खत्म हो जाएगा यलिना का करैक्टर? Dhurandhar 2 के इस सीन ने खड़े किए कई सवाल, देखें Sara Arjun के फैंस का रिएक्शन

'धुरंधर: द रिवेंज' का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर फैंस के बीच जबरदस्त चर्चा शुरू हो गई है। खासतौर पर सारा अर्जुन के एक सीन और कहानी के ट्विस्ट को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं.

( Image Source:  X: @shilpa_cn )
By :  रूपाली राय
Updated On :

'धुरंधर 2' (Dhurandhar 2) का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हो गया है और एक बार फिर से यह ट्रेलर काफी धमाकेदार और रोमांचक लग रहा है. फिल्म में पाकिस्तान के शहर कराची के इलाके लयारी को फिर से खून से लथपथ दिखाया गया है. पहले पार्ट में रहमान डकैत की मौत के बाद अब वहां भयंकर अफरा-तफरी मची हुई है. ट्रेलर में लाशों के ढेर लगे दिख रहे हैं, जो इस बात का संकेत देते हैं कि कहानी और भी ज्यादा और खतरनाक होने वाली है. ट्रेलर में उजैर बलूच के किरदार को बहुत ताकतवर और प्रभावशाली तरीके से पेश किया गया है. वह काफी दमदार लग रहा है और लगता है कि इस बार उसका रोल पहले से कहीं ज्यादा महत्वपूर्ण होगा.

दूसरी तरफ, मेजर इकबाल यानी अर्जुन रामपाल के कंधों पर इस बार पूरी एक्शन की जिम्मेदारी है. वह अपनी क्रूरता और बेरहमी का पूरा सबूत दे रहा है, जिससे लगता है कि वह दुश्मनों को बिल्कुल बख्शने वाला नहीं है. वहीं ट्रेलर में एक सीन नजर आया है सारा अर्जुन का जिसमें वह रणवीर की तरफ गन ताने खड़ी है. उनकी आंखों दर्द गुस्सा नजर आ रहा है. लेकिन इस छोटी सी झलक ने कई सवाल खड़े कर दिए है. एक्स हैंडल पर तरह तरह के रिएक्शन सामने आ रहे है. कोई कह रहा है कि यलिना हमजा का राज जानते ही उसे मारने की कोशिश करेगी लेकिन हमजा उसे ही मार के पछताएगा। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि यलिना का किरदार खत्म। हालांकि कई रिएक्शन मजेदार है जो कुछ इस तरह है:

@chalkalaana नाम की यूजर ने लिखा, 'मैं सारा अर्जुन की तुलना आलिया से करके उनका अपमान नहीं करना चाहता था, लेकिन यहां अंतर साफ है. हाईवे फिल्म में रोते समय आलिया की आँखों में वो दर्द नहीं दिखता, जबकि सारा की आंखों में सचमुच दर्द झलक रहा है; इस एक दृश्य से ही दर्द महसूस किया जा सकता है.'

@UmdarTamker लिखते है धुरंधर 2 के इस सीन पर मेरी राय ये है...

- मेजर इकबाल यालीना को यकीन दिलाता है कि हमजा एक भारतीय जासूस है और उसे खत्म करना जरूरी है.  

- यहाँ यालीना योजना के अनुसार हमजा को गोली मारने ही वाली होती है.  

- लेकिन हमजा उसे ही मार देता है और तुरंत पछताता है.  

- इसके बाद वह पूरी तरह से हिंसक होकर मेजर इकबाल को मार डालता है.  

धुरंधर 2 का एकमात्र हिस्सा जिसके बारे में हमें पहले से ही पता है कि आगे क्या होने वाला है.  

अगर यालिना को हमजा की असली पहचान पता चल जाए तो क्या हमजा उसे मार डालेगा?. यह एक दुखद क्षण होगा. 

एक ट्वीट कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा का भी रहा जिन्होंने क्लियर की सारा अर्जुन ने कोई फिल्म साइन नहीं की है. दरसअल हाल ही में खबरें आई थी की सारा इम्तिआज़ अली की 'हीर रांझा' में नजर आएंगी. सारा अर्जुन ने अभी तक कोई और फिल्म साइन नहीं की है. हम सिर्फ 'धुरंधर 2' का इंतजार कर रहे हैं. उन्होंने कोई फिल्म साइन नहीं की है और न ही किसी प्रोजेक्ट के सिलसिले में किसी से मुलाकात की है तो कृपया निश्चिंत रहें. मैं आपको उनके अगले प्रोजेक्ट के बारे में व्यक्तिगत रूप से अपडेट करूंगा. बस इंतजार कीजिए, बाकी सारी खबरें सिर्फ अफवाहें हैं. 

अब धुरंधर 2 यानी 'धुरंधर: द रिवेंज' का ट्रेलर आ चुका है, जो पहले पार्ट से भी ज्यादा एक्शन, ड्रामा और सस्पेंस से भरा हुआ लग रहा है. यह फिल्म 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है. उम्मीद है कि यह भी पहले जैसी या उससे भी ज्यादा सफल रहेगी और दर्शकों को फिर से थिएटर में बांधे रखेगी. ट्रेलर देखकर तो लग रहा है कि इस बार कहानी और भी रोमांचक और इंटेंस होगी.

Similar News