कौन हैं Zayn Marie Khan? डकैत के ट्रेलर लॉन्च में मृणाल ठाकुर से ज्यादा रहा चर्चा, आमिर खान की हैं बेहद खास

मृणाल ठाकुर और आदिवी शेष की फिल्म ‘डकैत’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसमें एक्शन और इमोशन का शानदार मिश्रण देखने को मिल रहा है. इस फिल्म में ज़ैन मैरी खान का पुलिस ऑफिसर किरदार और अनुराग कश्यप का डकैत रोल खास आकर्षण बन गया है.

कौन हैं ज़ैन मैरी खान(Image Source:  X: @aghoradhipathy )
Edited By :  रूपाली राय
Updated On :

मृणाल ठाकुर और आदिवी शेष की अपकमिंग फिल्म 'डकैत' (Dacoit) का ट्रेलर हाल ही में रिलीज़ हो गया है. शेनिल देव द्वारा निर्देशित यह फिल्म पहले 19 मार्च को सिनेमाघरों में आने वाली थी, लेकिन फिल्म 'धुरंधर 2' के कारण इसकी रिलीज़ डेट को आगे बढ़ाना पड़ा. अब यह फिल्म 10 अप्रैल को रिलीज़ होने जा रही है.

फिल्म में बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर और एक्टर अनुराग कश्यप भी मुख्य भूमिका में हैं. वे डकैत यानी लुटेरे का किरदार निभा रहे हैं. ट्रेलर लॉन्च इवेंट में शनिवार को जब पूरी टीम पहुंची तो सबसे ज्यादा ध्यान एक नई चेहरे पर गया. वो चेहरा था ज़ैन मैरी खान का. अपनी खूबसूरत और अट्रैक्टिव लुक के साथ उन्होंने मृणाल ठाकुर से भी ज्यादा सुर्खियां बटोर लीं. 

क्या है ज़ैन मैरी खान का किरदार?

ज़ैन मैरी खान तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में अब अपनी जगह बनाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. वे आदिवी शेष के साथ फिल्म 'डकैत' में काम कर रही हैं. इस फिल्म में वे एक स्मार्ट और तेज़ पुलिस अधिकारी का रोल निभा रही हैं. 21 मार्च को उनके बर्थडे के मौके पर फिल्म के makers ने उनका पहला लुक पोस्टर जारी किया. उस पोस्टर में ज़ैन खाकी पुलिस यूनिफॉर्म में बेहद कॉन्फिडेंट दिख रही थीं. फिल्म में वे एक बहुत महत्वपूर्ण किरदार निभा रही हैं. उनके साथ अनुराग कश्यप और अतुल कुलकर्णी जैसे अनुभवी कलाकार भी हैं.

ज़ैन मैरी खान कौन हैं?

ज़ैन मैरी खान मशहूर फिल्म डायरेक्टर मंसूर अली खान की बेटी हैं. उनके पिता ने 'कयामत से कयामत तक' और 'जो जीता वही सिकंदर' जैसी क्लासिक और यादगार फिल्में बनाई हैं. वे बॉलीवुड के सुपरस्टार आमिर खान की भांजी भी हैं. उनके परिवार में इमरान खान और आमिर खान के बच्चे जुनैद और इरा खान भी शामिल हैं. तेलुगु सिनेमा में डेब्यू करने से पहले ज़ैन ने हिंदी फिल्मों और वेब सीरीज में काम किया है.  उन्होंने साल 2020 में नेटफ्लिक्स की थ्रिलर फिल्म 'मिसेज सीरियल किलर' से अपना करियर शुरू किया. उसके बाद वे 'मोनिका', 'ओ माई डार्लिंग' और 'मेड इन हेवन' सीजन 2 जैसी प्रोजेक्ट्स में नजर आईं. 

आमिर खान का प्यारा मैसेज 

फिल्म 'दंगल' और '3 इडियट्स' जैसे सुपरहिट फिल्मों के हीरो आमिर खान ने अपनी भांजी के लिए बहुत प्यारा और सपोर्ट वाला मैसेज दिया. उन्होंने लिखा था, 'ज़ैन और पूरी 'डकैत' टीम को मेरी तरफ से ढेर सारी शुभकामनाएं.' 

फिल्म 'डकैत' की कहानी

आदिवी शेष ने बताया है कि 'डकैत' सिर्फ एक्शन से भरी फिल्म नहीं है. यह दो लवर्स की इमोशनल और दिल को छूने वाली लव स्टोरी है, जो लंबे समय तक अलग रहने के बाद फिर मिलते हैं. यह एक गंभीर और इमोशनल फिल्म है. इसकी स्क्रिप्ट लिखने में एक साल से ज्यादा का समय लगा है. 

Similar News