1995 केस में पप्पू यादव की गिरफ्तारी, मंत्री दिलीप... ... Aaj ki Taaza Khabar: BJP की रितु तावड़े होंगी BMC की मेयर, शिंदे गुट से संजय घाड़ी होंगे डिप्टी मेयर
1995 केस में पप्पू यादव की गिरफ्तारी, मंत्री दिलीप जायसवाल बोले - “कानून से ऊपर कोई नहीं”
1995 के एक पुराने मामले में सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर बिहार सरकार के मंत्री दिलीप जायसवाल ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि “पप्पू यादव इस तरह के बयान देने के आदी हैं. लेकिन सच्चाई यह है कि वारंट और कुर्की के आदेश अदालत द्वारा जारी किए जाते हैं और पुलिस का कर्तव्य होता है कि वह अदालत के आदेशों का पालन करे. कानून के शासन में पुलिस कानून के अनुसार ही काम करती है.” दिलीप जायसवाल ने आगे कहा कि इस पूरे मामले को राजनीतिक रंग देना गलत है. उन्होंने स्पष्ट किया कि यह कार्रवाई किसी दबाव या राजनीतिक कारण से नहीं बल्कि न्यायालय के निर्देश पर की गई है.
Update: 2026-02-07 04:40 GMT