प्रेस से रोटी बनाने से लेकर रॉड से सब्जी पकाने तक, LPG Crisis के बीच वायरल हुए अजीबोगरीब जुगाड़, ये 5 वीडियो देख पकड़ लेंगे माथा

भारतीयों के जुगाड़ के किस्से दुनिया भर में मशहूर हैं. ऐसे में LPG क्राइसिस के बीच सोशल मीडिया पर खाना बनाने के कुछ ऐसे देसी जुगाड़ वायरल हो रहे हैं, जिन्हें देख आप माथा पकड़ लेंगे

( Image Source:  instagram-@reporter_rohit and @vasudevahimank )
Edited By :  हेमा पंत
Updated On : 13 March 2026 6:16 PM IST

भारतीयों के बारे में एक बात तो दुनिया भी मानती है. यहां हर समस्या का कोई न कोई जुगाड़ जरूर मिल जाता है. चाहे हालात कितने भी मुश्किल क्यों न हों, लोग किसी न किसी तरीके से काम निकाल ही लेते हैं. शायद यही वजह है कि अक्सर मजाक में कहा जाता है इंडिया इज नॉट फॉर बिगिनर्स.

हाल के दिनों में भारत में एलपीजी संकट मंडरा रहा है, लेकिन हिंदुस्तानियों को अब इस बात की चिंता नहीं सता रही है, क्योंकि उन्होंने इसका सॉल्यूशन ढूंढ लिया है. दरअसल सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जहां कोई रॉड से सब्जी पका रहा है, तो दूसरा प्रेस पर रोटी को सेंक रहा है. 

रॉड से पकती सब्जी

एक वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बर्तन में रखी सब्जी को लोहे की रॉड की मदद से पकाया जा रहा है. रॉड को बिजली से गर्म किया जाता है और उसे सीधे बर्तन में डाल दिया जाता है. कुछ ही देर में सब्जी का पानी तेज़ी से उबलने लगता है. यह नजारा देखकर लोग हैरान रह जाते हैं कि आखिर किसी के दिमाग में ऐसा आइडिया आया कैसे.

प्रेस से बन गई चाय

अगर आपको चाय पीने की आदत है और गैस खत्म हो गई है, तो भी भारतीयों के पास इसका सॉल्यूशन मौजूद है. इस वीडियो प्रेस का इस्तेमाल करके चाय बनती नजर आ रही है. जहां प्रेस के ऊपर छोटा बर्तन रखकर उसमें पानी, चायपत्ती, चीनी और दूध डाल दिया जाता है. कुछ ही देर में गर्मी की वजह से चाय तैयार हो जाती है.

प्रेस पर सिकती रोटी

गैस की कमी का सबसे ज्यादा असर रोटी बनाने पर पड़ता है. लेकिन यहां भी जुगाड़ काम आ जाता है. इस वीडियो में लोग पहले प्रेस को गर्म करते हैं और फिर उस पर रोटी सेंकते नजर आते हैं. यह तरीका जितना अजीब लगता है, उतना ही लोगों को हैरान भी कर देता है.

मोमबत्ती भी बन गई चूल्हा

अगर प्रेस भी खराब हो जाए तो क्या किया जाए? इसके लिए भी देसी दिमाग ने तरीका ढूंढ लिया है. एक वीडियो में लोग मोमबत्ती की लौ के ऊपर छोटा बर्तन रखकर चीजें पकाते नजर आते हैं. भले ही यह तरीका धीमा हो, लेकिन लोगों का कहना है कि जरूरत के समय यही काम आता है.

इंटरनेट पर छाए ये जुगाड़

इन अनोखे तरीकों से खाना बनाने के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. कुछ लोग इन्हें मजेदार बता रहे हैं, तो कुछ लोग सुरक्षा को लेकर चिंता भी जता रहे हैं. लेकिन एक बात तय है. इन वीडियो को देखकर यही लगता है कि भारतीयों का जुगाड़ दिमाग वाकई कमाल का होता है.

Similar News