Begin typing your search...

Aaj ki Taaza Khabar: अमिताभ बच्चन और अभिषेक की मिली धमकी, गैंगस्टर Goldy Dhillon ने लिखी पोस्ट, बुलेटप्रूफ कैबिन पर भी कमेंट

Aaj ki Taaza Khabar Live News: स्टेट मिरर हिंदी के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. यहां आपको दिनभर की ब्रेकिंग, बड़ी खबरें और हेडलाइन देखने को मिलेगी. सोमवार, 16 नवंबर को देश, दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत में क्‍या-क्‍या खास रहा, जानने के लिए यहां पढ़ें LIVE UPDATE.

Aaj ki Taaza Khabar: अमिताभ बच्चन और अभिषेक की मिली धमकी, गैंगस्टर Goldy Dhillon ने लिखी पोस्ट, बुलेटप्रूफ कैबिन पर भी कमेंट
X
सागर द्विवेदी
सागर द्विवेदी1 Mins Read

Updated on: 16 Nov 2026 5:29 PM IST

Aaj ki Taaza Khabar Live News: स्टेट मिरर हिंदी के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. यहां आपको दिनभर की ब्रेकिंग, बड़ी खबरें और हेडलाइन देखने को मिलेगी. सोमवार, 16 नवंबर को देश, दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत में क्‍या-क्‍या खास रहा, जानने के लिए यहां पढ़ें LIVE UPDATE.

Live Updates

  • 16 Nov 2026 5:27 PM

    अमिताभ बच्चन और अभिषेक की मिली धमकी, गैंगस्टर Goldy Dhillon ने लिखी पोस्ट, बुलेटप्रूफ कैबिन पर भी कमेंट

    बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिषेक बच्चन को जान से मारने की धमकी मिली है. गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दोनों अभिनेताओं को निशाना बनाने की चेतावनी दी है. पोस्ट में दावा किया गया है कि दिल्ली पुलिस की ओर से उसके दो कथित सहयोगियों विकास ठाकुर और दीपक सिंह की गिरफ्तारी के बावजूद मुंबई में अमिताभ बच्चन को निशाना बनाने की योजना पर कोई असर नहीं पड़ा है. गैंगस्टर ने मुंबई में अपने करीब 200 लोगों के सक्रिय होने का दावा भी किया है. हालांकि, सोशल मीडिया पोस्ट की प्रामाणिकता और उसमें किए गए दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है.

  • 16 Nov 2026 3:17 PM

    कुलगाम एनकाउंटर: लश्कर कमांडर लतीफ भट समेत दो आतंकी ढेर, CRPF हमले का था आरोपी

    जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है. सोमवार को दक्षिण कश्मीर के लारू गांव में चलाए गए बड़े ऑपरेशन में लश्कर-ए-तैयबा का कमांडर लतीफ भट और एक अन्य आतंकी उमर मारा गया. लतीफ भट पर 11 नवंबर को कुलगाम में CRPF पोस्ट पर हुए हमले की साजिश रचने का आरोप था. इस हमले में तीन जवान घायल हुए थे, जिनमें एक की हालत गंभीर थी. इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सेना, CRPF और जम्मू-कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने संयुक्त अभियान चलाया.

  • 16 Nov 2026 2:59 PM

    फिलीपींस पहुंचे PM मोदी, मनीला एयरपोर्ट पर भारतीय समुदाय ने किया भव्य स्वागत

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिलीपींस पहुंच गए हैं, जहां मनीला इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भारतीय समुदाय ने उनका भव्य स्वागत किया. इस दौरान PM मोदी ने प्रवासी भारतीयों से मुलाकात कर उनका अभिवादन स्वीकार किया. प्रधानमंत्री मोदी तीन दिवसीय दौरे पर फिलीपींस गए हैं, जहां वे 23वें ASEAN-भारत शिखर सम्मेलन और 21वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे.

  • 16 Nov 2026 2:41 PM

    बिलकिस बानो केस: सुप्रीम कोर्ट ने 17 साल से जेल में बंद 2 दोषियों की सजा पर लगाई रोक

    बिलकिस बानो गैंगरेप और हत्या मामले में दोषी ठहराए गए दो लोगों की उम्रकैद की सजा पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी है. 17 साल से अधिक समय से जेल में बंद होने का हवाला देते हुए शीर्ष अदालत ने दोनों को जमानत दे दी है. यह फैसला 28 अक्टूबर को जस्टिस एमएम सुंदरेश और जस्टिस प्रसन्ना बी. वराले की बेंच ने सुनाया. बता दें, दोनों दोषियों ने बॉम्बे हाईकोर्ट के 2017 के आदेश को चुनौती देते हुए याचिका दायर की थी, जिसमें उन्हें दोषी ठहराते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी. जिन दो लोगों की सजा पर रोक लगी है, वे उन 11 दोषियों में शामिल हैं, जिनकी गुजरात सरकार द्वारा अगस्त 2022 में की गई समय से पहले रिहाई को सुप्रीम कोर्ट ने 2024 में रद्द कर दिया था. अपने आदेश में अदालत ने कहा, “पक्षों को सुनने के बाद इतना कहना काफी है कि अपीलकर्ता 17 साल से अधिक समय से जेल में हैं, और यह तथ्य भी है कि एक अपीलकर्ता को गंभीर विकलांगता है.  निश्चित रूप से अपील में तथ्य और कानून दोनों पर तय करने के लिए मुद्दे हैं.” वहीं, अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल राजा ठाकरे ने याचिका का कड़ा विरोध किया. उन्होंने कहा कि दोनों निचली अदालतों ने अपराध की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए रिकॉर्ड पर मौजूद सबूतों की विधिवत जांच की है. इसके बावजूद शीर्ष अदालत ने उम्रकैद की सजा पर रोक लगा दी.

  • 16 Nov 2026 1:57 PM

    बीजेपी का सामाजिक न्याय के रास्ते पर चलने का कोई इरादा नहीं है: अखिलेश यादव

    सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बीजेपी पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा, "देश जाति जनगणना की मांग कर रहा है, और ऐसी जनगणना सामाजिक न्याय का रास्ता खोलेगी... यह एक ऐसी सरकार है जिसका सामाजिक न्याय के रास्ते पर चलने का कोई इरादा नहीं है. इसके बजाय, यह लोगों से उनके रोजगार और आजीविका छीन रही है... जाति जनगणना कराएं और यह सुनिश्चित करें कि हर किसी को उनकी आबादी के अनुपात में उनके उचित अधिकार और सम्मान मिलें."

  • 16 Nov 2026 1:39 PM

    बाराबंकी में तेज रफ्तार डंपर ने मां-बेटे को कुचला, परिजनों ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

    बाराबंकी के भानमऊ चौराहे के पास सुबह तेज रफ्तार मिट्टी लदे डंपर ने बाइक सवार मां-बेटे को कुचल दिया. हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. मृतक सर्वेश वर्मा के भाई ने कहा, “डंपर ने मेरे भाई और मां को कुचल दिया. यह हादसा आज सुबह करीब 5-6 बजे हुआ. मेरी मां और भाई बाइक पर थे. हम मांग करते हैं कि जिम्मेदार व्यक्ति को पकड़ा जाए और उसके खिलाफ केस दर्ज हो. हमें ईमानदार अधिकारी चाहिए जो इस मामले को देखें.” उन्होंने आरोप लगाया कि यहां पहले भी ऐसे कई हादसे हो चुके हैं. यह सब अवैध खनन की वजह से हो रहा है और ये डंपर दिनभर चलते हैं. पुलिस बूथ पर CCTV कैमरे लगे होने के बावजूद पुलिस वाहन को रोक नहीं पाई.  उन्होंने बताया कि उनका भाई शादीशुदा था और उसका 10 साल का बच्चा है.

    वहीं, समाजवादी पार्टी के विधायक गौरव रावत ने कहा, “हमारे क्षेत्र के दो लोगों की दर्दनाक मौत हुई है. हमारे बॉर्डर बेल्ट में कई सालों से अवैध खनन बड़े पैमाने पर हो रहा है. हमने पहले वाले खनन अधिकारी को लेकर मजबूती से आवाज उठाई थी, जिसके बाद उन्हें हटाया गया, लेकिन अवैध खनन अभी भी जारी है. इलाके में चल रहे डंपरों ने कई मौतें कराई हैं.” उन्होंने कहा कि लीजधारक अक्सर दावा करते हैं कि निकाली गई मिट्टी सरकारी प्रोजेक्ट के लिए है, लेकिन हकीकत में वे खुलेआम मिट्टी खोदकर निजी लोगों को बेचते हैं. रावत ने कहा, “मैंने कई पत्र लिखे, प्रधान सचिव तक मामला पहुंचाया, कार्रवाई की मांग की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई.” 

  • 16 Nov 2026 1:33 PM

    मथुरा में BJP का दो दिवसीय मंथन शिविर शुरू, पंकज चौधरी बोले- 2027 की लड़ाई के लिए बनेगा प्लान

    उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में BJP के दो दिवसीय मंथन शिविर को लेकर प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा, “हमारे सभी वरिष्ठ नेता यहां जुट रहे हैं. हमारे सामने 2027 का चुनाव है. हम योजना बनाकर ही चुनाव लड़ेंगे.” पंकज चौधरी ने बताया कि शिविर में सभी मुद्दों पर विस्तार से चर्चा होगी... हमारा एजेंडा क्या होगा, चुनाव कैसे लड़ना है... इन सभी विषयों पर मंथन किया जाएगा.

  • 16 Nov 2026 1:23 PM

    UP चुनाव को लेकर कांग्रेस की बड़ी बैठक, आराधना मिश्रा बोलीं- दिसंबर में शुरू होगा चुनावी अभियान

    उत्तर प्रदेश चुनाव को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष के साथ हुई बैठक के बाद पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा ‘मोना’ ने अहम जानकारी दी. उन्होंने कहा, “आज हमने उस अभियान पर चर्चा की, जो दिसंबर में शुरू होगा. ”  उन्होंने  बताया कि INDIA गठबंधन की बैठक दिल्ली में होगी, जिसमें आगे की रणनीति पर चर्चा की जाएगी.

  • 16 Nov 2026 12:56 PM

    आजम खान को 26 नवंबर तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेजा गया

    आज़म खान को 26 नवंबर तक के लिए न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है. अगली सुनवाई वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये होगी.

  • 16 Nov 2026 12:26 PM

    छठ पूजा पर राज ठाकरे के बयान पर बिहार में बवाल, स्पीकर प्रेम कुमार बोले- देश से माफी मांगें

    छठ पूजा को लेकर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे के बयान पर बिहार विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. प्रेम कुमार ने कहा, “देश के ही एक राज्य के नेता की तरफ से ऐसा बयान आना बेहद दुखद है. यह उनकी मानसिक दिवालियापन को दिखाता है और उनमें सोचने की क्षमता नहीं है.” उन्होंने कहा कि छठ महापर्व सदियों से मनाया जा रहा है और इसे मनाने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है. प्रेम कुमार ने राज ठाकरे के बयान की निंदा करते हुए कहा कि उन्हें देशवासियों से माफी मांगनी चाहिए. उन्होंने कहा, “ऐसे नेताओं को बोलने से पहले सोचना चाहिए. यह पूरे सनातन धर्म का अपमान है.”

अगला लेख