पता नहीं चल पाऊंगा या नहीं, Anurag Dobhal का पैरा हुआ पूरी तरह से सुन्न, वीडियो देख घबराए फैंस

Anurag Dobhal ने हाल ही में एक वीडियो शेयर कर अपनी सेहत को लेकर बड़ा अपडेट दिया, जिसे देखकर फैंस चिंता में आ गए. उन्होंने बताया कि उनका एक पैर पूरी तरह सुन्न हो गया है और वह उसे हिला भी नहीं पा रहे.

( Image Source:  instagram-@anurag_dobhal )
Edited By :  हेमा पंत
Updated On : 25 March 2026 2:29 PM IST

बिग बॉस 17’ से पहचान बनाने वाले अनुराग डोभाल एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनकी तबीयत है. सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाले अनुराग ने हाल ही में एक वीडियो शेयर कर अपनी हेल्थ से जुड़ा अपडेट दिया, जिसे देखकर उनके फैंस काफी परेशान हो गए. वीडियो में उनकी हालत देखकर हर कोई उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहा है.

अनुराग डोभाल ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्हें स्ट्रेचर पर अस्पताल ले जाते हुए देखा जा सकता है. इस वीडियो ने उनके चाहने वालों को झकझोर कर रख दिया. वीडियो में उन्होंने बताया कि उनके पैर की हालत ठीक नहीं है और वह उसे हिला भी नहीं पा रहे हैं. 

“पैर बिल्कुल सुन्न हो गया है”

वीडियो में अनुराग ने साफ तौर पर बताया कि उनके पैर में कोई मूवमेंट नहीं है. उन्होंने कहा कि वह इसे हिला नहीं पा रहे हैं और यह स्थिति अचानक से आई है. उनकी इस हालत को देखकर फैंस सोशल मीडिया पर लगातार उनके लिए दुआ कर रहे हैं और जल्दी हेल्दी होने की कामना कर रहे हैं.

फैंस का मिला जबरदस्त सपोर्ट

जैसे ही अनुराग ने यह वीडियो शेयर किया, उनके फॉलोअर्स और फैंस ने उनके जल्दी ठीक होने के लिए दुआ की. लोगों ने कमेंट्स और मैसेज के जरिए उन्हें हिम्मत दी और अपना ख्याल रखने की सलाह दी. कई फैंस ने उन्हें आराम करने और इलाज पर ध्यान देने की बात कही, वहीं कुछ ने उनके जल्दी ठीक होने की कामना की.

“बहुत कुछ खोया, लेकिन बहुत कुछ पाया भी”

अनुराग ने अपने एक पोस्ट में यह भी शेयर किया था कि 'उन्होंने जिंदगी में बहुत कुछ खोया है, लेकिन इसके साथ ही उन्हें लोगों का प्यार भी मिला है. उन्होंने कहा कि भले ही उन्हें अपने माता-पिता से वैसा प्यार नहीं मिला, लेकिन दूसरों के परिवारों से जो स्नेह मिल रहा है, वह उनके लिए बेहद खास है. उन्होंने इस भावना को शब्दों में बयां करना मुश्किल बताया और सभी का दिल से धन्यवाद किया.'

Similar News