सेलिब्रिटीज़ के बीच हुए झगड़े हमेशा लोगों की दिलचस्पी का हॉट टॉपिक रहे हैं. ऐसा ही एक पुराना किस्सा इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दो जानी-मानी एक्ट्रेस दीया मिर्ज़ा और करीना कपूर खान के बीच एक फैशन इवेंट में हुई कहासुनी का ज़िक्र है. यह घटना 2000 के दशक की शुरुआत की है, जब लखनऊ में एक इवेंट में दीया मिर्ज़ा, करीना कपूर, उर्मिला मातोंडकर और नम्रता शिरोडकर जैसी एक्ट्रेसेज़ शामिल हुई थी.

इवेंट को ऑर्गनाइज सहारा ग्रुप ने किया था, और सभी स्टार्स को एक जैसा ड्रेस कोड फॉलो करना था, सादी सूती सलवार-कमीज़ और साथ में नेशनल फ्लैग. लेकिन करीना ने कुछ अलग करने की ठानी. दीया मिर्ज़ा के मुताबिक, करीना ने हेवी ज्वेलरी के साथ एक डिजाइनर घाघरा-चोली पहनने की जिद की और उसने तय ड्रेस कोड को नज़रअंदाज़ किया. इतना ही नहीं, करीना ने नेशनल फ्लैग भी पहनने से इनकार कर दिया, जिससे बाकी कलाकारों को अजीब महसूस हुआ. 

जब भड़क गई थी करीना 

दीया बताती हैं, 'नम्रता करीना के इस व्यवहार से परेशान थी. मैंने नम्रता से कहा कि चलो बाहर जाकर बात करते हैं. लेकिन तभी करीना भड़क गई और मुझ पर चिल्लाने लगी. उन्होंने कहा, 'तुम कौन हो जो नम्रता को कुछ कहने वाली?’ मैं इस व्यवहार से चौंक गई और चुपचाप कमरे से बाहर निकल आई.' हालांकि, हैरानी की बात यह रही कि आधे घंटे बाद करीना का व्यवहार पूरी तरह बदल गया. दीया ने बताया, करीना के सेक्रेटरी जतिन, जो मेरा भी सेक्रेटरी था, उसने आकर कहा कि करीना पूछ रही है मैं तैयार हूं या नहीं?. कुछ ही देर बाद, वह मुझसे ऐसे बात करने लगी जैसे कुछ हुआ ही न हो.'

बाद में चीजे हो हो गई नार्मल 

दीया ने करीना को लेकर कहा, 'वह कभी-कभी यह समझ ही नहीं पाती कि वह कब गुस्से में आकर गलत व्यवहार करने लगती है. हालांकि, सालों बाद दोनों के बीच चीजें नार्मल हो गईं. दोनों ने साथ में फिल्म 'कुर्बान' (2009) में काम किया और करीना के रेडियो टॉक शो में भी दीया मिर्ज़ा ने हिस्सा लिया, जहां उन्होंने मेंटल हेल्थ और सोशल मीडिया पर पॉजिटिव रहने जैसे अहम मुद्दों पर बात की.