लीड एक्ट्रेस से लाफ्टर क्वीन तक! Archana Puran Singh का स्ट्रगल, प्यार और 235 करोड़ की नेट वर्थ
लीड हीरोइन बनने का सपना लेकर मुंबई आईं अर्चना पूरन सिंह को सालों तक संघर्ष करना पड़ा, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी. कॉमेडी शो से ‘लाफ्टर क्वीन’ बनीं अर्चना आज 235 करोड़ की मालकिन हैं और टीवी की सबसे पॉपुलर जज हैं.
अर्चना पूरन सिंह (Archana Puran Singh) को लोग आज भले ही लाफ्टर क्वीन के लिए सबसे ज्यादा जाना जाता हो लेकिन एक दौर था जब लीड एक्ट्रेस बनने के लिए मुंबई आई थी. उनके संघर्ष ने उन्हें नाम और शोहरत मिला. अर्चना का सफर देहरादून की एक साधारण पंजाबी राजपूत परिवार से शुरू हुआ. 26 सितंबर 1962 को देहरादून में जन्मी अर्चना अपने पिता चौधरी पूरन सिंह जो एक नामी वकील जिन्होंने 'इमरजेंसी' के दौरान संजय गांधी के केस लड़े थे. पिता चाहते थे कि बच्चे वकील न बनें, क्योंकि ये प्रोफेशन कभी-कभी अंतरात्मा से समझौता मांगता है. स्कूलिंग कान्वेंट ऑफ़ जीसस एंड मैरी, देहरादून से हुई, फिर दिल्ली की लेडी श्री राम कॉलेज से इंग्लिश ऑनर्स किया. 18 साल की उम्र में 1980 के आसपास अर्चना मुंबई चली गईं मॉडलिंग और एक्टिंग के सपने लेकर.
अर्चना सपनों के साथ मुंबई तो आ गई लेकिन उन्हें काम मिलना इतना आसान नहीं था. काम की तलाश में वह एक एजेंसी से दूसरी एजेंसी जाती रही लेकिन मनमुताबिक काम के बजाए उन्हें रेंट भरने और पेट पालने वाले छोटे मोटे विज्ञापन करने पड़े. वह मुंबई में वे 4 साल पेइंग गेस्ट हाउस में रही मिताली मुखर्जी के साथ, जो सिंगर भूपिंदर सिंह की पत्नी थीं. उन्हें 1982 में बी.आर चोपड़ा की 'निकाह' में छोटा सा सेल्स गर्ल का रोल मिला. यह रोल बहुत बड़ा नहीं कुछ मिनट का था. फिर उन्हें पहला ब्रेक मॉडलिंग से मिला 'Band-Aid' का विज्ञापन.
कैसे हुई टीवी से शुरुआत?
अर्चना टीवी डेब्यू 1985 में 'कर्मचंद' से हुआ जो पंकज पराशर निर्देशित था. अर्चना लीड रोल का सपना देखती रही और फिर एक दिन आ ही गया जब उन्हें 1987 में 'जलवा' में नसीरुद्दीन शाह के साथ काम किया. उसके बाद 'अग्निपथ, 'सौदागर', 'शोला' और 'शबनम', 'राजा हिंदुस्तानी' जैसी फिल्में आईं. लेकिन कॉमेडी में उनका जादू 1998 की कुछ कुछ होता है में मिस ब्रिगेंजा रोल से छाया। कुछ कुछ होता है में मिस ब्रिगेंजा का किरदार आज भी लोग याद करते हैं. उसके बाद मोहब्बतें, झंकार बीट्स, कृष, मस्ती, डे दना दन, बोल बच्चन जैसी 100+ फिल्मों में सपोर्टिंग कॉमेडी रोल्स किए। लेकिन असली पहचान टीवी पर बनी.
कैसे बनीं लाफ्टर क्वीन?
अर्चना 2006 से कॉमेडी सर्कस की जज बनीं यहां उनकी जोरदार, खुलकर हंसने वाली हंसी ने सबको दीवाना बना दिया. एडिटर्स ने शुरू में कमजोर जोक्स को बचाने के लिए अर्चना की हंसी को एडिट करके डाल दिया लोग सोचते थे कि वे हर जोक पर हंसती हैं. अर्चना खुद इस पर नाराज हुईं और प्रोडक्शन हाउस से कह दिया, 'मैं हंसूंगी ही नहीं तो एडिट कैसे करोगे?. लेकिन इस हंसी ने ही उन्हें लाफ्टर क्वीन बना दिया. बाद में इंडिया’s लाफ्टर चैंपियन और 2019 से द कपिल शर्मा शो में नवजोत सिंह सिद्धू की जगह परमानेंट जज बन गई आज उनका यूट्यूब चैनल भी 9 लाख+ सब्सक्राइबर्स के साथ चल रहा है.
शादी और पर्सनल लाइफ
अर्चना की पहली शादी 1980 के दशक में मॉडल गुरिंदर सिंह से हुई उन्हें मॉडलिंग वर्ल्ड में Sunny Reyar कहते थे. कुछ साल बाद उनका डिवोर्स हो गया. गुरिंदर 1991 में दिवाली पर एक्सीडेंटली खुद को गोली मारकर चले गए. 1992 में अर्चना पहले काम फिर अपने अकेलेपन के बीच जूझने लगी. ऐसे मे उन्हें अपने से 7 साल छोटे परमीत सेठी का सहारा मिला. परमीत उस दौर में अपना करियर स्टैब्लिश करने की कोशिश कर रहे थे और अर्चना फिल्म इंडस्ट्री में उनकी सीनियर थी. दोनों के बीच में शुरू में सिर्फ दोस्ती थी, फिर प्यार हुआ. दोनों 4 साल तक लाइव-इन रहे 90 के दशक में ये बहुत अनकन्वेंशनल था. 30 जून 1992 को रात के 12 बजे सीक्रेट शादी कर ली लेकिन उन्होंने 4 साल तक इस शादी को छुपाए रखा ताकि अर्चना का करियर प्रभावित न हो.
सी-ग्रेड फिल्में करनी पड़ी
शादी अच्छी चल रही थी लेकिन काम को लेकर आपसी टकराव भी दोनों के बीच रहा. उन दिनों परमीत बहुत सेलेक्टिव प्रोजेक्ट्स करते थे जिससे घर चलाना मुश्किल होता था और यहीं वजह थी कि अर्चना को कई सारी सी-ग्रेड फिल्में करनी पड़ी. इस बात का जिक्र खुद अर्चना और परमीत ने अपने यूट्यूब व्लॉग में किया। अर्चना और परमीत के दो बेटे आर्यमान सेठी और आयुष्मान सेठी। शुरुआती सालों में कुछ टफ टाइम भी आए परमीत अक्सर काम में व्यस्त रहते थे, अर्चना ने बच्चों को अकेले संभाला. लेकिन 33+ साल की शादी आज भी मजबूत है. दोनों ने कई बार कहा, 'रिलेशनशिप में मेहनत लगती है, फेयरिटेल नहीं होती.'
अर्चना की नेट वर्थ
इकोनॉमिक्स टाइम्स के मुताबिक, 'अर्चना की नेट वर्थ ₹235 करोड़ है. 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में पर एपिसोड ₹10-12 लाख फीस. यह उनकी सबसे स्थिर और बड़ी इनकम है. वह अपने यूट्यूब से महीने का 4 से 5 लाख कमाती है. मुंबई के मध आइलैंड पर आलीशान बंगला है जिसकी वैल्यू ₹70 करोड़ बताई जाती है. इसके अलावा कार कलेक्शन में: Porsche Panamera, Audi A8, BMW X5, Mercedes-Benz E-Class, Jaguar F-Pace और Land Rover Range Rover Evoque है.