इंडस्ट्री प्लांट या असली टैलेंट? कौन हैं सोशल मीडिया Influencer Pujarini Pradhan, जिनकी सादगी भरी छवि पर छिड़ी बड़ी बहस

सोशल मीडिया पर अपनी सादगी और शांत अंदाज़ से पहचान बनाने वाली Pujarini Pradhan अब विवादों में घिर गई हैं. उनके कंटेंट की असलियत को लेकर उठे सवालों ने यह बहस छेड़ दी है.

( Image Source:  inst- @lifeofpujaa )
Edited By :  समी सिद्दीकी
Updated On :

Who is Pujarini Pradhan: पश्चिम बंगाल की कंटेंट क्रिएटर Pujarini Pradhan इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बनी हुई हैं. उनकी सादगी भरी वीडियो स्टाइल, जिसने पहले लोगों का दिल जीता था, अब सवालों के घेरे में आ गई है. हालांकि, इन आरोपों पर उन्होंने खुलकर अपनी बात रखी है और इन्हें गलत बताया है.

पुजारिनी, जो इंस्टाग्राम पर @lifeofpujaa नाम से अकाउंट चलाती हैं, करीब 7.2 लाख फॉलोअर्स बना चुकी हैं. उनके वीडियो आम जिंदगी, पढ़ाई की आदतों और निजी अनुभवों पर आधारित होते हैं, जिन्हें वह पूर्वी मिदनापुर के ग्रामीण इलाके से बनाती हैं. उनकी वीडियोज़ की खासियत उनका सिंपल और शांत अंदाज है, जिसने धीरे-धीरे लोगों के बीच लोकप्रियता हासिल की. उनके पति और वह वेस्ट बंगाल में रहते हैं

क्या है पूरा विवाद?

हाल ही में सोशल मीडिया के एक वर्ग ने उनकी असलियत पर सवाल उठाने शुरू कर दिए. कुछ लोगों ने उन्हें “इंडस्ट्री प्लांट” और “सोशल मीडिया कंस्ट्रक्ट” तक कह दिया. आरोप लगाए गए कि उनके पीछे कोई टीम काम कर रही है, जो वीडियो शूट करने, एडिट करने और ब्रांड डील्स संभालने का काम करती है. कुछ यूजर्स का कहना था कि उनके कंटेंट की सादगी और लगातार एक जैसा बने रहना “नेचुरल” नहीं लगता, वहीं उनके तेजी से बढ़ते फॉलोअर्स और ब्रांड काम पर भी शक जताया गया.

आलोचना सिर्फ उनके काम तक सीमित नहीं रही, बल्कि उनकी लाइफस्टाइल, टाइम मैनेजमेंट और यहां तक कि उनके ग्रामीण बैकग्राउंड को भी सवालों के घेरे में ला दिया गया. कई लोगों ने यह तक कहा कि उनकी पूरी पहचान एक रणनीति के तहत बनाई गई हो सकती है.

क्या बोलीं पुजारिनी?

इन आरोपों के जवाब में पुजारिनी ने एक वीडियो जारी कर साफ कहा कि वह खुद ही अपने वीडियो शूट और एडिट करती हैं. उन्होंने बताया कि नवंबर में उन्होंने पहली बार एक एजेंसी के साथ काम किया था, लेकिन उस एजेंसी का काम सिर्फ ब्रांड डील्स संभालना था, कंटेंट बनाने से उसका कोई लेना-देना नहीं था.

उन्होंने अपने पुराने अनुभव को साझा करते हुए यह भी कहा कि उन्हें पहले एजेंसी के साथ काम करते समय आर्थिक नुकसान हुआ. उनके मुताबिक, दो वीडियो के लिए उन्हें 60 हजार रुपये मिले, जबकि एजेंसी ने उसी काम से करीब 2 लाख रुपये कमाए. इसके बाद उन्होंने जनवरी में नई एजेंसी के साथ काम शुरू किया, जिससे उनके ब्रांड कोलैबोरेशन ज्यादा नियमित हो गए.

पुजारिनी ने इस पूरे विवाद को स्वतंत्र कंटेंट क्रिएटर्स के सामने आने वाली चुनौतियों का हिस्सा बताया. उन्होंने कहा कि उन्होंने यह सफर खुद की मेहनत से तय किया है और शुरुआत शून्य से की थी.

किन एक्टर्स ने किया उनका समर्थन?

इस मामले में कई जानी-मानी हस्तियों ने भी उनका समर्थन किया. अभिनेत्री Archana Puran Singh ने उनके पक्ष में लिखते हुए कहा कि जो लोग उनकी सच्चाई पर सवाल उठा रहे हैं, वे असली चीज को पहचान ही नहीं सकते. वहीं कंटेंट क्रिएटर Kusha Kapila ने उन्हें इस साल के सबसे दिलचस्प क्रिएटर्स में से एक बताया और आगे बढ़ते रहने के लिए प्रोत्साहित किया.

इस बीच, जिन लोगों ने पहले उनके कंटेंट पर सवाल उठाए थे, उनमें से एक ने बाद में सफाई देते हुए कहा कि उनका मकसद उन्हें नीचा दिखाना नहीं था, बल्कि एक बड़े सिस्टम पर सवाल उठाना था.

Similar News