Oscars 2026: कौन हैं Conan O’Brien, जिन्होंने लगातार दूसरी बार होस्ट किया 98th Academy Awards? मंच से खास दोस्त को किया याद
Oscars 2026 के होस्ट Conan O’Brien ने समारोह के अंत में अपने दोस्त और मशहूर कॉमेडियन मार्टिन शॉर्ट के लिए भावुक संदेश दिया, जिनकी बेटी का हाल ही में निधन हुआ था. कॉनन का यह छोटा लेकिन दिल छू लेने वाला पल समारोह के सबसे यादगार क्षणों में शामिल रहा. इससे पहले कॉनन ओ’ब्रायन 2025 के ऑस्कर में हिंदी बोलकर भारतीय दर्शकों के बीच भी चर्चा में आए थे.
Conan O’Brien
(Image Source: x.com/@PopCrave )Who is Conan O'Brien: कॉनन ओ'ब्रायन ने लगातार दूसरी बार ऑस्कर (97वें और 98वें एकेडमी अवार्ड्स) को होस्ट किया.. इससे पहले, 97वें एकेडमी अवार्ड्स (2025) के दौरान, कॉनन ने ऑस्कर के मंच पर हिंदी में बोलकर भारतीय दर्शकों को चौंका दिया था. कॉनन ओ'ब्रायन अपने शुरुआती मोनोलॉग के दौरान भारतीय दर्शकों को संबोधित करते हुए कहा, "नमस्कार। इंडिया में इस वक्त सुबह है. इसलिए मुझे उम्मीद है कि आप नाश्ता खाते-खाते 97वें अकेडमी अवॉर्ड्स का लुत्फ उठा रहे होंगे."
कॉनन ओ'ब्रायन ऑस्कर के इतिहास में ऐसे पहले होस्ट बने जिन्होंने मुख्य मंच से हिंदी भाषा का उपयोग किया. उन्होंने केवल हिंदी ही नहीं, बल्कि स्पैनिश और चीनी (मैंडरिन) भाषाओं में भी अंतरराष्ट्रीय दर्शकों का स्वागत किया.
Conan O'Brien ने Academy Awards 2026 के समापन समारोह में क्या कहा?
- Conan O'Brien ने Academy Awards 2026 समारोह का समापन एक बेहद भावुक संदेश के साथ किया. उन्होंने अपने करीबी दोस्त और मशहूर कॉमेडियन Martin Short को मंच से याद किया और उनका हौसला बढ़ाया.
- 15 मार्च को लॉस एंजेलिस के Dolby Theatre में आयोजित ऑस्कर समारोह के अंत में ओ’ब्रायन ने कहा, “यह मेरे लिए सम्मान और खुशी की बात रही… हम आपसे प्यार करते हैं, मार्टी शॉर्ट. गुड नाइट.” उनके इस संदेश को समारोह के सबसे भावुक पलों में से एक माना जा रहा है.
- दरअसल, यह संदेश उस दुखद घटना के बाद आया जब मार्टिन शॉर्ट की बेटी Katherine Hartley Short का 23 फरवरी को 42 वर्ष की उम्र में निधन हो गया. परिवार की ओर से जारी बयान में कहा गया था कि यह उनके लिए बेहद दुखद क्षण है और वे इस मुश्किल समय में गोपनीयता की अपील करते हैं.
- बयान में कहा गया कि कैथरीन अपने परिवार और दोस्तों के बीच बेहद प्रिय थीं और उन्हें उनकी खुशमिजाजी और सकारात्मकता के लिए हमेशा याद किया जाएगा.
- बेटी के निधन के बाद से मार्टिन शॉर्ट काफी हद तक सार्वजनिक जीवन से दूर हैं. उन्होंने अपने करीबी दोस्त और सहयोगी Steve Martin के साथ मिलकर मिलवॉकी के Pabst Theater में होने वाला कॉमेडी शो भी स्थगित कर दिया था. आयोजकों ने बताया कि शो को बाद में नई तारीख पर आयोजित किया जाएगा और पहले से खरीदे गए टिकट मान्य रहेंगे.
- यह दुखद घटना मार्टिन शॉर्ट के जीवन में दूसरी बड़ी व्यक्तिगत त्रासदी है. इससे पहले उनकी पत्नी Nancy Dolman का 2010 में ओवेरियन कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद निधन हो गया था.
- 2014 में दिए एक इंटरव्यू में मार्टिन शॉर्ट ने दुख और जीवन के अनुभवों पर बात करते हुए कहा था कि जीवन में हर किसी को किसी न किसी रूप में दर्द और नुकसान का सामना करना पड़ता है. उन्होंने कहा था कि अगर किसी इंसान का स्वभाव खुश रहने का है, तो उसे दुख के बाद भी खुद को संभालने के तरीके खोजने पड़ते हैं.
ऑस्कर 2026 के मंच से कॉनन ओ’ब्रायन का यह छोटा लेकिन भावुक संदेश दर्शकों के दिल को छू गया और मार्टिन शॉर्ट के लिए समर्थन और संवेदना का प्रतीक बन गया.
कौन हैं कॉनन ओ ब्रायन?
कॉनन ओ'ब्रायन (Conan O'Brien) एक मशहूर अमेरिकी कॉमेडियन, लेखक और टेलीविजन होस्ट हैं. वे मुख्य रूप से अपने लेट-नाइट टॉक शोज जैसे 'Late Night with Conan O'Brien' और 'Conan' के लिए जाने जाते हैं.
Conan O'Brien सुर्खियों में क्यों हैं?
- लगातार दूसरी बार ऑस्कर होस्टिंग: Conan O'Brien ने 2026 के ऑस्कर (98वें एकेडमी अवार्ड्स) की मेजबानी की है. इससे पहले उन्होंने 2025 (97वें एकेडमी अवार्ड्स) में भी होस्टिंग की थी.
- हिंदी संबोधन: 2025 के ऑस्कर में उन्होंने मंच से हिंदी में बोलकर ("नमस्कार, इंडिया में इस वक्त सुबह है...") भारतीय दर्शकों को चौंका दिया, जिससे वे भारत में काफी चर्चित हुए.
- 2026 का मोनोलॉग: हाल ही में संपन्न हुए 2026 के ऑस्कर में उनके मजाकिया और कभी-कभी 'राजनीतिक' मोनोलॉग की काफी चर्चा हो रही है.
क्या वे Conan O'Brian किसी विवाद में फंसे हैं?
कॉनन ओ'ब्रायन का करियर वैसे तो काफी साफ-सुथरा रहा है, लेकिन कुछ हालिया और पुराने चर्चित विवाद इस प्रकार हैं:
- टिमोथी शैलेमेट पर तंज (2026): 2026 के ऑस्कर मोनोलॉग में उन्होंने अभिनेता टिमोथी शैलेमेट के 'बैले और ओपेरा' को लेकर दिए गए पुराने विवादास्पद बयानों का मजाक उड़ाया. हालांकि शैलेमेट खुद इस पर हंसते नजर आए, लेकिन कुछ नेटिज़न्स ने इसे 'अजीब' बताया.
- जय लेनो विवाद (2010): यह उनके करियर का सबसे बड़ा विवाद था. 2009 में उन्हें 'The Tonight Show' का होस्ट बनाया गया था, लेकिन कुछ ही महीनों बाद रेटिंग्स और टाइमिंग को लेकर विवाद के कारण उन्हें हटाकर वापस पुराने होस्ट जय लेनो को लाया गया. इस घटना के बाद कॉनन ने NBC नेटवर्क छोड़ दिया था。
- उच्चारण पर प्रतिक्रिया: 2025 में जब उन्होंने हिंदी बोली, तो कुछ भारतीय फैंस ने मजाक में कहा कि उन्होंने भाषा का उच्चारण पूरी तरह से 'बिगाड़' (butchered) दिया. हालांकि अधिकांश ने उनके प्रयास की तारीफ की.