कांग्रेसी खोदना चाहते हैं मेरी कब्र, BJP का नहीं देश का था प्रोग्राम, AI समिट में यूथ कांग्रेस की हरकत पर भड़के मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेरठ में AI ग्लोबल समिट में कांग्रेस के शर्टलेस प्रदर्शन पर कड़ा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि यह व्यक्तिगत दुश्मनी और राष्ट्रीय कार्यक्रम की गरिमा के खिलाफ था. मोदी ने कांग्रेस पर देश की छवि को नुकसान पहुंचाने और भ्रष्ट नीति अपनाने का आरोप लगाया है.

( Image Source:  X-@ANI )
Edited By :  समी सिद्दीकी
Updated On : 22 Feb 2026 3:08 PM IST

PM Modi on Congress Shirtless Protest: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मेरठ में शताब्दी नगर नमो भारत स्टेशन पर मेरठ मेट्रो और नमो भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के लिए पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने एक जनसभा को भी संबोधित करते हुए कांग्रेस पर ज़ोरदार हमला बोला.

उन्होंने कहा कि पार्टी के नेताओं ने AI ग्लोबल समिट के दौरान शर्टलेस प्रदर्शन कर राष्ट्रीय कार्यक्रम की गरिमा को ठेस पहुंचाई. पीएम मोदी ने इसे तकनीकी प्रगति और नवाचार पर केंद्रित राष्ट्रीय आयोजन के अपमान के तौर पर बताया.

प्रधानमंत्री ने ने क्या कहा?

मोदी ने आरोप लगाया कि विपक्षी नेता व्यक्तिगत दुश्मनी के चलते इस तरह की हरकत कर रहे हैं, न कि किसी राजनीतिक मतभेद के कारण. उन्होंने कहा, "कांग्रेस नेता मोदी से नफरत करते हैं; वे मेरी कब्र खोदना चाहते हैं. वे मेरी मां का अपमान करने से भी नहीं हिचकिचाते." उन्होंने पार्टी की इस कार्रवाई की निंदा करते हुए कहा कि यह देश की छवि और राष्ट्रीय कार्यक्रम की गरिमा के खिलाफ था.

प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि कांग्रेस को याद रखना चाहिए था कि AI ग्लोबल समिट कोई बीजेपी का कार्यक्रम नहीं था और उस समय वहां कोई बीजेपी नेता मौजूद नहीं था. यह देश के लिए एक काम था, लेकिन कांग्रेस ने उस दिन आयोजनों की शालीनता को तोड़ दिया. उन्होंने इसे पार्टी की भ्रष्ट नीति करार देते हुए कहा कि यह पूरे देश के लिए काफी शर्मनाक है.

भारत के साथ व्यापार पर क्या बोले मोदी?

उन्होंने कहा, "आज आप देख रहे हैं कि दुनिया के लोग भारत पर कितना भरोसा कर रहे हैं. कई विकसित देश अब भारत के साथ व्यापार समझौते कर रहे हैं. ऐसा समय था जब कांग्रेस सरकार चाहकर भी विकसित देशों के साथ समझौते नहीं कर पा रही थी, क्योंकि उस समय दुनिया कांग्रेस सरकार से निपटने में हिचकिचाती थी, जो घोटालों के लिए बदनाम थी. लेकिन आज, विकसित देश भारत से जुड़ने के लिए उत्सुक हैं. आज दुनिया महसूस करती है कि भारत 21वीं सदी की चुनौतियों का समाधान देने वाली शक्ति है."

क्या है कांग्रेस कार्यकर्ताओं का शर्टलेस वाला कांड?

शुक्रवार को कांग्रेस के युवा संगठन के करीब 10 कार्यकर्ता AI समिट के स्थल में घुस गए और शर्टलेस होकर प्रदर्शन किया।, उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ नारे लगाए. प्रदर्शन में शामिल लोग सफेद टी-शर्ट पहने या हाथ में लेकर आए थे, जिस पर प्रधानमंत्री मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीरें और नारे छिपे हुए थे. ये लोग भारत अमेरिका और भारत के बीच हुई ट्रेड डील की मुखालिफत कर रहे थे.

दिल्ली पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए तिलक मार्ग पुलिस स्टेशन ले गई थी. अधिकारियों ने बताया कि प्रदर्शनकारियों को हटाए जाने के दौरान कथित तौर पर सुरक्षाकर्मियों के साथ उनकी हाथापाई भी हुई थी. जिन लोगों के शामिल होने की खबर है, उनमें युवा कांग्रेस के नेता कृष्ण हरी, कुंदन यादव, अजय कुमार और नरसिंह यादव शामिल हैं.पुलिस ने कहा कि कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी और इसके बाद स्थल के अंदर सुरक्षा बढ़ा दी गई है.

Similar News