पहले खुश थे फिर Dhurandhar 2 से क्यों डर गए Nabil Gabol? कौन हैं जमील जमाली किरदार के पीछे ये पाकिस्तानी नेता

'धुरंधर 2' की सफलता के बीच पाक नेता नबील गबोल विवाद में, फिल्म के किरदार से जोड़कर सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग और बयानबाजी तेज.

( Image Source:  IMDB )
Edited By :  रूपाली राय
Updated On :

कुछ फिल्में इतनी सहजता से बनती की रील और रियल लाइफ के बीच अंतर करना भी मुश्किल हो जाता है. इसका सबसे बेस्ट उदाहरण 'धुरंधर' फ्रैंचाइजी में देखने को मिला. जिसके सभी किदार हकीकत से काफी मिलते है. एक बड़ी ब्लॉकबस्टर स्पाई थ्रिलर किसी राजनेता की लोकप्रियता को पल भर में डर और विवाद में बदल सकती है. इससे सीमाओं के पार मीम्स बनने लगते हैं, सोशल मीडिया पर चर्चाएं छिड़ जाती हैं और लोग खूब मजाक उड़ाने लगते हैं. 'धुरंधर 2' (Dhurandhar 2) की भारी सफलता ठीक यही कर रही है. फिल्म ने रिलीज के सिर्फ 4 दिनों में दुनिया भर में लगभग 700 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है.

रणवीर सिंह के दमदार स्पाई एक्शन, चौंकाने वाले ट्विस्ट और तगड़े डायलॉग्स की वजह से हर तरफ इस फिल्म की चर्चा हो रही है. फिल्म में एक सब-प्लॉट के जरिए दर्शकों को पाकिस्तानी राजनेता नबील गबोल से दोबारा मिलवाया जाता है. यह किरदार फिल्म के जमील जमाली से काफी मिलता-जुलता दिखता है. 'धुरंधर 2' की जबरदस्त सफलता ने नबील गबोल को अचानक सुर्खियों में ला दिया है. शुरू में तो उनकी शक्ल फिल्म के जमील जमाली किरदार से इतनी मिलती थी कि लोग हैरान थे. 

नबील गबोल कौन हैं?

नबील गबोल पाकिस्तान की पीपुल्स पार्टी (PPP) के एक जाने माने और अनुभवी नेता हैं. वे कराची के सबसे दहशतगर्द इलाके लयारी को रिप्रेजेंट करते हैं. लयारी में लंबे समय से होने वाली समस्याओं और गैंगवार के खिलाफ वे लगातार आवाज उठाते रहे हैं. उनका राजनीतिक सफर उतार-चढ़ाव भरा रहा है पीपीपी में 20 साल से ज्यादा समय बिताने के बाद 2013 में उन्होंने पार्टी छोड़ दी थी. फिर एमक्यूएम में थोड़े समय के लिए रहे और 2017 में अपने बेटे के साथ वापस पीपीपी में लौट आए. 

फिल्म रिलीज के बाद क्या हुआ?

'धुरंधर 1' रिलीज होने के बाद नबील गबोल काफी खुश नजर आ रहे थे. वे मीडिया में इंटरव्यू देते गानों पर रील बनाते और फिल्म के जमील जमाली किरदार से अपनी समानता पर खुलकर बात करते थे. लेकिन 'धुरंधर 2' रिलीज होते ही तस्वीर पूरी तरह बदल गई. फिल्म में जमील जमाली का किरदार आखिर में एक भारतीय जासूस निकलता है. इस ट्विस्ट के बाद गबोल घबरा गए और लाइमलाइट से दूर रहने लगे. अब वे फिल्म की कड़ी आलोचना कर रहे हैं. उन्होंने लयारी में गिरोहबंदी और हिंसा को फिल्म में बढ़ा-चढ़ाकर दिखाने पर नाराजगी जताई. उनका कहना है कि अब लयारी पहले से कहीं ज्यादा सुरक्षित हो गया है और अपराध के आंकड़े काफी गिर गए हैं. उन्होंने खाड़ी देशों द्वारा फिल्म पर लगाए गए प्रतिबंध का भी स्वागत किया, ताकि लोगों को 'गलत और विकृत' तस्वीर न देखनी पड़े. एक वीडियो में उन्होंने साफ कहा कि फिल्म का जमील जमाली किरदार उन्हें बिल्कुल नहीं दर्शाता. 

सोशल मीडिया यूजर्स क्या कह रहे है 

सोशल मीडिया पर ट्रोलिंगइंटरनेट यूजर्स ने भी उन्हें खूब ट्रोल किया. लोग लिख रहे हैं, 'धुरंधर 2 देखने के बाद नबील गबोल अचानक घबरा गए हैं.' दूसरे ने कहा, 'शुरू में तो क्रेडिट ले रहे थे, अब खुद को किरदार से अलग कर रहे हैं.' एक ने कहा, 'इस आदमी के लिए अब डर लग रहा है... समझ रहे हो न?.' एक अन्य यूजर ने मजाक में कहा, 'अगर पाकिस्तानी सेना उन्हें उठा ले तो हैरानी नहीं होगी.' 

राकेश बेदी का जवाब

फिल्म में जमील जमाली का रोल निभाने वाले राकेश बेदी ने इंडिया टुडे को दिए इंटरव्यू में कहा, 'मैंने उनका किरदार बिल्कुल नहीं निभाया.  मुझे समझ नहीं आता कि वे खुद को इस रोल से क्यों जोड़ रहे हैं. मैंने तो बस रोल के लिए एक खास लुक अपनाया था विग और हेयरस्टाइल की वजह से शायद थोड़ी समानता लग रही हो. इसमें मेरी कोई गलती नहीं है. अगर किसी को लगता है कि शक्ल मिलती है, तो मैं क्या कर सकता हूं?"फिल्म की सफलता ने रील और रियल लाइफ के बीच की इस दिलचस्प बहस को और तेज कर दिया है. एक तरफ फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है, दूसरी तरफ नबील गबोल अब इस विवाद से दूर रहने की कोशिश कर रहे हैं. 

Similar News