Aaj ki Taaza Khabar: भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर सलमान खुर्शीद ने उठाए सवाल, कहा- दस्तावेज सार्वजनिक करे सरकार; 14 फरवरी की बड़ी खबरें

Aaj ki Taaza Khabar Live News: स्टेट मिरर हिंदी के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. यहां आपको दिनभर की ब्रेकिंग, बड़ी खबरें और हेडलाइन देखने को मिलेगी. शनिवार14 फरवरी 2026 को देश, दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत में क्‍या-क्‍या खास रहा, जानने के लिए यहां पढ़ें LIVE UPDATE.;

( Image Source:  ANI )
Edited By :  समी सिद्दीकी
Updated On : 14 Feb 2026 11:51 PM IST


Live Updates
2026-02-14 16:37 GMT

नोएडा कार में युवक-युवती की मौत, लड़की के जीजा पर उठे सवाल

यूपी के नोएडा में कार के अंदर युवक और युवती के शव मिलने के मामले में मृतक के चचेरे भाई सचिन ने चौंकाने वाला दावा किया है. उन्होंने बताया कि सुमित उनके चाचा का बेटा और छोटा भाई जैसा था, घर में सब कुछ सामान्य चल रहा था और किसी तरह की परेशानी नहीं दिख रही थी. सचिन के मुताबिक, लड़की के परिवार में एक जीजा विदेश में रहता है, जो लगातार ISD कॉल करके सुमित की भाभी को धमका रहा था. वह आरोप लगा रहा था कि सुमित लड़की को अपने साथ ले गया है. परिवार का कहना है कि इसी वजह से मामला और उलझ गया, जबकि असल सच्चाई क्या है, यह जांच के बाद ही सामने आएगी.

2026-02-14 16:12 GMT

भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद बोले- जो बताया जा रहा, वही सच्चाई नहीं

Salman Khurshid ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर सरकार पर सवाल उठाए हैं. उनका कहना है कि अभी इसे अंतरिम समझौता बताया जा रहा है, लेकिन इसकी असली जानकारी सामने नहीं आ रही. उन्होंने मांग की कि अगर सरकार के पास ठोस समझौता है तो उसके दस्तावेज सार्वजनिक किए जाएं, ताकि सच्चाई सबके सामने आ सके. कांग्रेस नेता ने कहा कि अभी जो बातें सामने आ रही हैं, वे अधूरी जानकारी पर आधारित हैं और हकीकत कुछ और हो सकती है. उनका आरोप है कि जो संकेत दिए जा रहे हैं, वे वास्तविक स्थिति को नहीं दिखाते, इसलिए पारदर्शिता जरूरी है.

2026-02-14 14:42 GMT

कोलंबो में प्रैक्टिस करते दिखे अभिषेक शर्मा

पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मैच से पहले भारतीय फैंस के लिए गुड न्यूज आई है. विस्फोटक बल्लेबाज  अभिषेक शर्मा कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में प्रैक्टिस करते दिखाई दिए हैं. 

2026-02-14 13:41 GMT

IND vs PAK मुकाबले पर सियासत गरम, राशिद अल्वी बोले- आतंक और क्रिकेट साथ-साथ नहीं

कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया दी है. अल्वी ने कहा कि एक तरफ पाकिस्तान भारत में आतंक फैलाता है और दोनों देशों के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है, वहीं दूसरी तरफ क्रिकेट मैच खेलना दुर्भाग्यपूर्ण है. उन्होंने सवाल उठाया कि खेल आमतौर पर दोस्तों के बीच होता है, दुश्मनों के साथ नहीं. अल्वी के मुताबिक, जब तक दोनों देशों के रिश्ते सामान्य नहीं हो जाते, तब तक ऐसे मुकाबलों पर पुनर्विचार होना चाहिए. 

2026-02-14 12:06 GMT

दिल्ली ट्रिपल मर्डर केस के आरोपी कमरुद्दीन को लेकर लोनी पहुंची पुलिस

दिल्ली पुलिस कमरुद्दीन उर्फ ​​'बाबा' को आगे की जांच के लिए गाजियाबाद के लोनी में उसके घर ले आई. उसे पीरागढ़ी फ्लाईओवर पर एक कार में मिले तीन लोगों के शवों के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया है. 

2026-02-14 12:04 GMT

दिल्ली यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर ने की शांति की अपील

दिल्ली यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर प्रो. योगेश सिंह ने कहा, " कल दिल्ली यूनिवर्सिटी में जो घटना हुई, वह चिंता की बात है. मैंने आज कई स्टूडेंट ग्रुप्स और टीचर्स से बात की है, और पुलिस एडमिनिस्ट्रेशन से भी बात की है ताकि यह पक्का हो सके कि भविष्य में ऐसी कोई घटना न हो जिससे आपसी भाईचारा खराब हो. UGC के जो नए नियम आए हैं, वे अभी सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन हैं. मैं यूनिवर्सिटी के सभी टीचर्स और स्टूडेंट्स से अपील करता हूं कि वे भारत सरकार पर अपना भरोसा बनाए रखें और सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार करें."

2026-02-14 11:16 GMT

तारिक रहमान बोले- हमारी विदेश नीति में बांग्लादेश का हित सबसे पहले

बांग्लादेश की राजधानी ढाका में BNP के चेयरमैन तारिक रहमान ने कहा, "हमने विदेश नीति के बारे में खुद को साफ कर दिया है, बांग्लादेश का हित और बांग्लादेश के लोगों का हित सबसे पहले आता है."

2026-02-14 11:12 GMT

Indian Railways बना दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा माल परिवहन नेटवर्क

दिल्ली में केंद्रीय मंत्री Ashwini Vaishnaw ने कहा कि Indian Railways दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा माल परिवहन नेटवर्क बन चुका है. 2026 के लिए रेलवे ने 52 हफ्तों में 52 बड़े सुधार लागू करने का लक्ष्य रखा है. पहले चरण में ट्रेनों की ऑन-बोर्ड सेवाओं को बेहतर बनाया जाएगा, जबकि ‘गति शक्ति कार्गो’ पर खास फोकस रहेगा. इसके तहत एंड-टू-एंड सफाई, क्लीन स्टेशन कॉन्सेप्ट और स्पष्ट सर्विस लेवल एग्रीमेंट लागू किए जाएंगे. अगले तीन वर्षों में ये सुधार सभी ट्रेनों में लागू होंगे और पूरे सिस्टम में तकनीक का व्यापक इस्तेमाल किया जाएगा.

2026-02-14 11:00 GMT

दिल भी जीतेंगे, चुनाव भी जीतेंगे- गुवाहाटी में बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने गुवाहाटी में कहा कि असम के लिए अगले 5 साल बेहद अहम हैं, जिनमें बड़े प्रोजेक्ट पूरे होकर राज्य के विकास को नई रफ्तार देंगे. उन्होंने दोबारा 'डबल इंजन' सरकार की जरूरत बताई और भरोसा जताया कि बीजेपी पहले से ज्यादा ताकत के साथ सत्ता में लौटेगी. पीएम ने कार्यकर्ताओं से हर घर जाकर लोगों से मिलने, उनकी अपेक्षाएं सुनने और पार्टी के काम बताने को कहा. उनका जोर सिर्फ चुनाव जीतने पर नहीं, बल्कि असम के लोगों का दिल जीतने पर भी रहा.

2026-02-14 10:29 GMT

कांग्रेस के समय केद्र सरकार की योजनाओं को असम तक पहुंचने में सालों लग जाते थे: पीएम मोदी

PM मोदी ने कहा, "आज गुवाहाटी के दो हिस्सों को जोड़ने वाला एक शानदार पुल भी बना है. इस पुल का नाम पुराने कामरूप के महान सम्राट कुमार भास्कर वर्मन के नाम पर रखा गया है. अगर ये लोग (कांग्रेस) यहां होते, तो अपने परिवार का नाम रखते. यह भास्कर सेतु असम के मॉडर्न इंफ्रास्ट्रक्चर और असम के समृद्ध इतिहास का संगम है. यह इस बात का सबूत है कि BJP तेज़ी से विकास करती है और विरासत को भी बढ़ावा देती है... इस नए सेतु के बनने से गुवाहाटी देश का एक बड़ा ग्रोथ सेंटर बनने की दिशा में आगे बढ़ेगा... ऐसे कई पुल यहां बन रहे हैं. जब ये सब बनकर तैयार हो जाएंगे, तो असम और नॉर्थ ईस्ट का विकास बहुत तेज़ी से होगा." उन्होंने कहा, "कांग्रेस ने हमेशा असम को वोट की नज़र से देखा है. कांग्रेस ने वो सारे काम किए जिससे नाराज़गी को बढ़ावा मिला और वो सारे काम रोक दिए जिनसे असम का विकास होता था. कांग्रेस के समय, केंद्र सरकार की योजनाओं को असम तक पहुंचने में सालों लग जाते थे, लेकिन BJP ने हमेशा असम और नॉर्थ ईस्ट के विकास को प्राथमिकता दी है."

Similar News