The 50: क्या 'नागिन' Manisha Rani को पकड़ पाएंगे डेंजर जोन के खिलाड़ी? जानें क्या शिवेत होंगे घर से आउट

The 50 शो में फिर से ‘स्नेक’ की एंट्री हुई और उसके साथ ही गेम का समीकरण पूरी तरह बदल गया. अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या डेंजर जोन के खिलाड़ी नागिन बनी मनीषा रानी को पकड़ पाएंगे या फिर शिवेत का सफर दोबारा खत्म हो जाएगा.

( Image Source:  instagram-@manisharani002 )
Edited By :  हेमा पंत
Updated On : 12 March 2026 1:09 PM IST

The 50 के लेटेस्ट एपिसोड में गेम एक बार फिर ऐसे मोड़ पर पहुंच गया है, जहां हर खिलाड़ी की धड़कनें तेज हो गई हैं. महल में ‘स्नेक’ की एंट्री के बाद माहौल पूरी तरह बदल चुका है और शक की सुई अब कुछ खास कंटेस्टेंट्स पर टिक गई है. खासतौर पर मनीषा रानी को लेकर घर के अंदर फुसफुसाहट तेज हो गई है.

उधर डेंजर जोन में खड़े खिलाड़ियों के सामने अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि असली स्नेक को पकड़कर खुद को सुरक्षित करें या फिर गलत अंदाजा लगाकर गेम से बाहर होने का जोखिम उठाएं. इसी बीच चर्चा तेज है कि कहीं इस पूरे खेल में शिवेत का सफर खत्म तो नहीं होने वाला. अब देखना दिलचस्प होगा कि डेंजर जोन के खिलाड़ी मनीषा का राज खोल पाते हैं या गेम में कोई बड़ा उलटफेर होने वाला है.

रस्सी वाले टास्क में दिखा जबरदस्त मुकाबला

बीते एपिसोड में कंटेस्टेंट्स के बीच एक टास्क कराया गया. पहले राउंड में लड़कों ने हिस्सा लिया, जबकि दूसरे राउंड में लड़कियां मैदान में उतरीं. इस टास्क में सभी खिलाड़ियों को एक मोटी रस्सी के सहारे बड़ी लकड़ी को पकड़े रखना था. खेल के दौरान धीरे-धीरे रस्सियां छोड़ी जाती रहीं और जो खिलाड़ी अंत तक टिके रहते, उन्हें दूसरों को डेंजर जोन में डालने का मौका मिला. टास्क के खत्म होने के बाद कई खिलाड़ियों की किस्मत खतरे में आ गई और वे सीधे डेंजर जोन में पहुंच गए.

डेंजर जोन में कौन-कौन?

इस बार खतरे की सूची काफी लंबी रही. डेंजर जोन में शाइनी, अर्चना गौतम, मनीषा रानी, शिवेत तोमर, दिग्विजय राठी, नतालिया, दिव्या, उर्वशी, काका और कृष्णा जैसे खिलाड़ी शामिल हुए. ऐसे में गेम और खतरनाक हो गया क्योंकि किसी भी समय किसी का भी सफर खत्म हो सकता था.

किसके हाथ लगा ‘स्नेक कार्ड’

टास्क के बाद सबसे बड़ा ट्विस्ट तब आया जब ‘स्नेक कार्ड’ मनीषा रानी के हाथ में पहुंच गया. इस टास्क में बाकी खिलाड़ियों को अंदाजा लगाना था कि नागिन कौन है. इस पावर के जरिए मनीषा को कुछ खिलाड़ियों को सेफ करने का मौका मिला. मनीषा ने सबसे पहले दिव्या को बचाया, इसके बाद नतालिया को और आखिर में काका को सेफ किया. दिलचस्प बात यह रही कि शुरुआती दो राउंड में डेंजर जोन के खिलाड़ी यह पहचान ही नहीं पाए कि स्नेक कार्ड किसके पास है.

क्या शिवेत होंगे शो से आउट?

आखिरी राउंड और भी पेचीदा हो गई. वोटिंग के दौरान तीन वोट मनीषा रानी को मिले, जबकि तीन वोट उर्वशी के नाम पड़े. इसी बीच काका ने अपना वोट दिग्विजय राठी को दे दिया. हालांकि काका ने यह भी कहा कि मनीषा उनकी अच्छी दोस्त हैं और वे नहीं चाहते कि किसी भी वजह से वह शो से बाहर हों, लेकिन अब देखना होगा कि क्या काका गेम को पलटेंगे या शिवेत शो से बाहर होंगे.


Similar News