किन्नर के साथ अश्लील हरकत करते पकड़े गए महाराष्ट्र सरकार के मंत्री! Narhari Zirwal के 1 मिनट 52 सेकेंड वाले वीडियो पर बवाल?

नरहरि जिरवाल का कथित वीडियो वायरल होने से महाराष्ट्र की राजनीति में हंगामा मच गया है. 1 मिनट 52 सेकेंड के वायरल वीडियो को लेकर सोशल में बवाल मचा हुआ तो वहीं विपक्ष इस्तीफे की मांग कर रहा है. हालांकि स्टेट मिरर हिंदी वीडियो की पुष्टि नहीं करता है.

( Image Source:  @Subhash_Kumar02-X )
By :  सागर द्विवेदी
Updated On : 27 March 2026 9:47 PM IST

बीते कुछ दिनों से महाराष्ट्र की राजनीति में बवंडर मचा हुआ है पहले नेताओं का हाथ देखने वाले अशोक खरात के कांड के किस्से इतने घिनौने हैं कि हर कोई हैरान है वहीं अब राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित पवार गुट) के खाद्य एवं औषधि प्रशासन मंत्री नरहरि जिरवाल से जुड़ा एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा.

जिसको लेकर तरह-तरह की दावे किए जा रहे है तो वहीं कहा जा रहा है कि ट्रांसजेंडर व्यक्ति के साथ मंत्री की मौजूदगी दिखाई जा रही है, जिसे लेकर राजनीतिक गलियारों में तीखी बहस छिड़ गई है. वीडियो के वायरल होते ही विपक्ष ने सरकार पर नैतिकता को लेकर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं, वहीं मंत्री की ओर से इसे साजिश और ब्लैकमेलिंग से जोड़कर देखा जा रहा है. हालांकि, इस वीडियो की पुष्टि स्टेट मिरर हिंदी नहीं करता है.

क्या है वायरल वीडियो का पूरा मामला?

बताया जा रहा है कि वायरल क्लिप किसी सरकारी आवास का है, जिसमें नरहरि जिरवाल और एक ट्रांसजेंडर व्यक्ति एक ही कमरे और बिस्तर पर नजर आ रहे हैं. वीडियो में कुछ ऐसे संकेत भी दिखते हैं जिससे यह सवाल उठता है कि क्या कमरे में उस वक्त कोई तीसरा व्यक्ति भी मौजूद था. इस कथित वीडियो के सामने आने के बाद पूरे राज्य में चर्चा तेज हो गई है और इसे लेकर अलग-अलग तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं.

वीडियो किसने रिकॉर्ड किया? बड़ा खुलासा क्या है

लोकशाही मराठी चैनल से बातचीत में ट्रांसजेंडर पवन यादव के भाई रवि यादव ने दावा किया कि यह वीडियो खुद पवन यादव ने रिकॉर्ड किया है. उन्होंने कहा कि वीडियो में दिख रहा व्यक्ति उनका भाई ही है और वही इस पूरे मामले का केंद्र है. रवि यादव ने यह भी आरोप लगाया कि पवन यादव कथित तौर पर प्रभावशाली लोगों के साथ संबंध बनाकर वीडियो रिकॉर्ड करता था और बाद में उन्हें ब्लैकमेल करता था.

क्या मंत्री पर ब्लैकमेलिंग का केस दर्ज हुआ है?

सूत्रों के मुताबिक, मंत्री नरहरि जिरवाल को इस वीडियो की जानकारी पहले से थी. उन्होंने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात भी की और इसके बाद मुंबई के कुरार पुलिस स्टेशन में ट्रांसजेंडर व्यक्ति के खिलाफ जबरन वसूली (Extortion) का मामला दर्ज कराया. इस कदम के बाद मामला सिर्फ वायरल वीडियो तक सीमित नहीं रहा, बल्कि कानूनी रूप भी ले चुका है.

वीडियो के पीछे साजिश या राजनीतिक टाइमिंग?

एनसीपी नेता अमोल मितकरी ने इस पूरे मामले को साजिश करार दिया है. उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर 7-8 महीने पुराना वीडियो अचानक विधानसभा सत्र के दौरान ही क्यों सामने आया? उनका कहना है कि यह पूरा मामला किसी बड़े मुद्दे से ध्यान भटकाने के लिए सामने लाया गया है.

विपक्ष क्यों मांग रहा है इस्तीफा?

कांग्रेस और सामाजिक कार्यकर्ता अंजलि दमानिया ने इस वीडियो को बेहद शर्मनाक बताते हुए मंत्री के इस्तीफे की मांग की है. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सकपाल ने कहा कि 'इस सरकार को बर्खास्त कर देना चाहिए. एपस्टीन फाइल्स दुनिया भर में बदनाम हैं. फडणवीस सरकार में ऐसे मंत्री हैं.' दमानिया ने भी कहा कि 'यह एक शर्मनाक वीडियो है. यही मंत्री पहले भी एक रिश्वतखोरी मामले से जुड़े थे. क्या पार्टी ऐसे नेतृत्व को दिखाना चाहती है? इन्हें तुरंत बर्खास्त किया जाना चाहिए.'

पहले भी विवादों में रहे हैं जिरवाल?

यह पहली बार नहीं है जब नरहरि जिरवाल विवादों में आए हैं. इससे पहले उनके कार्यालय में 35,000 रुपये की रिश्वत लेते एक क्लर्क को एंटी करप्शन ब्यूरो ने रंगे हाथों पकड़ा था. उस समय भी विपक्ष ने उनके इस्तीफे की मांग की थी.

क्या सरकार और पार्टी पर बढ़ेगा दबाव?

इस पूरे मामले के बाद न सिर्फ विपक्ष बल्कि पार्टी के भीतर से भी दबाव बढ़ता दिख रहा है. खासकर एनसीपी अध्यक्ष सुनेत्रा पवार के सामने यह एक बड़ी चुनौती बनकर उभरा है कि वह इस विवाद पर क्या रुख अपनाती हैं. राजनीतिक जानकार मानते हैं कि यह विवाद आने वाले दिनों में महाराष्ट्र की सियासत में बड़ा मुद्दा बन सकता है.

नरहरि जिरवाल कौन हैं?

नरहरि जिरवाल महाराष्ट्र की राजनीति का एक जाना-पहचाना नाम हैं, जो राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के नेता हैं. वे पार्टी के उस गुट से जुड़े हैं, जिसका नेतृत्व अजीत पवार करते हैं. नरहरि जिरवाल महाराष्ट्र सरकार में खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) मंत्री के रूप में जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. वे राज्य के आदिवासी बहुल क्षेत्र डिंडोरी (नासिक) से राजनीति करते हैं और इसी क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं. जमीनी स्तर से उठकर राजनीति में पहचान बनाने वाले नेताओं में उनका नाम लिया जाता है.

क्यों चर्चा में हैं?

हाल के दिनों में नरहरि जिरवाल एक कथित वायरल वीडियो विवाद को लेकर सुर्खियों में हैं, जिसमें उनके साथ एक ट्रांसजेंडर व्यक्ति दिखाई देने का दावा किया जा रहा है. इस वीडियो को लेकर विपक्ष ने उनके इस्तीफे की मांग की है. वहीं, जिरवाल ने इस मामले में जबरन वसूली (Extortion) का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. इससे पहले उनके कार्यालय से जुड़े एक रिश्वतखोरी केस में भी उनका नाम चर्चा में आया था. इन घटनाओं के चलते उनकी राजनीतिक छवि पर सवाल उठते रहे हैं. कुल मिलाकर, नरहरि जिरवाल महाराष्ट्र की राजनीति के एक सक्रिय लेकिन विवादों में घिरे नेता हैं, जो फिलहाल अपने करियर के सबसे बड़े राजनीतिक संकट का सामना कर रहे हैं.

Similar News