Arjun Tendulkar Wedding: ग्रैंड लेकिन 5 मार्च को मुंबई में होगी प्राइवेट वेडिंग, पीएम मोदी समेत कई दिग्गज होंगे शामिल!
क्रिकेट लीजेंड सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर 5 मार्च 2026 को मुंबई में सानिया चंदोक से शादी करने जा रहे हैं. शादी में प्रधानमंत्री से लेकर क्रिकेट दिग्गजों तक कई बड़ी हस्तियों के शामिल होने की चर्चा है.
Arjun Tendulkar Wedding: क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) की शादी की खबरें इन दिनों काफी चर्चा में हैं. अर्जुन अपनी मंगेतर सानिया चंदोक से शादी करने वाले हैं. यह खास मौका 5 मार्च 2026 को मुंबई में होने वाला है. शादी की तैयारियां 3 मार्च 2026 से ही शुरू हो जाएंगी. इन दिनों में अलग-अलग रस्में और कार्यक्रम होंगे, और शादी का समारोह 5 मार्च की शाम को होगा. परिवार ने इसे एक खास लेकिन प्राइवेट तरीके से मनाने का फैसला किया है. सुरक्षा के कारण शादी का सटीक स्थान अभी तक लोगों को नहीं बताया गया है.
लेकिन सूत्रों की मानें तो यह साउथ मुंबई के किसी शानदार निजी घर, हाई सिक्योरिटी लग्जरी होटल में हो सकती है. पूरा आयोजन ग्रैंड तो होगा, लेकिन बहुत ज्यादा दिखावा नहीं किया जाएगा बस परिवार और करीबी दोस्तों के साथ खुशी मनाई जाएगी. सचिन तेंदुलकर ने खुद कई बड़े-बड़े लोगों को पर्सनल इनविटेशन दिए हैं.
कौन-कौन होंगे मेहमान?
इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, गृह मंत्री अमित शाह और कांग्रेस नेता राहुल गांधी जैसे प्रमुख नेता शामिल हैं. उम्मीद है कि ये सभी इस खुशी के मौके पर शामिल होंगे. क्रिकेट की दुनिया से भी कई दिग्गज इस शादी में आने वाले हैं. जैसे सौरव गांगुली, वीवीएस लक्ष्मण, और एमएस धोनी. साथ ही अर्जुन के क्रिकेट साथी भी आएंगे. उनके मौजूदा आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाड़ी और पहले मुंबई इंडियंस के साथ खेलने वाले दोस्त.
कब से शुरू होंगे प्री-फंक्शन?
शादी के प्री-फंक्शन 3 मार्च की शाम से शुरू होंगे. प्री-वेडिंग फंक्शन के बाद एक खास डिनर का भी रखा गया है गेस्ट के लिए. पूरा माहौल खुशियों और प्यार से भरा रहेगा. अब बात करते हैं सानिया चंदोक की. सानिया उद्योगपति रवि घई की पोती हैं और उनके पिता सनी चंदोक हैं. सानिया बहुत पढ़ी-लिखी और कामयाब लड़की हैं. उन्होंने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स (LSE) से ग्रेजुएशन किया है. वह एक क्वालिफाइड पशु चिकित्सा तकनीशियन (वेटरनरी टेक्नीशियन) हैं. मुंबई में उन्होंने अपना एक लग्जरी पेट स्पा शुरू किया है, जिसका नाम है मिस्टर पॉज़. सानिया अर्जुन की बहन सारा तेंदुलकर की बहुत पुरानी और अच्छी दोस्त भी हैं. दोनों परिवार पहले से ही काफी करीब हैं.
जामनगर में प्री-फंक्शन
तेंदुलकर परिवार की होने वाली बहू सानिया चंदोक ने प्रीवेडिंग सेरेमनी में अपनी सादगी और स्टाइल से सबका दिल जीत लिया था. इस मौके पर उन्होंने आइवरी (Ivory) रंग का खूबसूरत लहंगा पहना था. उनके इस पहनावे में सादगी और खूबसूरती का एक शानदार बैलेंस देखने को मिला, जो पारंपरिक पूजा के गरिमामय माहौल के साथ पूरी तरह मेल खा रहा था. सानिया का यह लुक सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गया और प्रशंसकों ने उनकी सादगी की जमकर तारीफ की. इस प्री-फंक्शन बेहद प्राइवेट था. जिसका आयोजन अंबानी परिवार ने जामनगर में किया था. मुकेश अंबानी, नीता अंबानी, आकाश-श्लोका और अनंत-राधिका ने मिलकर तेंदुलकर परिवार का स्वागत किया. नीता अंबानी ने एक इमोशनल स्पीच के साथ इस जोड़े को अपनी शुभकामनाएं दीं.