंट होती है, तो उसके शरीर में कई बदलाव होते हैं, जिनमें से कुछ बेहद मामूली होते हैं। आइए, समझते हैं प्रेग्नेंसी कैसे किसी महिला के जीवन को बदल देती है और क्यों इस दौरान सिर्फ चिकित्सा नहीं, बल्कि मानसिक रूप से भी उन्हें सपोर्ट की जरूरत होती है।

थकान और चक्कर आना

गर्भावस्था के पहले कुछ हफ्तों में थकान और नींद का अनुभव सामान्य होता है। आपके शरीर में हो रहे हार्मोनल बदलाव आपको ज्यादा थका हुआ महसूस करा सकते हैं। लगातार थका हुआ महसूस होने के कारण कोई भी महिला परेशान हो सकती है। ऐसे में उन्हें आपके साथ की अधिक जरूरत होती है।

स्तनों में बदलाव

गर्भावस्था के शुरुआती दिनों में स्तन अधिक सेंसिटिव और भारी लगने लगते हैं। निपल्स के चारों ओर का एरिया गहरा हो सकता है और हल्की सी सूजन भी महसूस हो सकती है।

मूड स्विंग्स

हार्मोनल परिवर्तन के कारण कई महिलाओं में मूड स्विंग्स भी देखे जाते हैं। वे आसानी से भावुक हो सकती हैं या चिड़चिड़ी महसूस कर सकती हैं।

अगर इनमें से कोई भी लक्षण आपके शरीर में होते हैं, तो आपको प्रेग्नेंसी की पुष्टि के लिए प्रेग्नेंसी टेस्ट कराना चाहिए। साथ ही प्रेग्नेंसी हो या न हो, सही सलाह के लिए आपको डॉक्टर से मिलना चाहिए।

Similar News