PM Modi Video: लगातार दूसरी रात PM मोदी का Gen Z स्टाइल, 'Thanks U Friends' कहकर युवाओं को दिया ये मैसेज

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर Gen Z स्टाइल में एक नया वीडियो शेयर किया. 23 जुलाई को वायरल हुए पहले वीडियो के बाद 24 जुलाई को भी पीएम मोदी ने उसी अंदाज में युवाओं को संबोधित किया और उनके प्यार, सुझावों व प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद कहा.

By :  स्टेट मिरर डेस्क
Updated On : 24 July 2026 11:28 PM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार दूसरे दिन देर रात सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर Gen Z स्टाइल में एक नया वीडियो शेयर किया. 23 जुलाई को वायरल हुए पहले वीडियो के बाद 24 जुलाई को भी पीएम मोदी ने उसी अंदाज में युवाओं को संबोधित किया और उनके प्यार, सुझावों व प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद कहा.

पीएम मोदी का यह वीडियो खासतौर पर युवाओं को ध्यान में रखकर बनाया गया है. वीडियो में उन्होंने अंग्रेजी और कैजुअल भाषा का इस्तेमाल करते हुए 'Thanks U Friends' कहा और भरोसा जताया कि यह जुड़ाव आगे भी इसी तरह बना रहेगा.

PM Modi ने Instagram पर क्या लिखा?

24 जुलाई को इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कैप्शन में लिखा कि, 'Thanks to the youngsters who watched my video yesterday and sent insightful feedback.' इससे पहले 23 जुलाई को भी पीएम मोदी ने इंस्टाग्राम पर Gen Z स्टाइल में एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसे युवाओं के बीच काफी पसंद किया गया.

वीडियो में PM मोदी ने क्या कहा?

वीडियो में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि "Thanks U Friends... कल देर रात आपसे मिलने का मौका मिला. मैंने जो वीडियो पोस्ट किया था, उसको जिस प्रकार से आप लोगों ने रिस्पॉन्स किया और सकारात्मक सुझाव दिए, उसके लिए Thanks to everybody. आपका यह प्यार बना रहेगा और हमारा नाता आगे भी और अधिक सक्रियता से जुड़ता रहेगा. धन्यवाद दोस्तों."

लगातार दूसरे दिन Gen Z स्टाइल में दिखे PM मोदी

यह लगातार दूसरा दिन है जब प्रधानमंत्री मोदी ने इंस्टाग्राम पर युवाओं की भाषा और सोशल मीडिया ट्रेंड के अनुरूप वीडियो साझा किया है. पहले वीडियो को भी लाखों लोगों ने देखा और बड़ी संख्या में यूजर्स ने उस पर प्रतिक्रिया दी थी. अब दूसरे वीडियो में पीएम मोदी ने उन्हीं प्रतिक्रियाओं का जवाब देते हुए युवाओं का आभार व्यक्त किया.

युवाओं से जुड़ने की नई डिजिटल पहल

सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री मोदी की यह नई प्रस्तुति युवाओं के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है. Gen Z स्टाइल में बनाए गए इन वीडियो के जरिए उन्होंने युवा दर्शकों से सीधे संवाद स्थापित करने की कोशिश की है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर इस तरह की कम्युनिकेशन रणनीति को लेकर भी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है.

Similar News