आखिर ऐसा क्या है Yadav ji ki Love Story में जिसको लेकर सोशल में लगी आग! Pragati Tiwari को मिल रही धमकी पर धमकी- देखिए बवाल के 5 VIDEO
‘यादव जी की लव स्टोरी’ फिल्म को लेकर विवाद तेज. इंटरफेथ कहानी पर ‘लव जिहाद’ के आरोप, सोशल मीडिया पर तीखी बहस और मृदुल तिवारी का बयान चर्चा में.;
yadav Ji Ki Love Story
(Image Source: @imcheeku2017-X )हाल ही में फिल्म ‘Yadav Ji Ki Love Story’ को लेकर सोशल मीडिया से लेकर सड़कों तक भारी विवाद देखने को मिल रहा है. पहले ‘घूसखोरी पंडित’ नाम को लेकर विवाद हुआ था और अब इस नई फिल्म ने एक अलग ही बहस छेड़ दी है. यादव समाज के कई संगठनों और सोशल मीडिया यूजर्स का आरोप है कि फिल्म में उनकी छवि को गलत तरीके से पेश किया गया है.
यादव जी की लव स्टोरी में क्या?
अगर फिल्म की कहानी की बात करें तो इसमें एक इंटरफेथ प्रेम संबंध को दिखाया गया है. कथित तौर पर कहानी में मृदुल तिवारी की बहन प्रगति तिवारी ने एक यादव परिवार की बेटी की भूमिका निभाई है, जो एक मुस्लिम युवक के साथ प्रेम संबंध में दिखाई गई है. इसी कथानक को लेकर कुछ समूह इसे “लव जिहाद” की कहानी बताकर विरोध जता रहे हैं. उनका कहना है कि फिल्म में सामाजिक और धार्मिक भावनाओं को भड़काने वाला कंटेंट है, जिसके बाद कहानी में एक्शन और टकराव के दृश्य आते हैं.
फिल्म विवाद को लेकर क्या बोले मृदुल तिवारी?
इस विवाद के बीच मृदुल तिवारी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. वीडियो में वे अपनी बहन के खिलाफ कथित तौर पर मिल रही धमकियों का जिक्र करते हुए कहते हैं, “मेरा नाम मृदुल तिवारी है और मेरी बहन का नाम प्रगति तिवारी है. कुछ लोग उसकी स्टोरी पर आपत्तिजनक और धमकी भरे कमेंट कर रहे हैं. अगर किसी ने उसे छूने की कोशिश भी की तो मैं बर्दाश्त नहीं करूंगा.”
फिल्म को लेकर सोशल में बवाल क्या?
मृदुल तिवारी के इस बयान के बाद मामला और गर्म हो गया. सोशल मीडिया पर अलग-अलग पक्षों से तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आईं. कुछ लोगों ने उनके बयान को आक्रामक बताया, तो वहीं यादव समाज से जुड़े कुछ लोगों ने भी वीडियो जारी कर आपत्ति जताई और अपनी नाराजगी व्यक्त की.
तिवारी जी लव स्टोरी क्यों नहीं?
इसी बीच प्रगति तिवारी का एक छोटा क्लिप भी वायरल हो रहा है. इसमें जब उनसे पूछा गया कि “तिवारी जी की लव स्टोरी क्यों नहीं?”, तो उन्होंने जवाब दिया कि “यादव जी की लव स्टोरी कहीं न कहीं से प्रेरित है, जो भी होंगे यादव रहे होंगे.” इस बयान को लेकर भी सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है. फिलहाल फिल्म को लेकर विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है. एक तरफ अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की बात हो रही है, तो दूसरी ओर समुदाय विशेष की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप लगाए जा रहे हैं. अब देखना होगा कि यह विवाद आगे कानूनी मोड़ लेता है या फिर आपसी संवाद से सुलझता है.
क्या बोले यूजर्स?
@JaikyYadav16 नाम के एक यूजर ने लिखा कि, हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान जब Pragati Tiwari से उस विवादित फिल्म के बारे में पूछा गया तो दांत निकालती नजर आईं. Reporter: इस फिल्म का नाम 'Tiwari Ji Ki Love Story' क्यों नहीं रखा सिर्फ यादव जी ही क्यों? काफी देर तक वो चुप रहीं फिर फर्जी कहानी बताते हुए बोलीं Pragati: क्योंकि मुझे लगता है कि ये फिल्म जो है कहीं न कहीं किसी रियल स्टोरी से Inspired है, और वो जो रहें होंगे वो Yadav रहे होंगे.
naman sharma नाम के एक यूजर ने लिखा कि, अरे भाई ये उस फ़िल्म की अभिनेत्री है तुमने अभी तक एक भी सवाल इस फ़िल्म के डायरेक्टर से क्यों नहीं पूछा ? या तुम्हें भी बस ब्राह्मण विरोध करके रोतिया सेकनी है ? Shailesh Verma नाम के एक यूजर ने लिखा कि, पता नहीं क्यों जो elvish yadav के साथ होता है वो ट्रेंड हो जाता है अब प्रगति तिवारी ट्रेंड हो रही है