धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं! CJP की मागों के बीच मोदी सरकार में क्या चल रहा? जानिए 10 उलझे सवालों के जवाब
NEET-UG पेपर लीक विवाद को लेकर शुरू हुआ CJP का आंदोलन अब राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बन गया है. एक ओर केंद्र सरकार परीक्षा प्रणाली में सुधार, फास्ट-ट्रैक कोर्ट और कड़े कानून की बात कर रही है, वहीं प्रदर्शनकारी केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे, छात्रों पर दर्ज मामलों की वापसी और प्रभावित परिवारों को मुआवजा देने की मांग पर कायम हैं.
दिल्ली के जंतर-मंतर से शुरू हुआ छात्र आंदोलन अब राष्ट्रीय मुद्दा बन चुका है. NEET पेपर लीक विवाद को लेकर शुरू हुआ यह प्रदर्शन अब कई राज्यों तक फैल गया है और राजनीतिक हलचल भी लगातार तेज हो रही है. केंद्र सरकार परीक्षा प्रणाली में सुधार और कार्रवाई का दावा कर रही है, जबकि विपक्ष और प्रदर्शनकारी अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं.
इसी बीच NTA के 47 अधिकारियों को हटाए जाने की खबर सामने आई है, लेकिन आंदोलन का नेतृत्व कर रहे CJP का कहना है कि केवल अधिकारियों पर कार्रवाई पर्याप्त नहीं है. संगठन अपनी तीन प्रमुख मांगों- केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, छात्रों पर दर्ज मामलों की वापसी और प्रभावित परिवारों को मुआवजा- पर अब भी कायम है. ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि सरकार और प्रदर्शनकारियों के बीच आखिर क्या चल रहा है और इन मांगों पर अब तक क्या स्थिति बनी है? आइए, हर सवाल का जवाब जानते हैं.