Aaj ki Taaza Khabar: ईरान पर इजराइल-अमेरिका का जोरदार हमला, 4 लोगों की मौत 50 इमारतों को गंभीर नुकसान

Aaj ki Taaza Khabar Live News: स्टेट मिरर हिंदी के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. यहां आपको दिनभर की ब्रेकिंग, बड़ी खबरें और हेडलाइन देखने को मिलेगी. सोमवार 06 अप्रैल 2026 को देश, दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत में क्‍या-क्‍या खास रहा, जानने के लिए यहां पढ़ें LIVE UPDATE.

( Image Source:  X- @Vahid )
Edited By :  समी सिद्दीकी
Updated On : 6 April 2026 9:52 AM IST


Live Updates
2026-04-06 04:22 GMT

अमेरिका उड़ा देगा पूरा ईरान- Donald Trump

अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने अमेरिकी मीडिया को दिए इंटरव्यू में ईरान को लेकर बेहद सख्त चेतावनी दी है. उन्होंने कहा कि अगर अगले 48 घंटों में ईरान के साथ कोई शांति समझौता नहीं होता है, तो अमेरिका “पूरे देश को तबाह कर देगा." ट्रंप ने यह भी कहा कि समझौते की संभावना है, लेकिन अगर ईरान ने जल्दी फैसला नहीं लिया, तो वह वहां “सब कुछ उड़ा देने” पर विचार करेंगे. यह बयान Axios और Fox News को दिए इंटरव्यू के दौरान सामने आया है.

2026-04-06 03:32 GMT

ईरान पर इजराइल-अमेरिका का जोरदार हमला

Mehr News Agency के मुताबिक, अमेरिका-इजरायल के हमले में Tehran के पूर्वी इलाके के एक रिहायशी क्षेत्र को निशाना बनाया गया, जिसमें कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए. रिपोर्ट में कहा गया है कि इस हमले में तीन मकान पूरी तरह तबाह हो गए, जबकि करीब 50 इमारतों को गंभीर नुकसान पहुंचा है. हमले के बाद राहत और बचाव दल अब भी मलबे में जीवित लोगों की तलाश कर रहे हैं.

2026-04-06 03:11 GMT

रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए जा रही रेड क्रेसेंट की कार पर हमला

ईरान के दक्षिणी हिस्से में एक रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान रेड क्रेसेंट की गाड़ी पर हवाई हमला किया गया, जिसमें वाहन पूरी तरह नष्ट हो गया. यह जानकारी Islamic Republic of Iran Broadcasting ने दी है. रिपोर्ट के मुताबिक, Sepidan में रविवार सुबह करीब 5 बजे यह हमला हुआ, जब Iranian Red Crescent Society की टीम बचाव कार्य के लिए जा रही थी. इस बीच Al Jazeera की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका और इजरायल के हमलों ने ईरान के कम से कम 12 शहरों को निशाना बनाया है.

2026-04-06 02:40 GMT

ईरान की बिल्डिंग पर हमला, 13 लोगों की मौत

ईरान की राजधानी Tehran के दक्षिण-पश्चिम में स्थित एक शहर में एक इमारत पर हुए हवाई हमले में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई. ईरानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस हमले में कई लोग घायल भी हुए हैं और नुकसान का आकलन किया जा रहा है. 28 फरवरी से जारी इस जंग में ईरान में 2 हजार से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है.

2026-04-06 02:08 GMT

हिज़बुल्लाह ने लेबनान में इजरइली ठिकानों को बनाया निशाना

लेबनान के संगठन Hezbollah ने दावा किया है कि उसने उत्तरी इजरायल और दक्षिणी लेबनान की सीमा के आसपास इजरायली सेना और ठिकानों पर कई हमले किए हैं. समूह के बयान के मुताबिक, दक्षिणी लेबनान के Shamaa इलाके के पास इजरायली सैनिकों को निशाना बनाते हुए विस्फोटक लगाए गए. इसके बाद मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम पर भी फायरिंग की गई. यह जानकारी Al Jazeera की रिपोर्ट के हवाले से दी गई है. हिजबुल्लाह ने यह भी कहा कि उसने Ainata के पास इजरायली सेना की पोजीशन और सैनिकों के जमावड़े पर रॉकेट हमले किए, साथ ही Khiam detention centre के पूर्वी इलाकों को भी निशाना बनाया.

2026-04-06 02:06 GMT

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर पीछे नहीं हटेगा ईरान

Islamic Revolutionary Guard Corps की नेवी ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ की स्थिति को लेकर एक बयान जारी किया है, जिसमें ईरान के रुख को दोहराया गया है. बयान में कहा गया है कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ अब कभी भी पहले जैसा नहीं रहेगा, खासकर अमेरिका और इजरायल के लिए. आईआरजीसी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में यह भी कहा कि वह खाड़ी क्षेत्र में एक “नए सिस्टम” को लागू करने की तैयारियों के अंतिम चरण में है.

2026-04-06 02:04 GMT

इजराइली हमलों में 15 लोगों की मौत

इजराइल के जरिए किए गए अलग-अलग हमलों में लेबनान में 15 लोगों की मौत हुई है. Beirut के जनाह इलाके में इजरायल के एक हमले में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई और 52 लोग घायल हो गए. यह जानकारी लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी है. राजधानी के पूर्व में स्थित Ain Saadeh में एक अपार्टमेंट बिल्डिंग पर हुए अलग हमले में तीन लोगों की मौत हुई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए. वहीं दक्षिणी शहर Kfar Hatta में हुए एक और हमले में कम से कम सात लोगों की जान चली गई, जिनमें एक चार साल की बच्ची भी शामिल है. यह जानकारी Al Jazeera की रिपोर्ट के हवाले से सामने आई है.

Similar News