अगर छोड़ दी चीनी तो सेहत को मिलेंगे ये लाभ

चीनी आपके स्वास्थ्य के लिए नुकसानदेह है, यह बात तो आपने भी सुनी होगी। आपको बताते हैं कि अगर आप एक महीने के लिए इसका सेवन छोड़ दें तो आपको क्या फायदे मिल सकते हैं।;

By :  स्टेट मिरर डेस्क
Updated On : 6 Oct 2024 12:00 AM IST

चीनी आपके स्वास्थ्य के लिए नुकसानदेह है, यह बात तो आपने भी सुनी होगी। आपको बताते हैं कि अगर आप एक महीने के लिए इसका सेवन छोड़ दें तो आपको क्या फायदे मिल सकते हैं।

शुगरी फूड्स में कैलोरी की मात्रा बहुत ज्यादा होती है, लेकिन इनमें आपकी सेहत के लिए जरूरी पोषक तत्व जैसे प्रोटीन और फाइबर बहुत कम होते हैं। ऐसे में, जब आप अपनी डाइट में मीठा ज्यादा रखते हैं तो शरीर को इन चीजों से मिलने वाली कैलोरीज को बर्न करने का समय नहीं मिलता है जिससे यह फैट के रूप में जमा हो जाती हैं और आप मोटापे का शिकार हो जाते हैं। इस तरह अगर आप एक महीने के लिए मीठा खाना छोड़ देते हैं, तो एकदम स्लिम ट्रिम लुक भले ही न मिले लेकिन इस आदत को लगातार अपनाए रखने पर आपको वेट लॉस में काफी फायदा जरूर मिल सकता है।

अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं या फिर आपका ब्लड शुगर लेवल अक्सर बढ़ा हुआ रहता है। दरअसल, लगातार चीनी का सेवन करने से हमारे शरीर में इंसुलिन रेजिस्टेंस बढ़ जाता है, जिसके कारण ब्लड शुगर का स्तर बढ़ता है। ऐसे में, एक महीने के लिए चीनी का सेवन बंद कर देने से ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है और टाइप 2 डायबिटीज का खतरा भी कम हो सकता है।

ज्यादा मीठा खाने से हमारे शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ जाती है। यह धमनियों की दीवारों पर चिपक जाता है और उन्हें संकरा कर देता है। इससे रक्त का प्रवाह धीमा हो जाता है और दिल को पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिल पाती। नतीजन, हाई ब्लड प्रेशर और हार्ट डिजीज जैसी गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में, अगर आप एक महीने के लिए चीनी खाना छोड़ देते हैं तो इससे कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करने में काफी मदद मिल सकती है।

जब आप ज्यादा मीठा खाते हैं तो इससे मुंह में मौजूद बैक्टीरिया चीनी को तोड़कर एसिड बनाते हैं। यह एसिड हमारे दांतों के इनेमल को कमजोर कर देता है और दांतों में छेद यानी कैविटी होने का खतरा बढ़ जाता है। इसके अलावा, चीनी मसूड़ों की बीमारियों का भी कारण बन सकती है। ऐसे में, अगर आप एक महीने के लिए इसका सेवन बिल्कुल बंद कर देते हैं तो इससे दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने में काफी मदद मिल सकती है।

Similar News