गालियां देना बंद कर दो, ट्रोलिंग से तंग आकर Kanika Sharma ने तोड़ी चुप्पी- गौ-रक्षकों को लेकर कह डाली ये बात

कनिका शर्मा और साकिब सैफी की शादी के बाद सोशल मीडिया पर विवाद, ट्रोलिंग पर कनिका का जवाब वायरल, देखें पूरा मामला

( Image Source:  @BandhuNews_in-X )
By :  सागर द्विवेदी
Updated On : 13 April 2026 2:33 PM IST

सोशल मीडिया की दुनिया में इन दिनों Kanika Sharma और Saqib Saifi का नाम तेजी से ट्रेंड कर रहा है. वजह है इन दोनों की शादी, जिसने इंटरनेट पर बहस छेड़ दी है. जहां एक तरफ फैंस इस कपल को बधाइयां दे रहे हैं, वहीं दूसरी ओर धर्म के नाम पर ट्रोलिंग भी तेज हो गई है.

लंबे समय तक साथ वीडियो बनाने वाले इस कपल ने जब शादी का फैसला लिया, तो यह सिर्फ एक निजी रिश्ता नहीं रहा, बल्कि सोशल मीडिया पर चर्चा का बड़ा मुद्दा बन गया. खास बात यह है कि दोनों ने न सिर्फ अपने प्यार को सार्वजनिक किया, बल्कि हर आलोचना के बावजूद अपने फैसले पर अडिग भी रहे.

क्यों ट्रेंड कर रही हैं कनिका शर्मा?

कनिका शर्मा पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर इसलिए ट्रेंड में हैं क्योंकि उन्होंने अपने ही वीडियो पार्टनर साकिब सैफी से शादी कर ली. दोनों पहले से रिलेशनशिप में थे और अक्सर साथ में सामाजिक और पारिवारिक संदेश देने वाले वीडियो बनाते थे. शादी के बाद जैसे ही तस्वीरें और वीडियो सामने आए, इंटरनेट दो हिस्सों में बंट गया—एक तरफ बधाइयां, दूसरी तरफ ट्रोलिंग.

क्या यह लव मैरिज थी या अरेंज?

दरअसल, यह पूरी तरह अरेंज मैरिज नहीं थी. दोनों के बीच पहले से प्रेम संबंध था. परिवारों की सहमति के बाद दोनों ने शादी की. यही वजह है कि यह रिश्ता प्रेम और परिवार- दोनों का मिश्रण माना जा रहा है.

दोनों धर्मों से हुई शादी क्यों बनी विवाद की वजह?

कनिका और साकिब ने हिंदू और मुस्लिम दोनों रीति-रिवाजों से शादी की. यही बात कुछ लोगों को पसंद नहीं आई और सोशल मीडिया पर धार्मिक एंगल से आलोचना शुरू हो गई. पहले भी दोनों ने एक वीडियो में फैंस से राय मांगी थी. शादी करें या नहीं? उस समय भी लोगों की राय बंटी हुई थी. लेकिन इस बार उन्होंने बिना परवाह किए शादी कर ली.

ट्रोलिंग पर कनिका शर्मा ने क्या जवाब दिया?

हाल ही में कनिका शर्मा का एक वीडियो सामने आया, जिसमें उन्होंने ट्रोलिंग पर खुलकर प्रतिक्रिया दी. करीब 4 मिनट 8 सेकेंड के इस वीडियो में उन्होंने भावुक और गुस्से भरे अंदाज में अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि 'आप लोग हमें और हमारे मां-बाप को गालियां दे रहे क्यों दे रहे हो. पहले ऐसा काम करो.' वीडियो में उन्होंने अपने परिवार की सामाजिक सेवा भी दिखाई. जैसे घायल गाय का इलाज और जानवरों को खाना खिलाना और कहा कि तुम लोग जो गौ-रक्षक का दावा करते हो ऐसा काम पहले करके दिखाओ.

धर्म को लेकर ट्रोल करने वालों को क्या कहा?

कनिका ने साफ शब्दों में कहा कि 'मुझे गाली देते हो कि इसके मुस्लिम के साथ शादी कर ली कहते हो कि पंडित होकर मुस्लिम के साथ शादी कर ली है. ये सब मत बोलो ये गलत हैं तुम लोग मुझे जज करने लायक नहीं हो." उन्होंने आगे कहा कि 'मैं ये सब नहीं बोलना चाहती थी लेकिन तुम लोगों ने मेरा मजबूर कर दिया. मेरे जीवन है मुझे जीने दो खत्म करो मुझे और परेशान न करो."

क्या सोशल मीडिया पर बदल रही है सोच?

इस पूरे मामले ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या आज भी इंटरफेथ मैरिज को लेकर समाज पूरी तरह सहज नहीं है? जहां एक ओर नई पीढ़ी इसे स्वीकार कर रही है, वहीं एक बड़ा वर्ग अभी भी विरोध में खड़ा नजर आता है.

Similar News