66 साल की Neena Gupta की प्रेग्नेंसी की उड़ी खबर, आखिर कोई महिला किस उम्र तक बन सकती है मां?

हाल ही में 66 साल की एक्ट्रेस Neena Gupta को लेकर सोशल मीडिया पर प्रेग्नेंसी की खबरें तेजी से वायरल हो गईं, जिसके बाद लोगों के मन में यह सवाल उठने लगा कि आखिर कोई महिला किस उम्र तक मां बन सकती है.

( Image Source:  instagram-@neena_gupta )
Edited By :  हेमा पंत
Updated On : 14 March 2026 1:38 PM IST

हाल ही में सोशल मीडिया पर 66 साल की एक्ट्रेस नीना गुप्ता को लेकर प्रेग्नेंसी की अफवाहें तेजी से फैलने लगीं. इस खबर ने लोगों के मन में एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया कि क्या इतनी ज्यादा उम्र में भी कोई महिला मां बन सकती है? क्या 60 साल के बाद भी प्रेग्नेंसी संभव है या यह सिर्फ अफवाह और गलतफ़हमी है?

दरअसल, महिलाओं की फर्टिलिटी कैपेसिटी उम्र के साथ बदलती रहती है. मेडिकल साइंस के अनुसार एक समय के बाद शरीर में ऐसे बदलाव होने लगते हैं, जिनकी वजह से नैचुरल प्रेगनेंसी नानुमकिन हो जाती है. चलिए ऐसे में जानते हैं आखिर कोई महिला किस उम्र तक बन सकती है मां?

60 साल की उम्र में क्या नैचुरली प्रेग्नेंसी मुमकिन?

  • इस बारे में डॉक्टर देव राज राई का कहना है कि आमतौर पर महिलाओं में मेनोपॉज 45 से 55 साल की उम्र के बीच आता है. मेनोपॉज के बाद शरीर में कई ऐसे बदलाव होने लगते हैं, जिनकी वजह से महिला के लिए सामान्य तरीके से गर्भधारण करना संभव नहीं रह जाता.
  • दरअसल इस उम्र के बाद अंडाशय अंडे बनाना और छोड़ना लगभग बंद कर देते हैं. इसके साथ ही शरीर में एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन जैसे हार्मोन भी काफी कम हो जाते हैं. जब ओव्यूलेशन का प्रोसेस ही रुक जाता है, तो गर्भ ठहरने के लिए जरूरी अंडे मौजूद नहीं रहते, इसलिए नैचुरली प्रेग्नेंसी मुमकिन नहीं है. 

60 साल के बाद महिलाएं कैसे प्रेग्नेंट हो सकती है?

  • कुछ बहुत ही दुर्लभ मामलों में मेडिकल साइंस की मदद से ज्यादा उम्र में भी गर्भधारण संभव हो सकता है. यह प्रक्रिया आमतौर पर Assisted Reproductive Technology (ART) के जरिए की जाती है. इसमें अक्सर डोनर एग का इस्तेमाल किया जाता है, यानी अंडे किसी युवा महिला से लिए जाते हैं. इसके बाद IVF तकनीक के जरिए लैब में भ्रूण तैयार किया जाता है और उसे महिला के गर्भाशय में ट्रांसफर किया जाता है.
  • हालांकि इसके लिए कई जरूरी शर्तें होती हैं, जैसे महिला का गर्भाशय हेल्दी होना, हार्मोनल सपोर्ट के लिए दवाओं का इस्तेमाल और दिल, ब्लड प्रेशर व शुगर जैसी सेहत से जुड़ी कंडीशन्स का कंट्रोल में होना. इसके अलावा फर्टिलिटी एक्सपर्ट और डॉक्टर की मंजूरी भी जरूरी होती है.

किस उम्र में मां बनना सबसे सुरक्षित माना जाता है?

  • डॉक्टरों के मुताबिक महिलाएं 35-40 उम्र तक पेग्नेंट हो सकती हैं. इस समय शरीर में अंडों की मात्रा भी ज्यादा होती है और उनकी क्वालिटी भी बेहतर रहती है, इसलिए इस उम्र में हेल्दी प्रेग्नेंसी की संभावना अधिक होती है.
  • जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, वैसे-वैसे गर्भधारण की क्षमता भी कम होने लगती है. करीब 30 साल के बाद यह प्रोसेस धीरे-धीरे घटने लगती है और 35 के बाद इसमें तेजी से कमी आती है. वहीं 40 साल के बाद बिना मेडिकल मदद के प्रेग्नेंट होना काफी मुश्किल हो सकता है, इसलिए इस उम्र में कई महिलाएं डॉक्टर की सलाह से नई रिप्रोडक्शन तकनीकों का सहारा लेती हैं.

Similar News