नाश्ते में फल शामिल करने के इन फायदों के बारे में जानते हैं आप?
ताजे फल हेल्दी डायट का एक अहम हिस्सा होता हैं। आपको भी अपने खानपान में फलों को शामिल करने की सलाह जरूर मिली होगी। हमारे संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए ये बेहद जरूरी हैं।;
ताजे फल हेल्दी डायट का एक अहम हिस्सा होता हैं। आपको भी अपने खानपान में फलों को शामिल करने की सलाह जरूर मिली होगी। हमारे संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए ये बेहद जरूरी हैं। कुछ लोग साबुत फल खाना पसंद करते हैं, तो कुछ इसका जूस पीना पसंद करते हैं।
हमने अक्सर सुना है कि फल विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट से भरे होते हैं और इसका नियमित सेवन हमें सेहतमंद बना सकता है। यही वजह है कि इसे डेली डाइट में शामिल करने की अक्सर सलाह दी जाती है। फल खाने से हाई कोलेस्ट्रॉल, हाई ब्लड प्रेशर, हार्ट डिजीज और कैंसर जैसे खतरनाक बीमारियों से बचा जा सकता है।
हालांकि, सही समय पर फलों के सेवन से इनके लाभ दोगुने हो सकते हैं। जानकारों के मुताबिक फल खाने का सबसे सही समय सुबह का समय है। ऐसे में आपको अपने नाश्ते में फल शामिल करने चाहिए। आइए, आपको बताते हैं सुबह-सुबह फल खाने से आपको क्या फायदे मिल सकते हैं।
सुबह-सुबह फल खाने से आपको ये फायदे मिल सकते हैं।
नेचुरल शुगर
फलों में नेचुरल शुगर पाए जाते है, जो सुबह आपके मेटाबॉलिज्म को तेज करने के लिए जरूरी ऊर्जा प्रदान करते हैं। ऐसे में सुबह फल खाने से आप दिनभर एनर्जेटिक महसूस कर सकते हैं।
विटामिन और मिनरल्स
सुबह फलों का सेवन यह सुनिश्चित करता है कि आपके शरीर को जल्दी ही आवश्यक विटामिन और खनिजों की खुराक मिल जाए, जिससे दिन के लिए एक स्वस्थ माहौल तैयार हो सके।
4। डाइजेशन और वेट लॉस
फलों में मौजूद फाइबर पाचन में सहायता करता है और आपको भरा हुआ महसूस कराने में मदद करता है, अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो सुबह के वक्त फल जरूर खाएं।
बॉडी रहेगी हाइड्रेट
तरबूज और संतरे जैसे फलों में पानी की मात्रा अधिक होती है, यह आपके दिन की शुरुआत हाइड्रेशन के साथ करने में मदद करता है।