Epstein Files में Abhishek-Aishwarya का नाम! खुलासे में अब तक क्या-क्या आया सामने
Epstein Files in Abhishek-Aishwarya Name link: अमेरिकी न्याय विभाग द्वारा जारी Epstein Files में अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन का नाम सामने आया है. हालांकि, अब तक किसी भी तरह के सीधे या व्यक्तिगत संबंध का कोई सबूत नहीं मिला है.;
अमेरिका में जारी हुए Jeffrey Epstein Files ने एक बार फिर दुनिया की राजनीति, हॉलीवुड और हाई-प्रोफाइल इवेंट्स को कटघरे में खड़ा कर दिया है. financial express में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, इस बार चर्चा में हैं बॉलीवुड के सबसे बड़े और प्रतिष्ठित कपल्स में से एक- अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन. इन दोनों का नाम उन दस्तावेज़ों में सामने आया है, जिन्हें हाल ही में अमेरिकी न्याय विभाग ने सार्वजनिक किया है.
हालांकि, अब तक सामने आई जानकारी के मुताबिक, बच्चन दंपती का यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन से कोई सीधा या व्यक्तिगत संबंध साबित नहीं होता और न ही इसकी पुष्टि स्टेट मिरर हिंदी करता है. लेकिन एक हाई-प्रोफाइल इवेंट में उनकी भूमिका ने कई सवाल जरूर खड़े कर दिए हैं.
Epstein Files में अभिषेक-ऐश्वर्या का नाम कैसे आया?
अमेरिकी न्याय विभाग ने 2015 से 2017 के बीच के 30 लाख डॉक्यूमेंट्स, 18,000 तस्वीरें. 2,000 नए वीडियो सार्वजनिक किए हैं. इन्हीं दस्तावेज़ों में एक ईमेल एक्सचेंज सामने आया है, जिसमें अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन का ज़िक्र किया गया है.
कौन सा ईमेल और किसके बीच बातचीत हुई?
यह ईमेल बातचीत हुई थी Lesley Groff (Jeffrey Epstein की असिस्टेंट) और Amanda Skarbnik (Peggy Siegal की असिस्टेंट) इसी ईमेल में हॉलीवुड और ग्लोबल सेलेब्रिटीज़ की एक लंबी लिस्ट है, जिसमें बच्चन दंपती का नाम भी शामिल है.
किस इवेंट से जुड़ा है यह मामला?
मामला जुड़ा है 22वें AmfAR ‘Cinema Against AIDS’ Gala (2015) से यह इवेंट Foundation for AIDS Research (amfAR) द्वारा आयोजित किया गया था और इसे The Weinstein Company ने स्पॉन्सर किया था ईमेल के मुताबिक, Jeffrey Epstein को इस इवेंट के लिए इनवाइट किया गया था.
अभिषेक और ऐश्वर्या की भूमिका क्या थी?
ईमेल में साफ तौर पर लिखा है कि इस इवेंट के Event Chairs में शामिल थे. 'ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन, लेन ब्लावाटनिक, जोएल कोएन, केनेथ कोल, रोसारियो डॉसन, जेक गिलेनहाल, नताली पोर्टमैन, शैरन स्टोन, हार्वे वाइंस्टीन, यानी अभिषेक और ऐश्वर्या इस इवेंट के को-चेयर/चेयरिंग टीम का हिस्सा थे.
क्या ऐश्वर्या राय इवेंट में मौजूद थीं?
पब्लिक रिकॉर्ड्स और मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ऐश्वर्या राय बच्चन इस इवेंट में मौजूद थीं और उन्हें रेड कार्पेट पर स्पॉट किया गया था तो क्या Jeffrey Epstein भी वहां मौजूद था? यहीं पर मामला सबसे अहम हो जाता है. ईमेल में Jeffrey Epstein को इनवाइट किए जाने का ज़िक्र है लेकिन उसकी मौजूदगी की कोई पुख्ता पुष्टि नहीं है Epstein की असिस्टेंट Lesley Groff ने भी ईमेल में उसकी उपस्थिति कन्फर्म नहीं की है. यानी इनविटेशन था, मौजूदगी साबित नहीं.
क्या बच्चन परिवार पर कोई आरोप है?
अब तक सामने आए दस्तावेज़ों में कोई सीधा आरोप नहीं. कोई व्यक्तिगत मुलाकात या संबंध का सबूत नहीं. कोई गैरकानूनी गतिविधि का उल्लेख नहीं, सिर्फ इतना है कि वे एक ऐसे इवेंट के चेयर थे, जिसमें Epstein को इनवाइट किया गया था.
Epstein Files से असल में क्या समझना चाहिए?
Epstein Files किसी व्यक्ति को दोषी ठहराने का नहीं, बल्कि यह दिखाने का दस्तावेज़ी रिकॉर्ड है कि Epstein किन-किन हाई-प्रोफाइल इवेंट्स तक पहुंच रखता था किन सर्कल्स में उसकी मौजूदगी या कोशिशें थीं. हर नाम का मतलब अपराध में शामिल होना नहीं होता.