Vipul Shah का Anurag Kashyap पर पलटवार, बाप-बेटी के नाजायज संबंधों की फिल्म 'दैट गर्ल इन येलो बूट्स' की दिलाई याद
‘द केरल स्टोरी 2’ के ट्रेलर पर अनुराग कश्यप की तीखी टिप्पणी के बाद विपुल शाह और निर्देशक कामाख्या नारायण सिंह ने पलटवार किया. केरल हाई कोर्ट ने स्टे हटाकर फिल्म की रिलीज का रास्ता साफ कर दिया, जिससे विवाद और गहरा गया.
फिल्म निर्माता विपुल अमृतलाल शाह ने 'द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड' (The Kerala Story 2: Goes Beyond) के ट्रेलर पर बॉलीवुड निर्देशक अनुराग कश्यप की कड़ी आलोचना का जवाब दिया है. उन्होंने अनुराग की टिप्पणियों पर सवाल उठाए और अपनी फिल्म की सच्चाई पर जोर दिया. यह फिल्म 'द केरल स्टोरी' (2023) की दूसरी कड़ी है, जिसका निर्देशन कामाख्या नारायण सिंह ने किया है और निर्माण विपुल अमृतलाल शाह ने किया है. फिल्म में तीन युवा लड़कियों की कहानी दिखाई गई है, जो धोखे से शादी में फंसती हैं और जबरन धर्म परिवर्तन का सामना करती हैं.
मेकर्स का दावा है कि यह कहानी असली घटनाओं और डीप रिसर्च पर बेस्ड है. ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही फिल्म काफी विवादों में घिरी हुई है. सोशल मीडिया पर कई लोगों ने इसे प्रोपेगैंडा बताया है. अनुराग कश्यप ने भी ट्रेलर को 'बकवास' और 'प्रोपेगैंडा' कहकर आलोचना की थी. उन्होंने कहा था कि फिल्म लोगों को बांटने और पैसे कमाने के लिए बनाई गई है. ट्रेलर के एक सीन में जबरदस्ती बीफ खिलाने का दिखाया जाना भी उन्होंने मजाक उड़ाया और कहा कि 'ऐसे तो कोई खिचड़ी भी नहीं खिलाता'.
'दैट गर्ल इन येलो बूट्स'
विपुल शाह ने मीडिया से बात करते हुए कहा, 'मैं अनुराग पर व्यक्तिगत हमला नहीं करता उनकी अपनी राय है. लेकिन मेरे निर्देशक ने एक बहुत जरुरी सवाल उठाया था, जिसका जवाब अनुराग ने अभी तक नहीं दिया है.' उन्होंने अनुराग की पुरानी फिल्म 'दैट गर्ल इन येलो बूट्स' का जिक्र किया, जिसमें पिता और बेटी के बीच अनैतिक संबंध दिखाए गए थे. विपुल ने पूछा, 'जो व्यक्ति ऐसी संवेदनशील और विवादास्पद कहानी पर फिल्म बना सकता है, क्या उनकी इस तरह की टिप्पणियों को गंभीरता से लिया जाना चाहिए?.
IMDB
अनुराग मानसिक रूप से कमजोर है
निर्देशक कामाख्या नारायण सिंह ने भी अनुराग कश्यप पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि अनुराग कई सालों से फ्लॉप फिल्में बना रहे हैं और अब 'मानसिक रूप से कमजोर' हो चुके हैं. वे सच्चाई को देखने से कतराते हैं. कामाख्या ने कहा, 'अगर उन्हें हमारी फिल्म की सच्चाई से दिक्कत है, तो उन्हें पूरी दुनिया से दिक्कत है. हमारी हर सीन असली घटनाओं पर आधारित है. अगर अनुराग चाहें, तो हम सारा रिसर्च मटेरियल उनके घर भेज देंगे.'
क्या रहा कोर्ट का जवाब
केरल हाई कोर्ट में भी फिल्म को लेकर बड़ा ड्रामा हुआ. 26 फरवरी 2026 को एकल जज ने फिल्म की रिलीज पर 15 दिनों के लिए रोक लगा दी थी, क्योंकि आरोप लगे थे कि फिल्म में घृणा फैलाने वाली सामग्री है और सेंसर बोर्ड (CBFC) ने ठीक से जांच नहीं की. लेकिन अगले ही दिन, 27 फरवरी को डिवीजन बेंच ने उस रोक को हटा दिया और फिल्म की रिलीज का रास्ता साफ कर दिय. विपुल शाह ने कोर्ट के फैसले पर खुशी जताई और कहा, 'केरल हाई कोर्ट ने स्टे ऑर्डर हटा दिया. अगर हमारी फिल्म झूठी होती, तो कोर्ट ने इसे देखकर रोक नहीं हटाई होती. यह हमारी फिल्म की सच्चाई का सबसे बड़ा सबूत है.'
IMDB
मसकसद है बेनकाब करना
विपुल ने केरल के लोगों से अपील की, 'हमारी फिल्म केरल राज्य या वहां के लोगों के खिलाफ नहीं है. केरल बहुत खूबसूरत जगह है, ईश्वर की अपनी धरती है. लेकिन अगर वहां कुछ गलत हो रहा है, तो हम उसे बेनकाब करना चाहते हैं. फिल्म अपराधियों को दिखाती है, न कि पूरे राज्य या समुदाय को. अगर आप फिल्म देखेंगे, तो समझ जाएंगे कि हमने केरल या उसके लोगों के बारे में कुछ भी गलत नहीं कहा है।"फिल्म अब थिएटर्स में रिलीज हो चुकी है और लोग इसे देख रहे हैं. विवाद के बावजूद मेकर्स दावा करते हैं कि यह फिल्म पीड़ितों की आवाज है और समाज में छिपी सच्चाई को सामने लाती है.
किस बारें में फिल्म 'दैट गर्ल इन येलो बूट्स'
अनुराग कश्यप द्वारा निर्देशित 2010-2011 की एक भारतीय थ्रिलर फिल्म है. यह काफी बोल्ड, डार्क और विवादास्पद फिल्म मानी जाती है, जिसे अनुराग कश्यप ने खुद और कल्कि कोएचलिन (Kalki Koechlin) ने मिलकर लिखा था. फिल्म में लीड रोल में कल्कि कोएचलिन ने निभाई है, और इसमें नसीरुद्दीन शाह, गुलशन देवैया, प्रशांत प्रकाश जैसे कलाकार भी हैं. फिल्म की लीड किरदार रूथ एक ब्रिटिश-इंडियन लड़की है, जो अपनी मां और छोटी बहन की मौत के बाद भारत आती है. उसका पिता जो भारतीय है, बचपन में ही परिवार को छोड़कर चला गया था. रूथ को लगता है कि उसका पिता ही अब उसका एकमात्र सहारा है, इसलिए वो उसे ढूंढने आती है. फिल्म के अंत में एक बड़ा ट्विस्ट आता है. रूथ को पता चलता है कि जिस व्यक्ति से वो मिली है और जिसके साथ उसका संपर्क बना है, वो ही उसका पिता है और सबसे शॉकिंग बात उसके पिता ने उसकी बड़ी बहन के साथ सेक्सुअल अब्यूज किया था यानी पिता-बेटी का अनैतिक संबंध, जिसके कारण बहन प्रेग्नेंट हो गई और सुसाइड कर लिया. पिता ने अबॉर्शन करवाने की कोशिश की थी. रूथ को ये सब पता चलता है, लेकिन पिता कोई सफाई नहीं देता. फिल्म मुंबई की अंधेरी गलियों, झूठ, धोखे, ड्रग्स, और औरतों की मुश्किल जिंदगी को बहुत कच्चे और रियल तरीके से दिखाती है.