Kriti Sanon ने करवाए एग फ्रीज, क्या है Egg Freezing और क्यों कराती हैं महिलाएं? FAQ से जानें हर सवाल का जवाब
35 साल की बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन ने खुलासा किया है कि उन्होंने कुछ साल पहले अपने एग्स फ्रीज करवाए थे. महिला के शरीर में ऐसे अंडे (एग्स) होते हैं, जिनकी मदद से प्रैग्नेंसी संभव होता है.
Kriti Sanon ने करवाए एग फ्रीज
(Image Source: Instagram- @kritisanon )बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन ने हाल ही में खुलासा किया कि उन्होंने कुछ साल पहले अपने एग्स फ्रीज करवाए थे. एक्ट्रेस ने बताया कि वह शादी या मां बनने का फैसला सिर्फ बढ़ती उम्र के दबाव में नहीं लेना चाहती थीं. कृति का मानना है कि हर महिला को अपनी जिंदगी के बड़े फैसले अपनी इच्छा और सही समय पर लेने का हक है. कृति के इस बयान के बाद एग फ्रीजिंग (Egg Freezing) को लेकर लोगों की दिलचस्पी भी बढ़ गई है.
एग फ्रीजिंग एक ऐसी मेडिकल प्रोसेस है, जिसमें महिला के अंडों को निकालकर भविष्य के लिए सुरक्षित रखा जाता है. यह उन महिलाओं के लिए एक अच्छा आप्शन हो सकता है, जो किसी मेडिकल वजह, करियर, शादी में देरी या दूसरी निजी वजहों से अभी मां नहीं बनना चाहतीं. हालांकि, इसे कराने से पहले इसकी पूरी प्रक्रिया, फायदे, जोखिम और सीमाओं को समझना जरूरी है.