58 नहीं 200 से अधिक गंदे वीडियो, सब काफी भयावह; रेप के आरोपी ज्योतिषी Ashok Kharat पर नए खुलासे हैरान करने वाले
Nashik के Ashok Kharat Case में 200-250 आपत्तिजनक वीडियो होने का दावा सामने आया है. गुलाबी गैंग की अध्यक्ष संगीता तिवारी ने इस केस में बड़े नेताओं के शामिल होने की आशंका जताई है. वहीं, रूपाली चाकंकर के इस्तीफे के बाद भी मामले में सियासी घमासान जारी है.
Nashik Astrologer Ashok Kharat Scandal: महाराष्ट्र के नासिक जिले में गिरफ्तार स्वयंभू ज्योतिषी अशोक खरात को लेकर हर दिन नए और चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं, जिससे यह मामला और गंभीर होता जा रहा है. अब इस केस में ऐसे आरोप सामने आए हैं, जिससे पूरे राज्य में सनसनी फैल गई है. गुलाबी गैंग की अध्यक्ष संगीता तिवारी ने दावा किया है कि खरात के खिलाफ सामने आए 58 वीडियो ही पूरी कहानी नहीं हैं, बल्कि ऐसे आपत्तिजनक वीडियो की संख्या 200-250 से भी ज्यादा हो सकती है. उन्होंने आरोप लगाया कि इन वीडियो में बेहद आपत्तिजनक और अमानवीय कृत्य शामिल हैं, जिन्हें शब्दों में बयान करना भी मुश्किल है.
तिवारी ने यह भी कहा कि इस पूरे मामले में कई बड़े नाम, प्रभावशाली नेता और बिजनेसमैन जुड़े हो सकते हैं, जिसकी वजह से जांच पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं. उनका कहना है कि यह सिर्फ एक व्यक्ति का मामला नहीं, बल्कि एक बड़े नेटवर्क का हिस्सा हो सकता है.
रूपाणी चाकंकर क्यों चर्चा में हैं?
इस विवाद में रूपाली चाकंकर का नाम भी लगातार चर्चा में है. खरात के साथ उनकी तस्वीरें और वीडियो सामने आने के बाद उन पर राजनीतिक दबाव बढ़ा और उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया. हालांकि, तिवारी ने इस पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि सिर्फ इस्तीफा देना पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनके खिलाफ भी जांच और कार्रवाई होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि एनसीपी को रूपाली को पार्टी से निष्कासित कर देना चाहिए.
संगीता तिवारी ने क्या आरोप लगाया?
- संगीता तिवारी ने आरोप लगाया कि इस पूरे मामले में पीड़ित महिलाओं के साथ गंभीर अन्याय हुआ है और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जरूरी है. उन्होंने चेतावनी दी कि अगर निष्पक्ष जांच नहीं हुई, तो वे मुख्यमंत्री कार्यालय तक बड़ा विरोध प्रदर्शन करेंगी.
- संगीता ने कहा कि अशोक खरात की हरकतें बेहद घिनौनी है. मुझे संदेह है कि इस मामले की जांच पूरी हो पाएगी या नहीं, क्योंकि इसमें बड़े-बड़े लोग शामिल हैं.
- संगीता ने कहा कि रूपाली चाकंकर ने सिर्फ महिला आयोग से इस्तीफा दिया है. इस दौरान उनके चेहरे पर कोई पछतावा या अफसोस नहीं है. उनका प्रदेश अध्यक्ष पद रद्द कर देना चाहिए.
- गुलाबी गैंग की अध्यक्ष ने कहा- मैं सुनेत्रा जी से अनुरोध करती हूं कि उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया जाए. अगर हमें मजबूत संगठन बनाना है तो हमें ऐसे लोगों को अपने साथ नहीं रखना चाहिए.
फिलहाल, इस पूरे मामले की जांच SIT कर रही है, जो खरात के नेटवर्क, कथित वीडियो और जुड़े लोगों की गहराई से जांच में जुटी है. जैसे-जैसे नए खुलासे हो रहे हैं, यह मामला और ज्यादा संवेदनशील और राजनीतिक रूप से विस्फोटक होता जा रहा है.