क्या Sara Ali Khan अब नहीं कर पाएंगी केदारनाथ के दर्शन? अब तक बाबा केदार की शरण में पहुंच चुके हैं ये एक्टर्स

बॉलीवुड एक्ट्रेस Sara Ali Khan के केदारनाथ दर्शन को लेकर नए नियमों ने चर्चा तेज कर दी है. अब सवाल यह उठ रहा है कि क्या वह बाबा केदार के दरबार में फिर से माथा टेक पाएंगी.

( Image Source:  instagram-@saraalikhan95 )
Edited By :  हेमा पंत
Updated On : 18 March 2026 12:31 PM IST

यह कहना गलत नहीं होगा कि सारा अली खान का केदारनाथ से गहरा नाता है. दरअसल उनकी पहली फिल्म का नाम केदारनाथ था, जिसकी शूटिंग भोलेनाथ के इस धाम में ही हुई थी. तभी से सारा हर साल दर्शन करने जाती हैं. इस जगह और फिल्म ने उनकी पूरी जिंदगी बदल दी है. वह इस बारे में कई बार बता भी चुके हैं

लेकिन अब एक्ट्रेस को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. हो सकता है कि वह दोबारा बाबा केदार न जा पाएं. चलिए ऐसे में जानते हैं क्या है मामला?

क्या है नया नियम?

हाल ही में बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर कमेटी के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि अब चारधाम की यात्रा केवल सनातनी लोग ही कर पाएंगे. यानी गैर-हिंदू या गैर-सनातनी लोगों के लिए अब एंट्री के लिए नियम बनाए जा सकते हैं. 

कैसे सारा अली खान कर पाएंगी बाबा केदार के दर्शन?

इस बयान के बाद सबसे ज्यादा चर्चा सारा अली खान को लेकर हुई. जब उनके दर्शन को लेकर सवाल पूछा गया, तो अध्यक्ष ने साफ कहा कि यदि वह मंदिर जाना चाहती हैं, तो उन्हें एक शपथपत्र (एफिडेविट) देना होगा, जिसमें यह साफ करना होगा कि उनकी सनातन धर्म में आस्था है. तभी उन्हें दर्शन की मंजूरी दी जा सकती है.

ये सेलेब्स भी कर चुके हैं दर्शन

सिर्फ सारा ही नहीं, बल्कि कई अन्य सितारे भी केदारनाथ धाम में माथा टेक चुके हैं. इनमें नुसरत भरूचा का नाम भी शामिल है, जिन्होंने यहां आकर खुद को सौभाग्यशाली बताया था. इसके अलावा कई कलाकार अपनी आस्था के चलते इस पवित्र धाम की यात्रा करते रहे हैं.

कौन हैं सारा अली खान?

सारा अली खान एक एक्ट्रेस हैं. वह सैफ अली खान और अमृता सिंह के बेटी हैं. सारा ने बॉलीवुड में फिल्म केदारनाथ से डेब्यू किया. यह फिल्म ऑडियंस को काफी पसंद आई थी. इस फिल्म के लिए उन्हें 'बेस्ट फीमेल डेब्यू' के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड और 'स्टार डेब्यू ऑफ़ द ईयर फीमेल' के लिए IIFA अवॉर्ड दिया गया. इसके बाद वह सिंबा, लव आजकल 2, कूली, अतरंगी रे जैसी कई फिल्में की. वहीं, सारा आखिरी बार फिल्म मेट्रो इन दिनों में नजर आई थीं.

Similar News