Republic Day 2025: गणतंत्र भारत के 76 साल बेमिसाल, जमीन से आसमान तक सुपरपावर दिखेगा हिंदुस्तान
Republic Day 2025: आज देश 76वां गणतंत्र दिवस मना रहा है. इसको लेकर देशभर में जश्न का माहौल है. दिल्ली में गणतंत्र दिवस को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. ऐतिहासिक और सरकारी इमारतें तिरंगे के रंग में रंग चुकी हैं. सुबह 9 बजे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कर्तव्य पथ पर तिरंगा फहराएगी.;
Republic Day 2025: आज भारत पूरे उत्साह और गर्व के साथ अपना 76वां गणतंत्र दिवस मना रहा है. इस भव्य आयोजन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कर्तव्य पथ पर आयोजित राजकीय समारोह में भाग लेंगी. इस वर्ष के गणतंत्र दिवस समारोह में इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबिआंतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे, जो भारत और इंडोनेशिया के मजबूत कूटनीतिक संबंधों का प्रतीक है.
भारतीय वायुसेना के विमान अपनी असाधारण क्षमताओं का प्रदर्शन करेंगे. यह रोमांचक शो देश की वायु शक्ति और सैन्य तकनीकी उन्नति का सजीव उदाहरण होगा. सांस्कृतिक झांकियां- भारत के अलग-अलग राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की रंगीन झांकियां देश की समृद्ध सांस्कृतिक विविधता को दर्शाएंगी. सैनिक परेड- सेना, नौसेना और वायुसेना की टुकड़ियां अपने अनुशासन और समर्पण का प्रदर्शन करेंगी.
राष्ट्रपति भवन में इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांटो के सम्मान में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा आयोजित भोज में इंडोनेशिया के एक प्रतिनिधिमंडल ने बॉलीवुड गीत 'कुछ कुछ होता है' गाया. प्रतिनिधिमंडल में इंडोनेशिया के वरिष्ठ मंत्री शामिल थे. इंडोनेशिया के राष्ट्रपति भारत की अपनी पहली राजकीय यात्रा पर हैं. वे भारत के 76वें गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि होंगे.
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी 76वें गणतंत्र दिवस की बधाई
प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों 76वें गणतंत्र दिवस की बधाई दी है. उन्होंने कहा, गणतंत्र दिवस की ढेरों शुभकामनाएं! आज हम अपने गौरवशाली गणतंत्र की 75वीं वर्षगांठ मना रहे हैं. इस अवसर पर हम उन सभी महान विभूतियों को नमन करते हैं, जिन्होंने हमारा संविधान बनाकर यह सुनिश्चित किया कि हमारी विकास यात्रा लोकतंत्र, गरिमा और एकता पर आधारित हो. यह राष्ट्रीय उत्सव हमारे संविधान के मूल्यों को संरक्षित करने के साथ ही एक सशक्त और समृद्ध भारत बनाने की दिशा में हमारे प्रयासों को और मजबूत करे, यही कामना है.
76वें गणतंत्र दिवस के मौके पर इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियाटों चीफ गेस्ट हैं. सुबह 9 बजे राष्ट्रपति कर्तव्य पथ पर राष्ट्रपति तिरंगा फहराएगी. 10.30 बजे से परेड शुरू होगी. आज देश 76वां गणतंत्र दिवस मना रहा है. इसको लेकर देशभर में जश्न का माहौल है. दिल्ली में गणतंत्र दिवस को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. ऐतिहासिक और सरकारी इमारतें तिरंगे के रंग में रंग चुकी हैं. कर्तव्य पथ पर सुबह 10.30 बजे से परेड शुरू होगी.