सुबह-सुबह चाय-बिस्किट की लत इन बीमारियों को दे सकती है बुलावा
कई लोगों को सुबह उठते ही चाय पीने की आदत होती है। चाय के साथ हर किसी की पसंदीदा चीज होती है बिस्किट।;
कई लोगों को सुबह उठते ही चाय पीने की आदत होती है। चाय के साथ हर किसी की पसंदीदा चीज होती है बिस्किट। अगर आप भी चाय-बिस्किट के शौकीन हैं, तो यह आपको भारी पड़ सकता है। जानिए, इसके नुकसान के बारे में।
बिस्कुट और चाय का संयोजन हॉर्मोनल बदलाव का कारण बन सकता है और कई स्वास्थ्य समस्याएं पैदा कर सकता है। आइए जानते हैं हर रोज चाय और बिस्कुट खाने से क्या नुकसान होते हैं।
डायबिटीज के मरीजों के लिए नुकसानदेह
रोजाना चाय बिस्कुट खाने वाले लोगों को मधुमेह होने का खतरा रहता है। ऐसा इसलिए है, क्योंकि चाय और बिस्कुट दोनों में चीनी का इस्तेमाल किया जाता है।ऐसे में हर दिन सुबह-शाम चाय बिस्कुट खाना ब्लड शुगर के स्तर में वृद्धि ला सकता है। साथ ही बिस्कुट में मौजूद नमक थायराइड और मधुमेह की बीमारियों से पीड़ित लोगों की परेशानी को बढ़ा सकता है।
हार्ट प्रॉब्लम्स की खतरा
रोजाना चाय में बिस्कुट डुबाकर खाना हमारे दिल के स्वास्थ्य को बुरी तरह से प्रभावित कर सकता है। जानकारी के मुताबिक, बिस्कुट के एक सामान्य 25 ग्राम के पैकेट में करीब 0.4 ग्राम नमक होता है।जब आप इसे रोजाना खाते हैं तो आपका ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है, जिसके कारण स्ट्रोक और दिल के दौरे जैसे हृदय रोग पैदा हो सकते हैं।इसके अलावा, चाय के साथ नमक युक्त बिस्कुट खाने से आपका वजन भी बढ़ सकता है।
दांतों में हो सकता है दर्द
एक कप चाय में करीब एक या डेढ़ चम्मच चीनी इस्तेमाल होती है। वहीं, बिस्कुट के 100 ग्राम के पैकेट में करीब 2.2 ग्राम चीनी मौजूद होती है।रोजाना इतनी मात्रा में चीनी का सेवन करना आपके दांतों के स्वास्थ्य को बिगाड़ सकता है। इस आदत से आपके दांत सड़ सकते हैं या उनमें कीड़े भी लग सकते हैं।साथ ही बिस्कुट में मौजूद चीनी से एसिड का उत्पादन होता है, जो दांतों के इनेमल को नुकसान पहुंचा सकता है।