क्या सच में Class 6 की GK बुक में Giorgia Meloni का चैप्टर? वायरल वीडियो से मचा बवाल, यूजर्स बोले-Male Efforts
Class 6 की GK किताब में Giorgia Meloni का चैप्टर दिखाने वाला VIDEO वायरल है. वीडियो में ‘Male Efforts’ कमेंट भी चर्चा में है. ये खबर वायरल वीडियो के आधार पर है इसकी पुष्टि स्टेट मिरर हिंदी नहीं करता है.
सोशल मीडिया पर इन दिनों ऐसी-ऐसी रील वायरल हो रही हैं, जिन्हें देखकर एक पल के लिए समझ नहीं आता कि आखिर मामला क्या है? Instagram से लेकर Facebook तक एक ऐसा ही वीडियो तेजी से शेयर हो रहा है, जिसमें एक शख्स कक्षा 6 की GK किताब के पन्ने पलटते हुए इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी पर बने चैप्टर तक पहुंच जाता है. किताब में मेलोनी की तस्वीर देखते ही उसका रिएक्शन भी मजेदार है. वह कहता है- 'भाई साहब! चैप्टर है इनका GK का.' इसके बाद वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो जाता है.
इसके बाद वह किताब में लिखी जानकारी पढ़ते हुए कहता है कि 'Understand who she is' और फिर मजाकिया अंदाज में 'This is called efforts... male efforts' जैसी टिप्पणी करता सुनाई देता है. वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग इस बात को लेकर चर्चा कर रहे हैं कि आखिर कक्षा 6 की GK किताब में जॉर्जिया मेलोनी पर इतना विस्तृत चैप्टर क्यों दिया गया है और किताब में उनके राजनीतिक सफर को किस तरह पेश किया गया है.
किताब में जॉर्जिया मेलोनी के बारे में क्या लिखा है?
वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे पेज के मुताबिक, जॉर्जिया मेलोनी का जन्म 15 जनवरी 1977 को रोम, इटली में हुआ था. किताब में बताया गया है कि उन्होंने महज 15 साल की उम्र में राजनीति में कदम रखा और इसके बाद धीरे-धीरे इटली की राजनीति में अपनी जगह बनाई. किताब में उनके शुरुआती राजनीतिक सफर से लेकर मंत्री बनने और फिर देश की प्रधानमंत्री बनने तक की जानकारी दी गई है.
22 अक्टूबर 2022 को बनीं इटली की पहली महिला PM
किताब में बताया गया है कि 22 अक्टूबर 2022 को जॉर्जिया मेलोनी ने इटली की प्रधानमंत्री के रूप में पद संभाला. वह इस पद पर पहुंचने वाली इटली की पहली महिला बनीं. मेलोनी Brothers of Italy यानी Fratelli d’Italia पार्टी की नेता हैं. उन्होंने 2012 में इस पार्टी की स्थापना में अहम भूमिका निभाई थी और 2014 में इसकी अध्यक्ष बनीं.
15 साल की उम्र से राजनीति, फिर मंत्री और PM तक का सफर
वायरल पेज के मुताबिक, मेलोनी ने बेहद कम उम्र में राजनीति शुरू की थी. बाद में वह रोम प्रांत में काउंसलर के तौर पर भी काम कर चुकी हैं. साल 2008 में उन्हें इटली का युवा मामलों का मंत्री बनाया गया. किताब के मुताबिक, उस समय वह देश की सबसे कम उम्र की मंत्री थीं. इसके बाद उनका राजनीतिक कद लगातार बढ़ता गया और 2022 में वह इटली की प्रधानमंत्री बन गईं.
2024 में Global Citizen Award का भी जिक्र
कक्षा 6 की इस GK किताब में मेलोनी को मिले Global Citizen Award 2024 का भी उल्लेख किया गया है. किताब में इटली की अर्थव्यवस्था, परिवार नीति और इमिग्रेशन सिस्टम से जुड़े उनके नेतृत्व और बदलावों का जिक्र किया गया है. किताब से ज्यादा वीडियो में कही गई बात वायरल. हालांकि, सोशल मीडिया पर चर्चा सिर्फ इस बात को लेकर नहीं है कि किताब में मेलोनी का चैप्टर क्यों है. वीडियो में किताब पढ़ने वाले शख्स की मजाकिया टिप्पणी भी तेजी से वायरल हो रही है. वीडियो में वह मेलोनी के राजनीतिक सफर को पढ़ने के बाद ‘male efforts’ वाला कमेंट करता है. इसके बाद सोशल मीडिया यूजर्स अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.
Note-- यह खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के मुताबिक लिखी गई है इसकी पुष्टि स्टेट मिरर हिंदी नहीं करता है.