मोदी अच्छा लड़का नहीं ब्रेकअप कर लो! मेलोनी के पोस्ट पर टूट पड़ा भारत का GenZ- कमेंट पर की PM की खूब शिकायत- देखिए क्या-क्या लिखा
NEET पेपर लीक विवाद और छात्र आंदोलन के बीच भारतीय Gen Z सोशल मीडिया पर नए अंदाज में विरोध दर्ज करा रहा है. बड़ी संख्या में यूजर्स जॉर्जिया मेलोनी के Instagram पोस्ट पर जाकर PM मोदी को लेकर कमेंट कर रहे हैं, जिनके स्क्रीनशॉट तेजी से वायरल हो रहे हैं.
दिल्ली के जंतर-मंतर पर जारी छात्र आंदोलन अब सिर्फ सड़कों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि सोशल मीडिया पर भी इसकी गूंज तेज हो गई है. NEET पेपर लीक विवाद और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग के बीच भारत के Gen Z ने विरोध जताने का नया तरीका अपनाया है. इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मीम्स, वीडियो और पोस्ट की बाढ़ आ गई है.
इसी बीच एक नया ट्रेंड लोगों का ध्यान खींच रहा है. बड़ी संख्या में भारतीय यूजर्स इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के इंस्टाग्राम पोस्ट पर जाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर तरह-तरह के भद्दे कमेंट कर रहे हैं. कोई उनसे भारत की स्थिति पर ध्यान देने की अपील कर रहा है तो कोई मजाकिया अंदाज में शिकायत कर रहा है. इन कमेंट्स के स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं.
हालांकि, अब तक इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी की ओर से इन कमेंट्स पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया या जवाब सामने नहीं आया है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे पोस्ट और कमेंट्स के बावजूद उन्होंने इस विषय पर सार्वजनिक रूप से कोई टिप्पणी नहीं की है. लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और कमेंट ने तो हाहाकार मचा रखा है.
मेलोनी के पोस्ट में क्या शिकायत किए यूजर्स?
itz_ahir_ravish_302 नाम के एक यूजर ने लिखा कि, अपने भतार को बोलो कि छात्रों की बात सुने उनकी मांग पूरी करे नहीं तो तुम ब्रेकअप कर लो._____desi___chhora_01 नाम के एक यूजर ने लिखा कि, सुना है प्यार में बहुत ताकत होती है प्लीज मेंम अपने बॉयफ्रेंड को कहो की इस्तीफा देदो क्या पाता आप के कहानी से दे दे. ___manojbisht___नाम के एक यूजर ने लिखा कि मोदी अच्छा लड़का नहीं हैं मना कर दो. ritu_ranjan__raj नाम के एक यूजर ने लिखा कि Meloni ji apne bf ko jald se jald bolo istifa dena ka liye. इस तरह से खूब कमेंट मेलोनी के पोस्ट पर किए जा रहे हैं.
मोदी को पता है हम दोनों इस्टा पर काफी फेमस हैं
ऐसे में अब सबसे बड़ा सवाल है कि क्या पीएम मोदी और इटली के पीएम को इस बात की जानकारी होगी या नहीं तो जानकारी के लिए बता दे कि बीते 23 जुलाई को आधी रात पीएम मोदी ने वीडियो जारी और इस्टा मोड़ पर ऐसे में साफ होता है कि पीएम मोदी ये बात मालूम हो चुकी है भारत का Gen Z इस समय जगता है और इस्टा पर काफी एक्टिव रहता है इसलिए टीवी वाला अंदाज छोड़ कर सोशल वाला अंदाज चुना इसी के साथ आपको बता दे कि हाल ही में जब मेलोनी और पीएम मोदी की मुलाकात हुई थी तो पीएम मोदी ने खुद मेलोनी से कहा था कि हम इस्टा पर काफी फेमस हैं यानी उनको ये मालूम होगा कि इस्टा पर क्या चल रहा है?