असली बेवफा कौन? वड़ापाव गर्ल Chandrika Dixit पर उल्टा पड़ा एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप, 5 रील्स ने खड़े किए सवाल

वड़ापाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित द्वारा पति युगम गेरा पर लगाए गए चीटिंग आरोप अब उलटे पड़ते दिख रहे हैं. कई वायरल रील्स के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स सवाल कर रहे हैं बेवफा कौन?.;

( Image Source:  Instagram: chandrika.dixit, gera__sahab )
By :  रूपाली राय
Updated On : 5 Feb 2026 4:21 PM IST

यूट्यूबर 'वड़ापाव गर्ल' के नाम से मशहूर चंद्रिका दीक्षित इन दिनों बेहद चर्चा में है. उन्होंने अपने पति युगम गेरा के खिलाफ एक वीडियो इंस्टा हैंडल पर शेयर करते हुए एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगाया। उन्होंने कहा था कि युगम के खिलाफ सबूत भी है. जिसमें कुछ तस्वीरें और चैट्स शामिल है. हालांकि पहले यूजर्स को यह कोई प्रैंक लगा लेकिन युगम की तरफ से भी विवादित बयान आने के बाद मामला उलझता जा रहा है. भले ही इस जंग की शुरुआत चंद्रिका ने लेकिन अब युगम के बयानों के बाद वह खुद ही अपने जाल में फंसती नजर आ रही है.

एक तरफ जहां वो रो-रोकर कहती है कि उन्होंने युगम के परिवार के लिए क्या कुछ नहीं किया उसी शख्स ने उन्हें चीट किया। वहीं वह किसी पराए मर्द के साथ ढ़ेर सारी रील्स बना रही है. एक रील में शख्स उनके मांग से सिंदूर लेकर खुद को टिका तक लगा लेता था. अब इन रील्स के बाद यूजर्स चंद्रिका पर ही सवाल उठा रहे है कि आखिर बेवफाई युगम कर रहा था या खुद चंद्रिका। वड़ापाव गर्ल की पांच ऐसी रील्स है जिन्हें खुद यूजर्स देखकर परेशान है और उन्हें उनकी शादी बचाने की सलाह दे रहे है. 

बेवफाई के पांच रील्स 

1- चंद्रिका एक शख्स के साथ बैठी है उनकी मांग में सिंदूर है.  शख्स पहले उस सिंदूर लगाने का एक्ट करता है फिर अपने माथे पर टीका बनाकर लगा लेता है. वीडियो के कैप्शन में लिखा है- 'आज से तेरी सारी गलियां मेरी हो गई'.

2 -दूसरी वीडियो में कैप्शन है- आज शब-ए-बरात है. वीडियो में वह उसी शख्स से कहती है, 'कहां जा रहे है आप आज शब-ए-बरात है जाइए नमाज पढ़िए और हमारे लिए दुआ कीजिए. इस वीडियो के बाद कई सारे यूजर्स उन्हें पूछ रहें है क्या चंद्रिका ने अपना धर्म बदल लिया है. '

3 -तीसरी वीडियो है जसिका कैप्शन है इसमें गलती किसकी. 

4 -एक रील में वैलेंटाइन डे और महाशिवरात्रि को लेकर वीडियो है. वीडियो का कैप्शन है- अजीब समस्या है. 

5 -एक अन्य वीडियो लिखा है- यह तलाक करवाएगा. वीडियो में बहस इस बात की है चंद्रिका पूछती है शख्स से- तू मुझे कितना प्यार करता है. शख्स कहता है तेरे पति से ज्यादा.' 

क्या बोल रहे है यूजर्स 

इन वीडियो को देखने के बाद कई यूजर्स ने बोला लगता है 'वड़ापाव बिकना बंद हो गया है क्या' जो आपको यह सब करना पड़ रहा है. कुछ लोगों का कहना है कि पति के अकाउंट में किसी अन्य महिला के साथ रील नहीं मिली लेकिन चंद्रिका चीटिंग आरोप का लगाने के पहले से ही किसी और के साथ अजीब-अजीब रील्स बना रही है तो बेवफा कौन युगम या चंद्रिका?. एक ने कहा, 'लोग महज़ चंद विचारों के झूठ इस हद तक गिर सकते हैं ये आज मुझे पता चला. @gera__sahab भाई मैं तो नहीं सहता.' एक अन्य ने कहा, नई शादी मुबारक हो और पति भी.' 

युगम गेरा का नया बयान

इस तमाम मसलों के बीच चंद्रिका के पति युगम का भी एक बयान सामने आया है. उन्होंने इंस्टा स्टोरी पर एक वीडियो शेयर करते हुए पूछा है, 'यह बंदा कौन है?.' वीडियो में एक शख्स चंद्रिका की मांग के सिंदूर से खुद को टीका लगा रहा है. उसके बाद युगम ने अपने इंस्टा स्टोरी पर लिखा, 'अब तक कुछ नहीं बोला अब सामने आना पड़ेगा खाली हाथ मैं भी हूं.' वहीं एक वीडियो बनाते हुए युगम ने कहा, 'चंद्रिका तू मुझसे इस पेज का एक्सेस तो जरूर ले लेगी लेकिन मुझसे यह दुकान नहीं ले पाएगी क्योंकि इस दुकान को मैंने बनाया है और तुझे भी बनाने वाला मैं ही हूं.' युगम ने आगे कहा, 'तू जितना मर्जी घूम आशिक बना लेकिन कोई मुझे इस दुकान पर दिख गया तो मैं टांगे तोड़ दूंगा.'

.....................

Similar News