Assembly Byelection : 6 राज्यों की 8 सीटों पर उपचुनाव का ऐलान, Ajit Pawar के गढ़ बारामती में वोटिंग कब?

Assembly Byelection : केंद्रीय चुनाव आयोग ने 6 राज्यों की 8 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव का ऐलान किया. जानें बारामती समेत किन सीटों पर कब होगी वोटिंग और मतगणना.

( Image Source:  ANI )
Curated By :  धीरेंद्र कुमार मिश्रा
Updated On : 15 March 2026 6:26 PM IST

देश में एक बार फिर चुनावी हलचल तेज हो गई है. चुनाव आयोग ने  छह राज्यों की आठ विधानसभा सीटों पर उपचुनाव कराने का ऐलान किया है. मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के मुताबिक इन सीटों पर दो चरणों में मतदान होगा. पहले चरण में 9 अप्रैल को और दूसरे चरण में 23 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे, जबकि सभी सीटों की मतगणना 4 मई को होगी. महाराष्ट्र की बारामती सीट, जो Ajit Pawar के राजनीतिक गढ़ के रूप में जानी जाती है, उस पर भी सबकी नजरें टिकी हुई हैं.

किन राज्यों की, किन सीटों पर होगा मतदान

चुनाव आयोग के अनुसार पोंडा (गोवा), बागलकोट और देवनगर साउथ (कर्नाटक), कोरिडांग (नागालैंड) और धर्मनगर (त्रिपुरा) सीटों पर 9 अप्रैल को मतदान होगा. वहीं महाराष्ट्र की रहूरी और बारामती तथा गुजरात की उमरेठ विधानसभा सीट पर 23 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे.

कब होगी वोटों की गिनती?

दोनों चरणों में होने वाले मतदान के बाद सभी सीटों की मतगणना 4 मई को की जाएगी. इसी दिन यह साफ हो जाएगा कि किन दलों ने इन उपचुनावों में बाजी मारी.

क्यों हो रहे हैं इन सीटों पर उपचुनाव?

इन सीटों पर उपचुनाव अलग-अलग कारणों से कराए जा रहे हैं. कुछ सीटें विधायकों के निधन की वजह से खाली हुई हैं, जबकि कुछ सीटों पर इस्तीफा या अयोग्यता के चलते चुनाव जरूरी हो गया. वहीं कुछ मामलों में सांसद बनने के बाद विधायक पद खाली होने से उपचुनाव कराने का फैसला लिया गया है.

नामांकन और नोटिफिकेशन की पूरी टाइमलाइन

गोवा, कर्नाटक, नागालैंड और त्रिपुरा की पांच सीटों के लिए चुनाव अधिसूचना जारी हो चुकी है. इन सीटों के लिए नामांकन की अंतिम तिथि 23 मार्च तय की गई है. 24 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 26 मार्च तक उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकेंगे.

दूसरे चरण में महाराष्ट्र और गुजरात की तीन सीटों के लिए 30 मार्च को अधिसूचना जारी होगी. 6 अप्रैल तक नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे, जबकि 7 अप्रैल को जांच और 9 अप्रैल को नाम वापसी की अंतिम तिथि होगी.

Similar News