ये मेरी किस्मत है! VIP दर्शन के सवालों पर Janhvi Kapoor की सफाई, इसलिए चढ़ती हैं तिरुपति में 3500 सीढ़ियां
जान्हवी कपूर ने तिरुपति बालाजी मंदिर में VIP दर्शन को लेकर अपनी बात रखी और इसे अपनी किस्मत बताया. एक्ट्रेस ने 3500 सीढ़ियां नंगे पैर चढ़कर अपनी भक्ति और समर्पण का अनोखा उदाहरण पेश किया.
बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) को अक्सर आंध्र प्रदेश के प्रसिद्ध तिरुपति बालाजी मंदिर जाते हुए देखा जाता है. हाल ही में अपने जन्मदिन पर भी उन्होंने मंदिर की 300 सीढ़ियां चढ़कर दर्शन किए. अब राज शामानी के पॉडकास्ट में जान्हवी ने खुलकर बताया कि वे बार-बार तिरुपति क्यों जाती हैं. जान्हवी ने कहा, 'तिरुपति मेरी बहुत पसंदीदा जगह है. वहां VIP दर्शन की सुविधा उपलब्ध है, इसलिए मैं आमतौर पर इसी का इस्तेमाल करती हूं. यह बहुत सुविधाजनक, आरामदायक और सुरक्षित तरीका है. इसके लिए कुछ तय राशि चुकानी पड़ती है, लेकिन इससे मुझे जल्दी और अच्छे से दर्शन करने का मौका मिल जाता है.'
उन्होंने आगे कहा कि उन्हें इस बात का एहसास है कि आम लोग भगवान बालाजी के दर्शन के लिए घंटों या कई दिनों तक लंबी लाइनों में इंतजार करते हैं. उन्हें उतना समय नहीं मिल पाता जितना VIP सुविधा वाले लोगों को मिलता है. जान्हवी ने इसे अपनी किस्मत और प्रिवलेज लाइफ का हिस्सा बताया.' यह मेरा सौभाग्य है कि मुझे यह सुविधा मिली हुई है. मैं वहां जाकर भगवान का शुक्र अदा करती हूं, अपनी कृतज्ञता व्यक्त करती हूं और फिर अपनी जिंदगी में आगे बढ़ जाती हूं.'
जान्हवी ने यह भी बताया कि तिरुपति की सीढ़ियां चढ़ना उनके लिए सिर्फ एक रस्म नहीं, बल्कि बहुत खास बात है. उन्होंने कहा, 'बहुत से लोग सीढ़ियां चढ़ते हैं, लेकिन मेरे लिए यह अलग ही अहमियत रखता है. अगर मैं बालाजी के दर्शन करने जा रही हूं तो मुझे सीढ़ियां चढ़कर ही जाना चाहिए. मुझे लगता है कि दर्शन का अधिकार मुझे खुद कमाना चाहिए. मैं यह बात स्वीकार नहीं कर पाती कि जन्म से ही मुझे इतनी आसानी मिल गई है. मुझे लगता है कि मैंने यह हक अर्जित किया है. इससे मुझे एक अलग तरह का एहसास होता है.'
बता दें, जहान्वी कपूर ने अपना बर्थडे बहुत ही खास तरीके से मनाया. 6 मार्च 2026 को, उन्होंने अपने 29वें जन्मदिन पर भगवान वेंकटेश्वर (बालाजी) का आशीर्वाद लेने के लिए तिरुमाला मंदिर पहुंचीं. जहान्वी ने इस बार पैदल यात्रा का रास्ता चुना. वे अलीपिरी मार्ग से मंदिर तक गईं, जहां लगभग 3,550 सीढ़ियां चढ़नी पड़ती हैं. वे नंगे पैर चढ़कर ऊपर पहुंचीं और भगवान के दर्शन किए. इस उनकी मेहनत और भक्ति की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं.
जान्हवी कपूर इन दिनों काफी व्यस्त हैं. उन्होंने हिंदी और साउथ सिनेमा दोनों में अपनी पकड़ मजबूत कर ली है. उन्हें 'होमबाउंड' और 'परम सुंदरी' जैसी फिल्मों में देखा गया. आने वाली बड़ी फिल्मों की बात करें तो वह राम चरण के साथ 'पेड्डी' में नजर दिखाई देंगी जो 30 अप्रैल 2026 को रिलीज हो रही है. यह उनकी एक बड़ी पैन-इंडिया फिल्म है. इसके बाद नानी के साथ 'द पैराडाइज़' अगस्त 2026 में रिलीज होगी. इस अपकमिंग लिस्ट में टाइगर श्रॉफ के साथ 'लग जा गले', 'मिस्टर लेले' समेत अन्य फ़िल्में है.