कांग्रेस के समय केद्र सरकार की योजनाओं को असम तक... ... Aaj ki Taaza Khabar: भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर सलमान खुर्शीद ने उठाए सवाल, कहा- दस्तावेज सार्वजनिक करे सरकार; 14 फरवरी की बड़ी खबरें
कांग्रेस के समय केद्र सरकार की योजनाओं को असम तक पहुंचने में सालों लग जाते थे: पीएम मोदी
PM मोदी ने कहा, "आज गुवाहाटी के दो हिस्सों को जोड़ने वाला एक शानदार पुल भी बना है. इस पुल का नाम पुराने कामरूप के महान सम्राट कुमार भास्कर वर्मन के नाम पर रखा गया है. अगर ये लोग (कांग्रेस) यहां होते, तो अपने परिवार का नाम रखते. यह भास्कर सेतु असम के मॉडर्न इंफ्रास्ट्रक्चर और असम के समृद्ध इतिहास का संगम है. यह इस बात का सबूत है कि BJP तेज़ी से विकास करती है और विरासत को भी बढ़ावा देती है... इस नए सेतु के बनने से गुवाहाटी देश का एक बड़ा ग्रोथ सेंटर बनने की दिशा में आगे बढ़ेगा... ऐसे कई पुल यहां बन रहे हैं. जब ये सब बनकर तैयार हो जाएंगे, तो असम और नॉर्थ ईस्ट का विकास बहुत तेज़ी से होगा." उन्होंने कहा, "कांग्रेस ने हमेशा असम को वोट की नज़र से देखा है. कांग्रेस ने वो सारे काम किए जिससे नाराज़गी को बढ़ावा मिला और वो सारे काम रोक दिए जिनसे असम का विकास होता था. कांग्रेस के समय, केंद्र सरकार की योजनाओं को असम तक पहुंचने में सालों लग जाते थे, लेकिन BJP ने हमेशा असम और नॉर्थ ईस्ट के विकास को प्राथमिकता दी है."