इंडोनेशियाई प्रतिनिधिमंडल ने गाया शाहरुख खान का फेमस सॉन्ग 'कुछ कुछ होता है', देखें VIDEO
Republic Day:भारत और इंडोनेशिया ने शनिवार को नई दिल्ली के हैदराबाद हाउस में कई समझौतों पर हस्ताक्षर करते हुए अपने द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए चर्चा की.;
Republic Day: आज भारत अपना 76वां गणतंत्र दिवस मना रहा है, जिसके मुख्य अतिथि इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो हैं. समारोह के पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांटो और इंडोनेशिया के प्रतिनिधिमंडल के लिए भोज का आयोजन किया था, जहां इंडोनेशिया के प्रतिनिधिमंडल बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान का गाना 'कुछ कुछ होता है' गाया.
प्रतिनिधिमंडल में इंडोनेशिया के वरिष्ठ मंत्री शामिल थे. इंडोनेशिया के राष्ट्रपति भारत की अपनी पहली राजकीय यात्रा पर हैं. दो देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को प्रभावित करने वाली नरम संस्कृति के एक हार्दिक प्रदर्शन में एक इंडोनेशियाई प्रतिनिधिमंडल ने 'कुछ कुछ होता है' गाया.
सुबिआंतो की पहली भारत की पहली राजकीय यात्रा
इंडोनेशियाई राष्ट्रपति प्रबोवो सुबिआंतो भारत की अपनी पहली राजकीय यात्रा पर हैं. 76वें गणतंत्र दिवस समारोह में इंडोनेशिया के जेंडरंग सुलिंग कांका लोकानंता भी शामिल होंगे, जो इंडोनेशियाई सैन्य अकादमी (अकमिल) का 190 सदस्यीय बैंड है, जो अनुशासन और सैन्य परंपरा का प्रतीक है. सैन्य संगीत और महान मूल्यों का यह अनूठा मिश्रण अकादमी की भावना और सम्मान को दर्शाता है.
पीएम मोदी से मिले सुबिआंतो
इससे पहले शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के हैदराबाद हाउस में इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांटो के साथ बैठक की.
दोनों नेताओं ने रक्षा, सुरक्षा, समुद्री क्षेत्र, आर्थिक संबंधों और लोगों से लोगों के बीच संपर्क जैसे क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करते हुए व्यापक रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की.