Aaj ki Taaza Khabar: अमेरिकी सैनिकों की जानकारी देने वाले को 114 हजार डॉलर का इनाम: इराकी ‘इस्लामिक रेजिस्टेंस’
Aaj ki Taaza Khabar Live News: स्टेट मिरर हिंदी के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. यहां आपको दिनभर की ब्रेकिंग, बड़ी खबरें और हेडलाइन देखने को मिलेगी. शनिवार 14 मार्च 2026 को देश, दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत में क्या-क्या खास रहा, जानने के लिए यहां पढ़ें LIVE UPDATE.
अमेरिकी सेनिकों की जानकारी देने वालों को 115 डॉलर का ईनाम
इराकी ‘इस्लामिक रेजिस्टेंस’ ने बड़ा ऐलान किया है. उनका कहना है कि जो अमेरिकी सैनिकों की जानकारी देगा उसे 114 हजार डॉलर का ईनाम दिया जाएगा.
Strait of Hormuz से गुजरे दो भारतीय एलपीजी टैंकर
ईरान ने भारत के झंडे वाले दो एलपीजी टैंकरों को Strait of Hormuz से गुजरने की अनुमति दे दी है. यह जानकारी शुक्रवार को ईरानी अधिकारियों ने दी है. इस फैसले से भारत में चल रहे रसोई गैस संकट को कुछ राहत मिलने की उम्मीद है.
हैदराबाद में टायर की दुकान पर लगी आग
आज सुबह हैदराबाद के टोलीचौकी में एक बिजली पावर स्टेशन के पास स्थित टायर की दुकान में आग लग गईय आग बुझाने वाली दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पा लिया. इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है. हैदराबाद के अग्निशमन अधिकारी के अनुसार, आग लगने के कारणों और संपत्ति को हुए नुकसान का अभी पता लगाया जाना बाकी है.
भारत में ईरान के सुप्रीम लीडर के प्रतिनिधि से बातचीत
ईरान के सर्वोच्च नेता के भारत में प्रतिनिधि Abdul Majid Hakeem Ilahi ने कहा कि पश्चिम एशिया में बन रही सुरक्षा स्थिति के बीच भारत और ईरान के नेताओं के बीच अच्छी और सफल बातचीत हुई है. उन्होंने कहा कि दोनों देशों के नेतृत्व ने मौजूदा हालात पर चर्चा की और बातचीत सकारात्मक रही. उनके मुताबिक भारत और ईरान के बीच संबंध मजबूत हैं और दोनों देश आपसी सहयोग को आगे बढ़े हैं.
बग़दाद में जोरदार हवाई हमला
Baghdad में शनिवार को एक जोरदार धमाके की आवाज सुनी गई. बताया जा रहा है कि यह धमाका उस मिसाइल हमले के कुछ घंटे बाद हुआ, जिसमें शहर में मौजूद एक ताकतवर ईरान समर्थित समूह को निशाना बनाया गया था. मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच ऐसे हमले लगातार हो रहे हैं और क्षेत्र में हालात और ज्यादा संवेदनशील होते जा रहे हैं.
इजराइल का हिज़बुल्लाह पर जोरदार अटैक, एक मेंबर की मौत
इजरायली वायु सेना (IAF) ने शनिवार को दावा किया कि उसने बेरूत में एक हमला किया, जिसमें आतंकवादी संगठन हिजबुल्लाह की हवाई यूनिट का एक सदस्य मारा गया.