'रंबा हो' वायरल एक्ट्रेस Kalpana Iyer ने क्यों छोड़ा था भारत और फिल्म इंडस्ट्री? आज तक नहीं की शादी

सोशल मीडिया पर इन दिनों 44 साल पुराना गाना 'रंबा हो' फिर से ट्रेंड कर रहा है. आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर'में इस्तेमाल होने के बाद इस गाने पर दिग्गज एक्ट्रेस कल्पना अय्यर का डांस वीडियो वायरल हो गया. कई लोग पहचान ही नहीं पाए कि यह वही कल्पना अय्यर हैं जिन्हें 'राजा हिंदुस्तानी', 'हम साथ-साथ हैं' और 'डिस्को डांसर' जैसी फिल्मों में देखा गया था.;

( Image Source:  Instagram: kalpanaiyer )
By :  रूपाली राय
Updated On :

इन दिनों सोशल मीडिया पर गाना 'रंबा हो' खूब वायरल हो रहा है. जिसे 44 साल बाद आदित्य धर ने अपनी फिल्म 'धुरंधर' के एक एक्शन सीन में इस्तेमाल किया. सालों बाद इस नए वर्जन ने सभी के दिल को छुआ और एक बार फैंस को ऊषा उत्थुप और बप्पी लहरी की आवाज सुनने को मिली. वहीं हाल ही में इस गाने पर एक रील वायरल हुई जब दिग्गज एक्ट्रेस कल्पना अय्यर अपने ही गाने पर 'रंबा हो' पर थिरकती नजर आईं. ज्यादतर लोग उन्हें पहचान ही नहीं पाए कि यह वहीं कल्पना अय्यर हैं जिन्हें 90 के दशक की फिल्म 'राजा हिंदुस्तानी' के फेमस गाने 'परदेशी जाना नहीं' में देखा गया था. उन्हें हम साथ-साथ है, अंजाम, ज़मीन आसमान और डिस्को डांसर जैसी फिल्मों में देखा गया है.

अब बड़ा सवाल यह है कि कल्पना अय्यर के एक वायरल डांस ने उन दर्शकों यह सवाल पूछने पर मजबूर कर दिया है कि आखिर अब वह कहां है क्या कर रही है?. कल्पना ने जिन्होंने फिल्मों में कई बोल्ड सींस किए खासतौर पर विलेन के, आखिर ऐसा क्या हुआ कि उन्हें इंडस्ट्री को छोड़कर दूसरे देश में जाना पड़ा. 2021 में उन्होंने ई-टाइम्स को इंटरव्यू दिया था. जिसमें उन्होंने इंडस्ट्री से जुड़ी कई बातें शेयर की और यह भी बताया कि आखिर क्यों उन्होंने शादी नहीं की.

क्यों छोड़ी इंडस्ट्री 

कल्पना ने इस इंटरव्यू में बताया था, 'मैं 45 साल की थी जब भारत छोड़कर दुबई आ गई. उस वक्त कुछ खास वजहों से ये फैसला लिया था. आज तक मुझे इस देश से कोई शिकायत नहीं है. यहां मैं एक अच्छे दोस्त के परिवार की खान-पान वाली जगह (रेस्टोरेंट या कैंटीन जैसी) में काम करती थी. कोरोना महामारी की वजह से काम थोड़ा कम हो गया है, लेकिन फिर भी सब ठीक है. मुझे यहां बहुत सुकून मिलता है. मेरे लिए ये जगह अब घर जैसी हो गई है. जहां आपका बसेरा हो, जहां आप आराम से रह सकें, वही तो असली घर होता है.'

Instagram: kalpanaiyer

भारत छोड़ने की असली वजह

जब उनसे भारत छोड़ने की असल वजह पूछी गई तो उन्होंने कहा, 'कई वजहें थी मैंने 'हम साथ साथ हैं' फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली थी. उसके बाद मैं थोड़ी उदास और नाखुश रहने लगी थी. अच्छा काम मिल रहा था, अच्छा पैसा भी आ रहा था, लेकिन फिर भी मन में कुछ कमी-सी लग रही थी. हालात अजीब हो गए थे. मुझे अच्छा महसूस नहीं हो रहा था कुछ तो गड़बड़ थी. साथ ही, कई बार लोगों को मेरे काम के पैसे देने के लिए बार-बार याद दिलाना पड़ता था. मैं खुद को इंतजार करते-करते थक जाती थी. काम में जो मजा आता था, वो खत्म हो गया था. मैं बस खुद को घसीटते हुए सेट पर जाती थी. पैसों की जरूरत तो थी, लेकिन मन बार-बार पूछता था- मैं यहां क्या कर रही हूं?.हां, थोड़ा दुख तो होता है. मुझे पता है कि मैं और भी बहुत कुछ कर सकती थी. लेकिन जब मैं गई, तो मन में कोई कड़वाहट नहीं थी. बस लगा कि अब आगे बढ़ने का समय आ गया है.

Instagram: kalpanaiyer

दोबारा फिल्मों में काम करना चाहती हैं?

उन्होंने फिल्मों में वापसी को लेकर कहा था, 'हां, बिल्कुल अगर मुझे कोई अच्छा रोल मिले चाहे वो कितना भी छोटा क्यों न हो तो मैं क्यों नहीं करूंगी? लेकिन रोल में कुछ खास बात होनी चाहिए, कुछ सार होना चाहिए. अगर ये मेरी वापसी होगी, तो ऐसी हो कि लोग कहें 'वाह, अच्छा किया जो वापस आईं', न कि 'अच्छा होता कि वो दुबई में ही रहतीं' मैं साफ कहना चाहती हूं. आजकल वेब सीरीज और फिल्मों में जो कुछ दिखाया जा रहा है, वो मुझे पसंद नहीं आता. मैं उससे सहमत नहीं हूं. मैं सिर्फ वही करूंगी जो मेरी उम्र और मेरे व्यक्तित्व के लिए सही लगे, और जिससे मेरा सम्मान बना रहे. मैं ऐसा कुछ नहीं करूंगी कि लोग कहें -दुबई में इतना अच्छा, आराम का जीवन था, फिर वापस क्यों आई?.

Instagram: kalpanaiyer

कभी नहीं की शादी 

69 की उम्र में कल्पना सिंगल है उन्होंने शादी नहीं की. दिग्गज एक्ट्रेस ने कहा, 'शादी वो लड्डू है जो खाए पछताए जो न खाए वो भी पछताए। लेकिन मैं स्वीकार करती हूं कि मैंने शादी नहीं कि शायद यह मेरी किस्मत में नहीं था.' एक्ट्रेस ने कहा, 'मैं हमेशा से शादी करना चाहती थी खासतौर से बच्चे के लिए क्योंकि मैं मां बनना चाहती थी. लेकिन शादी के बिना मुझे में मां बनने की हिम्मत नहीं थी. अब मेरी बहन के बच्चे ही मेरे बच्चे है.' उन्होंने यह भी शेयर किया कि उन्हें इंडस्ट्री में आज के तौर पर नेटवर्किंग करना नहीं आता न वो खुद को प्रमोट करना जानती है. वह इंडस्ट्री में किसी के टच में नहीं है सिवाय एक एक्ट्रेस के जिनका नाम है पद्मिनी कपिला.

Similar News