Gaurav Gera को ऐसे मिला Dhurandhar 2 आलम का रोल, बताया कैसे 2 साल तक मेंटेन रखा लुक

'धुरंधर 2' में गौरव गेरा का नया लुक और अभिनय चर्चा का विषय बन गया है. रणवीर सिंह के साथ उनकी केमिस्ट्री फिल्म की सबसे बड़ी ताकत साबित हो रही है.

( Image Source:  Instagram: gauravgera )
Edited By :  रूपाली राय
Updated On :

गौरव गेरा (Gaurav Gera) ने अपनी नई फिल्म 'धुरंधर 2' (Dhurandhar 2) में एक बार फिर सबको हैरान कर दिया. उन्होंने अपने किरदार आलम के लिए पूरी तरह से नया और बदल हुआ लुक अपनाया था. इस लुक की वजह से लोग उन्हें पहचान भी नहीं पा रहे थे. फिल्म में उनका दमदार अभिनय और तगड़ा परफॉर्मेंस देखकर दर्शक काफी प्रभावित हुए.

खास बात यह थी कि फिल्म में रणवीर सिंह के साथ उनकी जोड़ी बहुत ही अच्छी लग रही थी. दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आई और इसे फिल्म का सबसे बड़ा आकर्षण माना जा रहा है. फिल्म रिलीज होने के कुछ दिन बाद, ज़ूम चैनल ने गौरव गेरा से खास बातचीत की. इस इंटरव्यू में गौरव ने अपनी फिल्म, अपने नए लुक और रणवीर सिंह के साथ काम करने के अनुभव के बारे में विस्तार से बताया. 

गौरव गेरा ने अपने आलम वाले लुक को बताया

गौरव गेरा ने बताया कि उनके किरदार आलम का लुक तैयार करने में काफी मेहनत लगी. उन्होंने कहा, 'सबसे पहले तो बात दाढ़ी की थी.  कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने उनसे कहा था कि अपने किरदार के लिए दाढ़ी रखनी होगी. जब निर्देशक आदित्य धर ने यह लुक देखा तो उन्हें बहुत पसंद आया और उन्होंने इसे मंजूरी दे दी. फिल्म की शूटिंग कई हिस्सों में हुई थी इसलिए बीच-बीच में काफी समय का गैप पड़ता था. गौरव ने बताया, 'मुझे 22 दिनों तक लगातार दाढ़ी बढ़ानी पड़ती थी. डेढ़ से दो साल के दौरान शूटिंग के बीच मुझे कभी-कभी दाढ़ी साफ करने का मौका मिलता था. फिर दोबारा शूटिंग शुरू होने से पहले मैं फिर से 22 दिनों तक दाढ़ी बढ़ाता था. यही मेरा किरदार आलम का लुक था.' उन्होंने आगे बताया कि बालों को सिर्फ ट्रिम किया जाता था, लेकिन बालों में रंग लगाना पूरी तरह बंद कर दिया गया था.

क्या अब अब ऐसा ही रखेंगे लुक? 

गौरव ने कहा, 'मैं अभी 50 साल का हूं इस उम्र में बालों में सफेदी आना शुरू हो जाती है इसलिए मैंने बाल डाई करना छोड़ दिया. नतीजा यह हुआ कि असल जिंदगी में मैं बिल्कुल अलग दिखने लगा. खुद को भी बहुत अलग महसूस होने लगा.' गौरव गेरा ने मेकअप की भी तारीफ की  उन्होंने कहा कि मेकअप आर्टिस्ट ने बहुत बारीकी से काम किया था. चेहरे पर झाइयां आंखों के नीचे झुर्रियां आदि बनाई गईं. उसके साथ-साथ किरदार के हिसाब से कपड़े भी बहुत ध्यान से चुने गए थे. गौरव ने कहा, 'ऑउटफिट, मेकअप और कैमरे में इसे कैसे दिखाया जाए ये सब मिलकर ही किरदार को खास बनाते हैं. यही पूरी तैयारी का असली सार है.' 

रणवीर सिंह के साथ काम करने का अनुभव

गौरव गेरा ने रणवीर सिंह की भी बहुत तारीफ की. उन्होंने रणवीर को 'एक बहुत प्यारा इंसान' बताया. गौरव ने कहा, 'रणवीर बहुत प्यार और अपनेपन से मिलते हैं. उनका व्यक्तित्व बहुत अट्रैक्टिव है. वह सेट पर हर किसी को एनर्जी और पॉजिटिव वाइब्स देते हैं.' दोनों एक्टर ने अपने सीन में पूरी तरह डूब जाते थे. गौरव ने बताया कि वह और रणवीर, निर्देशक आदित्य धर के साथ बैठकर हर सीन की गहराई समझते थे. वे चर्चा करते थे कि सीन में एक्सप्रेशंस कैसे आने चाहिए और उसे स्क्रीन पर कैसे बेहतर तरीके से दिखाया जा सकता है. गौरव ने कहा, 'सेट पर हमारे कई शानदार और यादगार पल थे. हम तीनों के बीच बहुत खुलकर और व्यक्तिगत बातें होती थीं.' 

फिल्म 'धुरंधर 2' के बारे में

'धुरंधर 2' बी62 स्टूडियोज और जियो स्टूडियोज द्वारा बनाई गई जासूसी थ्रिलर फिल्म है. यह 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म की कहानी पाकिस्तान में रहने वाले एक भारतीय जासूस हमजा अली मजारी जिनका असली नाम जसकिरत सिंह रंगी है पर आधारित है.  फिल्म में गौरव गेरा ने आलम का रोल किया है. 

Similar News