Farman Khan न करते तो भाई से हो जाती Monalisa Bhosle की शादी, 'महाकुंभ वायरल गर्ल' ने बताई इंटरफेथ मैरिज की वजह

महाकुंभ गर्ल मोनालिसा भोसले ने फरमान खान से अपनी शादी को लेकर बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि शादी हिंदू रीति-रिवाज से हुई और किसी ने भी धर्म नहीं बदला.

By :  रूपाली राय
Updated On : 12 March 2026 3:14 PM IST

मोनालिसा भोसले (Monalisa Bhosle) की कहानी काफी दिलचस्प और चर्चित रही है. पिछले साल यानी 2025 में प्रयागराज के महाकुंभ मेले में रुद्राक्ष की माला बेचते हुए वह सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थीं. उनकी खूबसूरती और मासूमियत की वजह से लोग उन्हें 'महाकुंभ गर्ल' कहने लगे. अब वह अपनी शादी को लेकर चर्चा में है और मीडिया से बातचीत में उन्होंने अपनी शादी के बारें में बताया है आखिर किन हालातों में उन्हें फरमान खान से शादी करना पड़ा.  

उन्होंने न्यूज एजेंसी से कहा, 'मैं आपको अपनी पूरी कहानी बताती हूं.  हमारी शादी पूरी तरह से हिंदू रीति-रिवाज से हुई है.  सात फेरे लिए, मंगलसूत्र पहनाया, सिंदूर लगाया सब कुछ पारंपरिक हिंदू तरीके से किया. मेरे पति फरमान शुरू में मुझसे शादी करने के लिए तैयार नहीं था.  वह कहता था कि शादी नहीं करनी है. लेकिन मैंने बहुत मनाया, समझाया और आखिरकार उसे राजी कर लिया. मैंने उसे मजबूर नहीं किया, बल्कि प्यार से समझा-बुझाकर शादी के लिए तैयार किया.

भाई से शादी?

मोनालिसा ने कहा, 'मेरे मम्मी-पापा चाहते थे कि मैं अपनी बुआ के बेटे से शादी कर लूं. लेकिन वह मेरा भाई लगता है, क्योंकि बुआ का बेटा मेरे लिए भाई जैसा होता है. मुझे वह लड़का बिल्कुल पसंद नहीं था इसलिए मैंने साफ मना कर दिया कि मैं उससे शादी नहीं करूंगी. मेरे पापा मुझसे नाराज हैं लेकिन वह मेरे साथ ही हैं, लेकिन वे भी अंत तक शादी के लिए सहमत नहीं हुए. 

क्या मोनालिसा ने बदला धर्म? 

वहीं उत्तर प्रदेश के बागपत से फरमान ने कहा, 'मैं खुद एक मुस्लिम हूं हम दोनों ने अपना-अपना धर्म बनाए रखा है. मैं मानता हूं कि सारे धर्म एक जैसे हैं. सबमें अच्छाई है, कोई छोटा-बड़ा नहीं.  इसलिए शादी के लिए किसी को धर्म बदलने की जरूरत नहीं पड़ी. मैं एक एक्टर हूं मैं सिनेमा में काम करता हूं मलयालम, हिंदी और तमिल फिल्मों में. अभी मेरी एक नई मलयालम फिल्म आने वाली है, जो करीब एक साल में रिलीज होगी. मेरी पत्नी का नाम मोनालिसा है. वह हिंदू है.  मैंने वही सब किया जो उसने कहा- हिंदू रीति से शादी की, क्योंकि वह चाहती थी. मैं उससे बहुत प्यार करता हूं. हमारे बीच कोई समस्या नहीं है.

केरल में रचाई शादी

बीते 11 मार्च को फरमान और मोनालिसा ने केरल के तिरुवनंतपुरम के पास पूवर इलाके में अरुमनूर श्री नैनार देव मंदिर में हुई. दोनों ने हिंदू रीति-रिवाज से सात फेरे लिए और शादी पूरी की. मोनालिसा ने लाल साड़ी पहनी थी और सिंदूर लगाया था, जबकि फरमान ने सफेद शर्ट और मुंडू पहना था. उन्होंने कहा, 'मेरे परिवार वाले चाहते थे कि मेरी शादी कहीं और हो जाए. हमारे गांव में एक लड़का था जिससे वे मेरी शादी करवाना चाहते थे. लेकिन मैंने मना कर दिया.' जब उनसे पूछा गया कि क्या वे फरमान से शादी के बाद खुश हैं, तो मोनालिसा ने मुस्कुराते हुए कहा, 'अब मैं बहुत खुश हूं.' दूसरी तरफ फरमान ने बताया कि उनकी प्रेम कहानी छह महीने पुरानी है, लेकिन ऐसा लगता है जैसे साठ साल से साथ हैं. उन्होंने कहा कि उन्हें केरल के लोग बहुत सपोर्टिव लगे. मोनालिसा ने भी बताया कि उन्होंने केरल को इसलिए चुना क्योंकि उन्हें यह राज्य बहुत पसंद है. शादी में कई स्थानीय लोग, मीडिया और कुछ राजनीतिक नेता जैसे वी. शिवनकुट्टी, एम.वी. गोविंदन और ए.ए. रहीम भी शामिल हुए.

Similar News