PM मोदी ने देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, कहा- लक्ष्मी मां और श्री गणेश की कृपा से सबका कल्याण हो

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को दीवाली के मौके पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी साथ ही स्वस्थ्य जीवन की कामना की. इसी क्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी देशवासियों को दीवाली के शुभ असवर पर शुभकामनाएं दीं.;

( Image Source:  Social Media: X )
Edited By :  सार्थक अरोड़ा
Updated On : 31 Oct 2024 9:38 AM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को दीवाली के मौके पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी साथ ही स्वस्थ्य जीवन की कामना की. इसी क्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी देशवासियों को दीवाली के शुभ असवर पर शुभकामनाएं  दी.

सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए PM मोदी ने कहा कि 'देशवासियों को दीपावली की अनेकानेक शुभकामनाएं। रोशनी के इस दिव्य उत्सव पर मैं हर किसी के स्वस्थ, सुखमय और सौभाग्यपूर्ण जीवन की कामना करता हूं. मां लक्ष्मी और भगवान श्री गणेश की कृपा से सबका कल्याण हो'

गृह मंंत्री ने दी दीवाली की बधाई

वहीं केंद्रीय गृह मंत्री ने भी दीवाली के इस शुभ अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए दीवाली की हार्दिक बधाई दी है. शाह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि 'समस्त देशवासियों को प्रकाश के पर्व दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएX. यह दीपोत्सव आप सभी के जीवन में नई ऊर्जा, आरोग्य और समृद्धि लेकर आए'

अधर्म पर धर्म, असत्य पर सत्य की विजय हो

उत्तर प्रदेश के CM योगी आदित्यानाथ ने दीवाली की शुबेच्छा देते हुए देशवासियों से कहा 'अधर्म पर धर्म, असत्य पर सत्य और अंधकार पर प्रकाश की विजय के महापर्व दीपावली की प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! कृपानिधान प्रभु श्री राम व माता जानकी सभी पर अपना आशीर्वाद बनाए रखें, यही कामना है. जय सियाराम!'

यही मंगलकामना है

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी इस पर्व पर सुख समृद्धि की वर्धी होने की कामना करते हुए सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि दीपावली के पावन पर्व की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं. आपके जीवन में सुख एवं समृद्धि की वृद्धि हो, यही मंगलकामना है.

समस्त देशवासियों को आलोक पर्व दीपावली की अनंत मंगलकामनाएं

BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए सोशल मीडिया पर कहा कि दीपज्योति: परब्रह्म: दीपज्योति: जनार्दन: दीपोहरतिमे पापं संध्यादीपं नामोस्तुते।। समस्त देशवासियों को आलोक पर्व दीपावली की अनंत मंगलकामनाएँ. माता लक्ष्मी से कामना करता हूँ कि यह पावन पर्व आप सभी के जीवन को सुख, समृद्धि, सौभाग्य एवं आरोग्यता के धवल प्रकाश से दीप्त करे. शुभ दीपावली!



Similar News