मुंबई में कई घर, पंचगनी में फार्महाउस, अमेरिका और यूपी में भी प्रॉपर्टी, इतनी संपत्ति के मालिक हैं आमिर खान

आमिर खान के पास मुंबई में कई प्रॉपर्टी, महाराष्ट्र के पंचगनी में फार्महाउस और अमेरिका के बेवर्ली हिल्स में भी एक आलीशान घर है. इसके अलावा उनके पास महंगी कारों का शानदार कलेक्शन भी है. देश से लेकर विदेश तक फैली उनकी ये संपत्तियां उनकी लग्जरी लाइफस्टाइल को दिखाती हैं.

आमिर khan

(Image Source:  Instagram- @aamir_khan_photo )
By :  स्टेट मिरर डेस्क
Updated On : 7 July 2026 2:38 PM IST

हाल ही में आमिर खान अपनी तीसरी शादी को लेके चर्चा में बने हुए है. उनकी शादी की खबर सामने आने के बाद लोग उनके बारे में और जानने के लिए उत्सुक हैं. आमिर खान की फिल्मों के साथ-साथ उनकी पर्सनल लाइफ भी हमेशा चर्चा में रही है.

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान सिर्फ अपनी शानदार फिल्मों के लिए ही नहीं, बल्कि अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए भी जाने जाते हैं. फिल्मों में लंबा सफर तय करने वाले आमिर खान ने अच्छी-खासी संपत्ति बनाई है. उनके पास मुंबई में कई घर, पंचगनी में फार्महाउस, महंगी गाड़ियां और अमेरिका में भी एक आलीशान घर है.

मिस्टर परफेक्शनिस्ट की कुल संपत्ति कितनी है?

instagram-aamir_khan_photo

 

उन्होंने अपने फिल्मी सफर की शुरुआत बचपन में ही कर दी थी. इसके बाद उन्होंने कई हिट फिल्मों में काम किया और बॉलीवुड के बड़े सितारों में अपनी जगह बनाई.साल 1999 में उन्होंने अपनी खुद की प्रोडक्शन कंपनी भी शुरू की. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी कुल संपत्ति करीब 1,862 करोड़ रुपये बताई जाती है.

मुंबई में भी बनाई है करोड़ों की संपत्ति?

आमिर खान के पास मुंबई में कई घर और फ्लैट हैं। इनमें बांद्रा, हिल व्यू, बेला विस्टा और मरीना अपार्टमेंट्स जैसी जगहों की प्रॉपर्टी शामिल हैं.बताया जाता है कि मुंबई के बांद्रा में उनका समुद्र के किनारे एक आलीशान घर है, जिसे उन्होंने करीब 60 करोड़ रुपये में खरीदा था। यह घर करीब 5,000 वर्ग फुट में फैला हुआ है.

अमेरिका में भी मौजूद है उनकी शानदार प्रॉपर्टी?

उनके पास अमेरिका के लॉस एंजिल्स के बेवर्ली हिल्स इलाके में भी एक आलीशान घर है. यह जगह हॉलीवुड के बड़े सितारों के बीच काफी मशहूर है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस घर की कीमत करीब 75 करोड़ रुपये बताई जाती है.

आमिर खान का पंचगनी में भी है खूबसूरत फार्महाउस

महाराष्ट्र के पंचगनी में एक बड़ा फार्महाउस भी है. यह करीब 2 एकड़ जमीन पर बना हुआ है. यहां हरियाली और शांत माहौल है, इसलिए वह अपने परिवार के साथ समय बिताने के लिए यहां आना पसंद करते हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फार्महाउस की कीमत करीब 7 करोड़ रुपये है.

उत्तर प्रदेश में भी हैं पुस्तैनी घर

आमिर खान ने उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के शाहबाद में अपने पुश्तैनी घरों को भी खरीदा है. उन्होंने बताया था कि यह फैसला उनके लिए भावनाओं से जुड़ा हुआ था, क्योंकि उनका इस जगह से पुराना रिश्ता है.

मिस्टर परफेक्शनिस्ट के पास हैं महंगी कारें

 आमिर खान को लग्जरी कारों का भी शौक है। उनके कार कलेक्शन में कई महंगी गाड़ियां शामिल हैं.उनके पास रोल्स-रॉयस घोस्ट उसकी कीमत करीब 7 करोड़ रुपये है ,उनके पास मर्सिडीज-बेंज S600 जिसकी कीमत करीब 10 करोड़ रुपये के आस पास है, बेंटले कॉन्टिनेंटल फ्लाइंग स्पर,बीएमडब्ल्यू 6 सीरीज, टोयोटा इनोवा, टोयोटा वेलफायर, महिंद्रा एक्सयूवी500 जैसी तमाम लक्ज़री कार्स है.

Similar News