फेसबुक पर बने फ्रेंड-6 महीने में ही 60 साल जैसा रिश्ता, कौन हैं मोनालिसा के मुस्लिम पति Farman Khan

महाकुंभ से वायरल हुईं मोनालिसा भोसले एक बार फिर लाइमलाइट में हैं. दरअसल उन्होंने फरमान खान से शादी रचा ली है, लेकिन इस शादी के लिए उनके घरवाले राजी नहीं थे.

Edited By :  हेमा पंत
Updated On : 12 March 2026 7:20 PM IST

कभी प्रयागराज के महाकुंभ में रुद्राक्ष की माला बेचते हुए वायरल हुईं मोनालिसा भोसले एक बार फिर चर्चा में हैं. उस वक्त उनकी सादगी, मासूमियत और खूबसूरती ने लाखों लोगों का दिल जीत लिया था. महाकुंभ में उन्हें देखने वालों की भीड़ लग जाती थी और सोशल मीडिया पर भी उनकी तस्वीरें तेजी से वायरल हो गई थीं.

अब वही मोनालिसा अपनी लव लाइफ को लेकर लाइमलाइट में है. दरअसल मोनालिसा ने फरमान खान से शादी रचाई है. ऐसे में लोग यह जानना चाहते हैं कि आखिर यह शख्स कौन है?

कौन हैं फरमान खान?

फरमान खान उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के रहने वाले हैं. वह पेशे से एक एक्टर हैं और फिल्म इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं. फरमान का कहना है कि उन्होंने हिंदी के साथ-साथ मलयालम और तमिल फिल्मों में भी काम किया है.

फरमान खान की कौन-सी फिल्म होगी रिलीज?

फरमान खान की जल्द ही एक नई मलयालम फिल्म भी आने वाली है, जिस पर फिलहाल काम चल रहा है. उम्मीद है कि यह फिल्म करीब एक साल के भीतर रिलीज हो सकती है. इसी वजह से वह अपने करियर को लेकर भी काफी बिजी हैं.

कैसे हुए दोनों की मुलाकात?

मोनालिसा और फरमान खान एक-दूसरे से फेसबुक के जरिए जुड़े थे. करीब छह महीने पहले फेसबुक फ्रेंड से दोनों के रिश्ते की शुरुआत हुई और फिर नजदीकियां बढ़ने लगी और आखिरकार कपल ने शादी करने का फैसला लिया.

किस रिवाज से हुई मोनालिसा की शादी?

मोनालिसा और फरमान की शादी हिंदू रीति-रिवाज से की गई क्योंकि मोनालिसा की यही इच्छा थी. उन्होंने कहा कि वह अपनी पत्नी से बहुत प्यार करते हैं और उनके बीच किसी तरह की कोई समस्या नहीं है. इस तरह महाकुंभ मेले से चर्चा में आई मोनालिसा भोसले अब अपनी शादी को लेकर फिर से सुर्खियों में हैं, वहीं उनके पति फरमान खान भी धीरे-धीरे लोगों के बीच चर्चा का विषय बनते जा रहे हैं.

Similar News