PS:1 के सेट पर 8 घंटे तक नहीं बैठती थी Aishwarya Rai, शादी में फिल्म के गहने पहने थे Sobhita Dhulipala
शोभिता धुलिपाला ने अपनी शादी में वही गहने पहने जो उन्होंने फिल्म Ponniyin Selvan में पहने थे. वहीं, ऐश्वर्या राय की प्रोफेशनलिज्म और परफेक्शन को लेकर भी कई दिलचस्प खुलासे हुए.
दो साल पहले जब शोभिता धुलिपाला (Sobhita Dhulipala) ने नागा चैतन्य से शादी की, तो उनका दुल्हन वाला लुक बहुत तेजी से वायरल हो गया था. उनकी खूबसूरत और पूरी तरह पारंपरिक ऑउटफिट ने हर किसी का दिल जीत लिया. हाल ही में, हैदराबाद के एक मशहूर ज्वैलरी हाउस की क्रिएटिव डायरेक्टर प्रतीक्षा प्रशांत ने उन खास गहनों के बारे में बात की, जो शोभिता ने फिल्म 'पोन्नियिन सेल्वन' में पहने थे. प्रतीक्षा ने ही इन गहनों को बनाया था. शोभिता ने फिल्म की शूटिंग के समय ही प्रतीक्षा से साफ कह दिया था कि जब उनकी शादी होगी, तो वे यही गहने पहनेंगी और फिर शादी में उन्होंने वही गहने चुने, जिससे उनके ब्राइडल लुक में एक बहुत खास और निजी महत्व जुड़ गया.
प्रतीक्षा ने फैशन से जुड़ी एक बातचीत में कहा, 'शोभिता का अपना एक अलग स्टाइल है. फिल्म में उन्होंने हमारे गहने पहने थे और फिर अपनी शादी में भी. शूटिंग के दौरान ही उन्होंने मुझे बता दिया था कि उनकी शादी में वे हमारे गहने ही पहनेंगी.' उन्होंने शोभिता की तारीफ करते हुए आगे कहा, 'फिल्म में भी वे बहुत खूबसूरत लग रही थी. उनका अपना एक अलग ही अंदाज है. वे बहुत स्टाइलिश हैं और उनका फैशन सेंस कमाल का है.'
इसी बातचीत में प्रतीक्षा ने ऐश्वर्या राय बच्चन की प्रोफेशनलिज्म के बारे में भी बहुत कुछ बताया. ऐश्वर्या ने भी 'पोन्नियिन सेल्वन' फिल्म में उनके बनाए गहने पहने थे. प्रतीक्षा बोलीं, 'ऐश्वर्या राय यूं ही नहीं इतनी बड़ी स्टार बनीं. मैंने खुद देखा है कि वे अपने लुक, स्टाइल और कपड़ों को लेकर कितनी बारीकी से ध्यान रखती हैं. यहां तक कि उनके बालों में एक भी पिन बाहर नहीं दिखना चाहिए.' उन्होंने एक किस्सा भी सुनाया, 'वे हर एंगल से परफेक्ट दिखना चाहती हैं. एक सीन में उन्हें ऑर्गेंजा का दुपट्टा दिया गया था. सेट पर वे 6-7 घंटे तक बैठीं भी नहीं, क्योंकि वे नहीं चाहती थीं कि दुपट्टे में सिलवटें पड़ जाएं. मैंने यह सब अपनी आंखों से देखा है. वे पूरी तरह प्रोफेशनल हैं.'
इसके अलावा, हाल ही में मशहूर सेलिब्रिटी स्टाइलिस्ट एशले रेबेलो ने ऐश्वर्या के शुरुआती दिनों को याद किया. वे उस समय ऐश्वर्या के साथ काम कर रहे थे, जब ऐश्वर्या मिस वर्ल्ड क्वीन बनने की तैयारी कर रही थीं. अविनाश त्रिपाठी के पॉडकास्ट 'बियॉन्ड द फ्रेम' में एशले ने बताया, 'जब ऐश्वर्या मिस वर्ल्ड के लिए जा रही थीं, तो मैंने उन्हें कम से कम 20 अलग-अलग साड़ियां दी थीं. ये सब अलग-अलग रंगों की शिफॉन साड़ियां थीं जैसे रानी पिंक, येलो, फिरोजी नीली, काली, सफेद और लाल. मैंने उन्हें ढेर सारी चूड़ियां और मैचिंग बिंदी भी दीं और उनसे कहा कि हर दिन ब्रेकफास्ट के लिए जाते समय एक नई साड़ी जरूर पहनना.' इस तरह से ऐश्वर्या ने अपनी मेहनत और सादगी से सबका दिल जीता, और आज भी वे स्टाइल की मिसाल बनी हुई हैं.