Aaj ki Taaza Khabar: 1995 केस में पप्पू यादव की गिरफ्तारी, मंत्री दिलीप जायसवाल बोले - “कानून से ऊपर कोई नहीं”

Aaj ki Taaza Khabar Live News: स्टेट मिरर हिंदी के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. यहां आपको दिनभर की ब्रेकिंग, बड़ी खबरें और हेडलाइन देखने को मिलेगी. शनिवार 7 फरवरी 2026 को देश, दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत में क्‍या-क्‍या खास रहा, जानने के लिए यहां पढ़ें LIVE UPDATE.;

By :  सागर द्विवेदी
Updated On : 7 Feb 2026 10:11 AM IST


Live Updates
2026-02-07 04:40 GMT

1995 केस में पप्पू यादव की गिरफ्तारी, मंत्री दिलीप जायसवाल बोले - “कानून से ऊपर कोई नहीं”

1995 के एक पुराने मामले में सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर बिहार सरकार के मंत्री दिलीप जायसवाल ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि “पप्पू यादव इस तरह के बयान देने के आदी हैं. लेकिन सच्चाई यह है कि वारंट और कुर्की के आदेश अदालत द्वारा जारी किए जाते हैं और पुलिस का कर्तव्य होता है कि वह अदालत के आदेशों का पालन करे. कानून के शासन में पुलिस कानून के अनुसार ही काम करती है.” दिलीप जायसवाल ने आगे कहा कि इस पूरे मामले को राजनीतिक रंग देना गलत है. उन्होंने स्पष्ट किया कि यह कार्रवाई किसी दबाव या राजनीतिक कारण से नहीं बल्कि न्यायालय के निर्देश पर की गई है.

2026-02-07 04:36 GMT

मथुरा सड़क हादसा: CM योगी ने लिया संज्ञान, अधिकारियों को तुरंत राहत-बचाव कार्य तेज करने के निर्देश

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में हुए भीषण सड़क हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है. उन्होंने हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है. मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को तुरंत मौके पर पहुंचने और राहत व बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं, ताकि घायलों को शीघ्र इलाज मिल सके और हालात पर काबू पाया जा सके.

2026-02-07 04:15 GMT

मलेशिया दौरे पर पीएम मोदी: रक्षा, अर्थव्यवस्था और इनोवेशन में साझेदारी बढ़ाने पर होगी बातचीत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मलेशिया रवाना होने से पहले कहा कि भारत-मलेशिया के ऐतिहासिक संबंध हाल के वर्षों में लगातार मजबूत हुए हैं. वह पीएम अनवर इब्राहिम से मुलाकात कर व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और आगे बढ़ाने पर चर्चा करेंगे, जिसमें रक्षा-सुरक्षा, आर्थिक सहयोग और नवाचार प्रमुख होंगे. पीएम मोदी मलेशिया में रहने वाले करीब 30 लाख भारतीय समुदाय से भी मिलने को लेकर उत्साहित हैं, जिन्हें दोनों देशों के बीच सेतु बताया गया है.

2026-02-07 03:58 GMT

मणिपुर के चुराचांदपुर में हालात तनावपूर्ण, कूकी-जो विधायकों की सरकार गठन में भागीदारी पर भड़का विरोध

मणिपुर में नई सरकार के गठन में कूकी-जो विधायकों की भागीदारी को लेकर चुराचांदपुर में विरोध प्रदर्शन भड़क गए. हालात को काबू में रखने के लिए इलाके में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है और स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है.

2026-02-07 03:24 GMT

T20 वर्ल्ड कप पर ओवैसी का गुस्सा: ‘भारत मेजबान है, फिर पाकिस्तान की इतनी हिम्मत?’

AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने T20 वर्ल्ड कप को लेकर पाकिस्तान के बयान पर नाराजगी जताई. उन्होंने कहा कि जब भारत टूर्नामेंट की मेजबानी कर रहा है तो पाकिस्तान का भारत के खिलाफ न खेलने की बात कहना बेतुका है. ओवैसी ने सवाल उठाया कि ऐसे बयान पर भारत सरकार चुप क्यों है और साफ कहा कि अगर खेलना नहीं है तो पाकिस्तान को भारत आने का अधिकार नहीं है.

2026-02-07 03:21 GMT

यमुना एक्‍सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, बेकाबू ट्रक की टक्‍कर से 6 लोगों की मौत

यमुना एक्सप्रेसवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बेकाबू ट्रक ने एक कार को टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही 6 लोगों की मौत हो गई. हादसे में 2 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मृतकों में एक ही परिवार के 4 सदस्य शामिल हैं. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लिया और घायलों को इलाज के लिए भेजा, साथ ही हादसे की जांच शुरू कर दी है.

2026-02-07 02:49 GMT

पप्पू यादव का IGIMS से PMCH में मेडिकल जांच के लिए ले जाए गए

बिहार के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को पटना के IGIMS अस्पताल से Patna Medical College & Hospital (PMCH) में शिफ्ट किया गया है ताकि उनकी मेडिकल जांच की जा सके. यह कदम स्वास्थ्य और सुरक्षा कारणों से उठाया गया है. IGIMS में इलाज के दौरान डॉक्टरों और अधिकारियों ने स्वास्थ्य जांच की आवश्यकता महसूस की और आगे की विस्तृत मेडिकल परीक्षा के लिए PMCH भेजने का निर्णय लिया.

2026-02-07 02:46 GMT

भारत-अमेरिका के बीच अंतरिम व्यापार समझौते का ढांचा तैयार : पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर बताया कि भारत और अमेरिका ने अंतरिम व्यापार समझौते के लिए एक ढांचा तय किया है. इस समझौते से दोनों देशों के बीच भरोसेमंद और गतिशील साझेदारी को और मजबूती मिलेगी. पीएम मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के प्रति व्यक्तिगत प्रतिबद्धता के लिए आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि यह ढांचा ‘मेक इन इंडिया’ को बढ़ावा देगा और किसानों, उद्यमियों, MSMEs, स्टार्टअप इनोवेटर्स, मछुआरों और युवाओं के लिए नए अवसर खोलेगा. समझौते से महिलाओं और युवाओं के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन होगा. साथ ही, निवेश और तकनीकी साझेदारी को भी बढ़ावा मिलेगा और विश्वव्यापी आपूर्ति श्रृंखलाओं को मजबूत किया जाएगा. यह पहल भारत के विकसित भारत के निर्माण की दिशा में भविष्य-उन्मुख वैश्विक साझेदारियों को और गहरा करेगी.

2026-02-07 02:29 GMT

भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौता: टैरिफ में कटौती, 30 ट्रिलियन डॉलर के बाजार के दरवाज़े खुले

भारत और अमेरिका ने शुक्रवार को एक अंतरिम व्यापार समझौते (Interim Trade Pact) के ढांचे का ऐलान किया, जिससे दोनों देशों के बीच व्यापक द्विपक्षीय व्यापार समझौते की दिशा में नई रफ्तार देखने को मिल रही है. कई महीनों की बातचीत और हालिया टैरिफ तनाव के बाद आए इस फैसले को आर्थिक रिश्तों के लिहाज़ से अहम माना जा रहा है.

नए समझौते के तहत पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत पर लगाए गए टैरिफ को घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया जाएगा. इस कदम से भारतीय निर्यातकों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है और अमेरिका के लगभग 30 ट्रिलियन डॉलर के विशाल बाजार तक भारत की पहुंच और मजबूत होगी.

Similar News