West Asia Crisis: PM मोदी की CM बैठक में सब कुछ हो गया क्लीयर, लॉकडाउन से लेकर पेट्रोल डीजल तक; पढ़ें हर Confusion का जवाब

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच पीएम मोदी ने मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक कर भारत की तैयारियों की समीक्षा की. सप्लाई चेन, ऊर्जा सुरक्षा और फेक न्यूज पर सख्त निर्देश देते हुए राज्यों को अलर्ट रहने को कहा गया.

( Image Source:  ANI )

पश्चिम एशिया में तेजी से बिगड़ते हालात के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को देश के मुख्यमंत्रियों और उपराज्यपालों के साथ हाई-लेवल बैठक कर भारत की तैयारियों की व्यापक समीक्षा की. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई इस बैठक में पीएम ने साफ किया कि मौजूदा हालात 'डायनामिक' हैं और हर स्तर पर सतर्कता बेहद जरूरी है.

प्रधानमंत्री ने 'टीम इंडिया' अप्रोच पर भरोसा जताते हुए कहा कि जैसे कोविड-19 के दौरान केंद्र और राज्यों के तालमेल ने संकट को संभाला था, वैसे ही इस बार भी देश एकजुट होकर हर चुनौती का सामना करेगा. उन्होंने बताया कि 3 मार्च से एक इंटर-मिनिस्टेरियल ग्रुप रोजाना हालात की निगरानी कर रहा है.

क्या हैं सरकार की टॉप प्राथमिकताएं?

➡️ आर्थिक और व्यापारिक स्थिरता बनाए रखना

➡️ ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करना

➡️ नागरिकों के हितों की रक्षा करना

➡️ उद्योग और सप्लाई चेन को मजबूत बनाना

पीएम मोदी ने स्पष्ट किया कि वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच इन चार स्तंभों पर ही सरकार की पूरी रणनीति टिकी है.

राज्यों को क्या सख्त निर्देश दिए गए?

➡️ सप्लाई चेन किसी भी हालत में बाधित न हो

➡️ जमाखोरी और मुनाफाखोरी पर कड़ी कार्रवाई

➡️ राज्य और जिला स्तर पर कंट्रोल रूम एक्टिव किए जाएं

➡️ प्रशासनिक सतर्कता बढ़ाकर किसी भी व्यवधान को रोका जाए

कृषि और किसानों को लेकर क्या प्लान है?

➡️ खरीफ सीजन से पहले उर्वरकों के भंडारण और वितरण पर खास नजर

➡️ किसानों को किसी भी तरह की दिक्कत न हो, इसके लिए एडवांस प्लानिंग

पीएम ने साफ कहा कि कृषि सेक्टर में छोटी सी चूक भी बड़े संकट में बदल सकती है.

फेक न्यूज और ऑनलाइन फ्रॉड पर क्या चेतावनी?

➡️ अफवाहों और गलत खबरों को रोकना बेहद जरूरी

➡️ सही और विश्वसनीय जानकारी समय पर लोगों तक पहुंचे

➡️ ऑनलाइन ठगी और फर्जी एजेंट्स से सतर्क रहने के निर्देश

सीमा और तटीय राज्यों को क्या खास अलर्ट मिला?

➡️ शिपिंग, जरूरी सामान और समुद्री गतिविधियों पर कड़ी निगरानी

➡️ किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश

विदेश में फंसे भारतीयों के लिए क्या व्यवस्था?

➡️ पश्चिम एशिया में मौजूद भारतीयों के लिए हेल्पलाइन शुरू करने का निर्देश

➡️ प्रभावित परिवारों को समय पर सहायता सुनिश्चित करने की बात

लंबी अवधि के लिए क्या रणनीति तैयार हुई?

➡️ सोलर, बायोफ्यूल और इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को बढ़ावा

➡️ पाइप्ड नैचुरल गैस नेटवर्क का विस्तार

➡️ घरेलू तेल और गैस खोज (exploration) को तेज करना

बैठक में रक्षा मंत्री और मुख्यमंत्रियों ने क्या कहा?

➡️ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने LPG उपलब्धता और पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी घटाने के कदम गिनाए

➡️ मुख्यमंत्रियों ने केंद्र के प्रयासों की सराहना की

➡️ राज्यों में पेट्रोल, डीजल और LPG की पर्याप्त उपलब्धता का भरोसा दिया

➡️ सभी राज्यों ने केंद्र के साथ मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता दोहराई

Similar News