Aaj ki Taaza Khabar: मोजतबा खामेनेई बने ईरान के नए सुप्रीम लीडर, ईरान की अमेरिका-इजरायल को कड़ी चेतावनी
Aaj ki Taaza Khabar Live News: स्टेट मिरर हिंदी के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. यहां आपको दिनभर की ब्रेकिंग, बड़ी खबरें और हेडलाइन देखने को मिलेगी. रविवार 1 मार्च 2026 को देश, दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत में क्या-क्या खास रहा, जानने के लिए यहां पढ़ें LIVE UPDATE.
दिल्ली में ईरानी दूतावास ने झुकाया आधा झंडा
ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के निधन के बाद दिल्ली स्थित ईरानी दूतावास ने अपना झंडा आधा झुका दिया है. उनकी मौत इजरायल और अमेरिका के हमलों में हुई है.
ट्रंप और नेतन्याहू ने अपनी मौत का फरमान खुद लिख दिया: शिया धर्मगुरु
इजरायल और अमेरिका के हमलों में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत पर शिया धर्मगुरु मौलाना सैयद कल्बे जवाद ने कहा, "ये सभी कायर हैं जिन्होंने एक ऐसे नेता को शहीद कर दिया जो हमेशा पीड़ितों की मदद करता था. ट्रंप और नेतन्याहू ने अपनी मौत का फरमान खुद लिख दिया है. अल्लाह उन्हें सज़ा देगा. हमने तीन दिन के शोक की घोषणा की है और लोगों को अपनी दुकानें और व्यवसाय बंद रखने चाहिए, लेकिन हमें किसी पर दबाव नहीं डालना चाहिए. यह मानवता के लिए एक बड़ी क्षति है. हम आज रात 8 बजे मोमबत्ती जुलूस निकालेंगे."
खामेनेई की मौत पर कश्मीर में प्रदर्शन
श्रीनगर में कश्मीरी शिया मुसलमानों ने ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या के विरोध में प्रदर्शन किया, जिनकी इजरायली और अमेरिकी हमलों में हत्या कर दी गई थी.
मोजतबा खामेनेई बने ईरान के नए सुप्रीम लीडर
अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद उनके बेटे मोजतबा खामेनेई को ईरान का नया सुप्रीम लीडर चुना गया है. इस बीच ईरान ने अमेरिका और इजरायल को कड़ी चेतावनी भी दी है.
मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध का असर
मिडिल ईस्ट में चल रही स्थिति के चलते उड़ानों में व्यवधान और रद्द होने से यात्रियों को हो रही असुविधा के बीच मुंबई हवाई अड्डे से दृश्य सामने आए हैं.
खामेनेई की मौत पर ईरान की चेतावनी
ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड का कहना है कि इजरायल और अमेरिकी मध्य पूर्व ठिकानों को निशाना बनाने के लिए अब तक का 'सबसे भीषण आक्रामक अभियान' चलाया जाएगा.
इजरायल का हमला अभी भी जारी
इजरायल रक्षा बलों का कहना है कि हमले जारी हैं; "पश्चिमी और मध्य ईरान में अब तक 30 से अधिक लक्ष्यों को निशाना बनाया गया है, जिनमें हवाई रक्षा प्रणालियां, मिसाइल लॉन्चर, शासन के लक्ष्य और सैन्य कमान केंद्र शामिल हैं."
ईरान के नए कमांडर इन चीफ का एलान
ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद ब्रिगेडियर जनरल अहमद वाहिदी ईरान के नए कमांडर इन चीफ बन गए हैं.